आदमपुर में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में संभल सीमा के पास कथित अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की शिकायतों पर खनन विभाग ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी के.बी. सिंह पुलिस टीम के साथ गुरेठा ईंट भट्ठे के पास पहुंचे, जहां मिट्टी से लदा एक ट्रक कीचड़ में फंसा मिला। ट्रक को निकालने के लिए मौके पर मिट्टी भरने वाला 4×4 लोडर भी लगा हुआ था। खनन विभाग की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कई अन्य मिट्टी लदे वाहन वहां से निकल गए। टीम ने मौके पर फंसे ट्रक और मिट्टी भरने वाले लोडर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ट्रक को बाहर निकालने के लिए पहले हेड्रा और बाद में जेसीबी मशीन की मदद ली गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद ट्रक बाहर नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से मिट्टी ट्रकों के जरिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक भेजे जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जिला खनन अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
आदमपुर में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में संभल सीमा के पास कथित अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की शिकायतों पर खनन विभाग ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी के.बी. सिंह पुलिस टीम के साथ गुरेठा ईंट
भट्ठे के पास पहुंचे, जहां मिट्टी से लदा एक ट्रक कीचड़ में फंसा मिला। ट्रक को निकालने के लिए मौके पर मिट्टी भरने वाला 4×4 लोडर भी लगा हुआ था। खनन विभाग की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कई अन्य मिट्टी लदे वाहन वहां से निकल
गए। टीम ने मौके पर फंसे ट्रक और मिट्टी भरने वाले लोडर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ट्रक को बाहर निकालने के लिए पहले हेड्रा और बाद में जेसीबी मशीन की मदद ली गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद ट्रक बाहर नहीं निकल सका। बताया जा
रहा है कि क्षेत्र से मिट्टी ट्रकों के जरिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक भेजे जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जिला खनन अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
- मुरादाबाद में किसान यूनियन की भूख हड़ताल जारी, डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाने की मांग मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मेरठ जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित कार्रवाई के विरोध में मुरादाबाद में किसान यूनियन के पदाधिकारियों की भूख हड़ताल जारी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य संबंधित लोगों को न्याय दिलाना है। भूख हड़ताल पर गजेंद्र भाटी, सोनू गुर्जर, अक्की कसाना, विकास प्रधान, इस्लान अल्वी और आकाश जाटव बैठे हैं। अनशनकारियों ने मांग की कि भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाया जाए। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों से मिलने भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओविंद्र पोसवाल पहुंचे। उनके साथ अमन सेठ, विजय सैनी, मस्ता चाचा और नदीम भाई सहित संगठन के अन्य लोग भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।3
- मुकदमे में मदद के बदले ₹30 हजार मांगने का आरोप, दरोगा का कथित ऑडियो वायरल आगरा में दरोगा और एक पीड़ित के बीच बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ऑडियो में मुकदमे में मदद और जानकारी जुटाने के बदले ₹30 हजार की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है। कथित बातचीत में FIR दर्ज करने को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। पीड़ित ने सवाल किया कि गोली उनके पक्ष के व्यक्ति को लगी, फिर मुकदमा उनके खिलाफ क्यों दर्ज किया जा रहा है। इस पर अधिकारी ने दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आने का उल्लेख किया। कथित ऑडियो सामने आने के बाद संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। ACP फतेहाबाद को विभागीय कार्रवाई और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वायरल ऑडियो की सत्यता और बातचीत से जुड़े पूरे तथ्यों की पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के कांकाठेर ढाल से दबंगई का कथित वीडियो सामने आया है। कार वॉशिंग सेंटर मालिक ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कार धुलने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल1
- *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था। जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था *चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिला था अज्ञात शव, हुई शिनाख्त - मृतक बंटी के रूप में पहचान* परिजनों के मुताबिक वह बृजघाट से कावड लेकर लौट रहा था। जोया संवाददाता। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के ऊपर बीती 25 अगस्त को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बंटी पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक मंगलवार की सुबह 3:00 बजे को सड़क हादसे में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मृतक की फोटो देखकर गांव की एक लड़की ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को बृजघाट से कांवड़ लेने गया था सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भाई सुरेश ठाकुर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम ढिरिमादन, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद ने थाना डिडौली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि यह शव उसके भाई बंटी पुत्र हरिसिंह निवासी ढिरियादान का ही है। परिजनों ने पुलिस से शव को अज्ञात से ज्ञात करने और उन्हें सौंपने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।4
- गांव बसेड़ा तगा-वुढ़ापुर मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल *गांव बसेड़ा तगा-वुढ़ापुर मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल* *नौगांवा सादात, अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के गांव बसेड़ा तगा और वुढ़ापुर वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों के पास तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के जमना खास, पीली और चौहान नंगली क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। लगातार तेंदुए के दिखने से किसानों में खेतों पर जाने को लेकर डर बना हुआ है1
- बोहोत दिक्कत का सामना करना पचराहा है ग्राम पंचायत भावली में1
- जनपद अमरोहा में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर के मोहल्ला मुल्लाना में एक हिंसक कुत्ते ने मंगलवार देर शाम से बुधवार शाम तक कई लोगों को अपना निशाना बनाया। कुत्ते ने दो मासूम बच्चों और जामा मस्जिद के इमाम को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की lमामला अमरोहा नगर के मोहल्ला मुल्लाना जामा मस्जिद इलाके का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम एक मासूम बच्चा अपने साथी के साथ साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान एक हिंसक कुत्ते ने साइकिल पर पीछे बैठे बच्चे पर हमला कर दिया और उसे नोचकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया।घायल बच्चे को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। इसी दौरान उसी हिंसक कुत्ते ने एक मस्जिद के इमाम और एक मासूम बच्ची पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कुत्ते के हमले की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।बताया जा रहा है कि हिंसक कुत्ते ने एक दूसरे कुत्ते के बच्चे पर भी हमला कर उसे नोच डाला। लगातार हो रही घटनाओं के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और गलियों में सावधानी बरतने की अपील की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों की समस्या काफी समय से बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से मांग की है कि हिंसक कुत्तों को तत्काल पकड़कर इलाके को सुरक्षित कराया जाए, ताकि आगे किसी बच्चे या राहगीर के साथ बड़ी घटना न हो।फिलहाल स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।4
- *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े* अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं) मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता। पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। *रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*2