logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का सख्त रुख समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई जमकर क्लास #रीवा__समाचार__अपडेट शासकीय कार्यों में कसावट लाने और कार्य संस्कृति में सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी इन दिनों बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर की कड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ा। औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप -: आज सुबह जैसे ही कार्यालयीन समय शुरू हुआ, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय जा पहुंचे। उनके साथ अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने कक्षों से नदारद मिले, जिसे देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी -: देरी से आने वाले कर्मचारियों को मौके पर ही बुलाकर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई।उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम जनता दूर-दराज के गांवों से अपने काम लेकर आती है, ऐसे में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें भटकना पड़ता है, जो कतई स्वीकार्य नहीं है। * अधिकारियों को दिए निर्देश -: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि विलंब से आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उपस्थिति रजिस्टर और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की नियमित निगरानी हो।भविष्य में भी इसी तरह के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे।इस औचक निरीक्षण के बाद से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। कलेक्टर के इस सख्त तेवर से यह साफ संदेश गया है कि शासकीय सेवा में लापरवाही और समय की पाबंदी का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी गाज गिर सकती है।

19 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नवरात्रि का मेला को देखते हुए रेलवे की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए
    1
    नवरात्रि का मेला को देखते हुए रेलवे की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए
    user_Bharat India 3.0
    Bharat India 3.0
    City Star सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Prakash Pathak Satna
    1
    Post by Prakash Pathak Satna
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा में नरवाई जलाने पर कलेक्टर का एक्शन,5 अफसरों को थमा दिया नोटिस
    1
    रीवा में नरवाई जलाने पर कलेक्टर का
एक्शन,5 अफसरों को थमा दिया नोटिस
    user_Neeraj tiwari
    Neeraj tiwari
    पत्रकार हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Prime 24 News
    1
    Post by Prime 24 News
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    1
    Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पटवारी राहुल अग्रवाल को सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    1
    पटवारी राहुल अग्रवाल को सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    user_Bharat India 3.0
    Bharat India 3.0
    City Star सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.