logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सारणी पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध गांजा तस्करी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *लगभग 4.783 किलोग्राम गांजा जप्त, एक अन्य आरोपी फरार सारणी।बैतूल पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। *पहली कार्यवाही — बगडोना हवाई पट्टी क्षेत्र* दिनांक 10 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बगडोना हवाई पट्टी के पास अवैध गांजा विक्रय करने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना सारणी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक आरोपी जंगल की ओर भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे, उम्र 38 वर्ष, निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी बताया। आरोपी के कब्जे से 2.908 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सारणी में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। *दूसरी कार्यवाही — राखड़ डेम पार्किंग क्षेत्र* दूसरी मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम राखड़ डेम पार्किंग क्षेत्र पहुंची, जहां एक व्यक्ति गांजा विक्रय करने के उद्देश्य से खड़ा मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शेख फरीद पिता शेख शहीद निवासी नगर पालिका के पास सारणी बताया। आरोपी के कब्जे से 1.875 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी प्रकरण में फरार आरोपी सरवन पिता फुलकर परते निवासी ढुमकाढाना छतरपुर सारणी की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। *जप्त सामग्री* कुल 4.783 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000/- *सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना सारणी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही — थाना प्रभारी : निरीक्षक जयपाल इनवाती,उपनिरीक्षक :मनोज उईके, प्रीति पालेवार,प्रधान आरक्षक :श्रीराम उईके, किशनलाल सेलू,आरक्षक :देवलाल धुर्वे, मोहित भाटी, रविमोहन, आनंद कसोटिया, मोनू उईके बैतूल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

1 hr ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
bfa9fee2-759b-4f01-b28f-859ba782aa95

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बदबूदार पानी पीने को मजबूर रेल यात्री, यात्रियों के बीमार होने की भी आशंका*
    2
    बदबूदार पानी पीने को मजबूर रेल यात्री, यात्रियों के बीमार होने की भी आशंका*
    user_Rakesh Sharma
    Rakesh Sharma
    Insurance Agent बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट 25 करोड़ का दो मुंहा सांप बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू कहा ऐसे अफवाहों पर हम ध्यान नहीं देते उन्होंने जंगल में ले जाकर छोड़ा
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
     25 करोड़ का दो मुंहा सांप
बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल
विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू 
कहा ऐसे अफवाहों पर हम
ध्यान नहीं देते उन्होंने 
जंगल में ले जाकर छोड़ा
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट। मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था। ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
    2
    प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां।
प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां।
आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट।
मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है।
जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था।
ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है।
आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है।
वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।
    1
    बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।
    1
    बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    9 hrs ago
  • जामटी निवासी 19 वर्षीय युवक सात दिनों से लापता, नहीं लग रहा सुराग, परिजन हो रहे परेशान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामठी निवासी मयूर गीद विगत सात दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा हर जगह तलाश की परन्तु कोई सुराग नहीं लग पाया,, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई परन्तु पुलिस भी कुछ नहीं कर पाईं मामले को लेकर अब परीजनो की चिंता बढ़ रही है मिली जानकारी अनुसार 5 मई को युवक अपने पिता के साथ सुबह बैतूल बडोरा मंडी सब्जी खरीदने गया था चुंकि युवक के पिता हाट बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं उसी के लिए पिता पुत्र खरीदी करने गये थे। परन्तु सुबह 9 बजे मयूर बरोडा से अचानक गायब हो गया। और आज तक नहीं लौटा मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता ने बैतूल बडोरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है पिता ने बताया कि युवक का रंग सावला शरीर पतला,लाल नारंगी रंग की टी शर्ट और काली कैप पहनी है जिस किसी को भी युवक दिखाई दे तुरंत बैतूल पुलिस या आठनेर थाने में सुचना दे ताकि युवक परिजनों को मिल जाए।
    1
    जामटी निवासी 19 वर्षीय युवक सात दिनों से लापता, नहीं लग रहा सुराग, परिजन हो रहे परेशान
आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामठी निवासी मयूर गीद विगत सात दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा हर जगह तलाश की परन्तु कोई सुराग नहीं लग पाया,, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई परन्तु पुलिस भी कुछ नहीं कर पाईं मामले को लेकर अब परीजनो की चिंता बढ़ रही है मिली जानकारी अनुसार 5 मई को युवक अपने पिता के साथ सुबह बैतूल बडोरा मंडी सब्जी खरीदने गया था चुंकि युवक के पिता हाट बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं उसी के लिए पिता पुत्र खरीदी करने गये थे। परन्तु सुबह 9 बजे मयूर बरोडा से अचानक गायब हो गया। और आज तक नहीं लौटा मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता ने बैतूल बडोरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है पिता ने बताया कि युवक का रंग सावला शरीर पतला,लाल नारंगी रंग की टी शर्ट और काली कैप पहनी है जिस किसी को भी युवक दिखाई दे तुरंत बैतूल पुलिस या आठनेर थाने में सुचना दे ताकि युवक परिजनों को मिल जाए।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    1
    बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.