logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जनदर्शन में रीता पोट्टाम को मिला त्वरित राहत, कलेक्टर के निर्देश पर पेंशन स्वीकृत : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के शीघ्र नवीनीकरण के निर्देश* *समाचार* *जनदर्शन में रीता पोट्टाम को मिला त्वरित राहत, कलेक्टर के निर्देश पर पेंशन स्वीकृत : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के शीघ्र नवीनीकरण के निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 अगस्त 2026/ कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास की किस्त, रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, दिव्यांग पेंशन, खाद्य वितरण में अनियमितता तथा नामांतरण से संबंधित आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े आवेदन का निराकरण प्रत्येक सोमवार को लगने वाले तहसील स्तरीय जनदर्शन में करने कहा। जनदर्शन में मालाडांड मरवाही से पहुंची कुमारी रीता पोट्टामम ने पेंशन से संबंधित अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुमारी रीता पोट्टामम की पेंशन स्वीकृत की गई। साथ ही उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र का शीघ्र नवीनीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि उन्हें पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी तरह जनदर्शन में पहुंची कुमारी लक्ष्मी पनिका को कलेक्टर ने आधार कार्ड प्रदान किया। कुमारी लक्ष्मी पनिका ने पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उनका आधार कार्ड बनवाने के दौरान बायोमैट्रिक नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान लक्ष्मी के पूर्व में बने आधार कार्ड का नंबर खोजकर उसमें आवश्यक बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आधार कार्ड तैयार हुआ, जिसे जनदर्शन में कलेक्टर ने प्रदान किया। आधार कार्ड मिलने से अब उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है।

11 hrs ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Voice of people मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago
bfbc54a8-0490-48c6-bdca-6ac1be2630e0

*जनदर्शन में रीता पोट्टाम को मिला त्वरित राहत, कलेक्टर के निर्देश पर पेंशन स्वीकृत : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के शीघ्र नवीनीकरण के निर्देश* *समाचार* *जनदर्शन में रीता पोट्टाम को मिला त्वरित राहत, कलेक्टर के निर्देश पर पेंशन स्वीकृत : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के शीघ्र नवीनीकरण के निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 अगस्त 2026/ कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास की किस्त, रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, दिव्यांग पेंशन, खाद्य वितरण में अनियमितता तथा नामांतरण से संबंधित आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े आवेदन का निराकरण प्रत्येक सोमवार को लगने वाले तहसील स्तरीय जनदर्शन में करने कहा। जनदर्शन में मालाडांड मरवाही से पहुंची कुमारी रीता पोट्टामम ने पेंशन से संबंधित अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुमारी रीता पोट्टामम की पेंशन स्वीकृत की गई। साथ ही उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र का शीघ्र नवीनीकरण कराने के

68eb6088-2327-4c48-9c2b-6a102447d18a

निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि उन्हें पेंशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी तरह जनदर्शन में पहुंची कुमारी लक्ष्मी पनिका को कलेक्टर ने आधार कार्ड प्रदान किया। कुमारी लक्ष्मी पनिका ने पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उनका आधार कार्ड बनवाने के दौरान बायोमैट्रिक नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान लक्ष्मी के पूर्व में बने आधार कार्ड का नंबर खोजकर उसमें आवश्यक बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आधार कार्ड तैयार हुआ, जिसे जनदर्शन में कलेक्टर ने प्रदान किया। आधार कार्ड मिलने से अब उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पीएम आवास निर्माण के रूके कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश अनूपपुर - सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के रुके हुए निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो में प्रगति लाकर आवास पूर्णता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए एक-एक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की मूल भावना के अनुसार कार्य कर बेहतर परिणाम परिलक्षित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को नल जल योजनाओं के संचालन, संधारण, प्रबंधन की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है इसके अनुरूप समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य करने के भी निर्देश दिए है।
    1
    पीएम आवास निर्माण के रूके कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश
अनूपपुर - 
सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के रुके हुए निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो में प्रगति लाकर आवास पूर्णता के निर्देश दिए हैं।  
उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए एक-एक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। 
जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं 
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की मूल भावना के अनुसार कार्य कर बेहतर परिणाम परिलक्षित करें। 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को नल जल योजनाओं के संचालन, संधारण, प्रबंधन की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है इसके अनुरूप समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 
उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य करने के भी निर्देश दिए है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए। अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
    1
    जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे

अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए।
जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए।
अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार का मशरूका बरामद शहडोल/अमलाई । पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, टंडन दफाई स्थित एक मकान में दिनांक 23/08/2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी एवं घरेलू बर्तन सहित करीब 35,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया था। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पतासाजी करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दिनांक 25/08/2026 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी: राहुल चौधरी पिता राजेश चौधरी, उम्र 35 वर्ष सूरज दीवान पिता रामराज दीवान, उम्र 24 वर्ष रवि सिंह पिता फूल सिंह, उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी - वार्ड क्रमांक 13, अमराडण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पुषेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार का मशरूका बरामद
शहडोल/अमलाई । पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, टंडन दफाई स्थित एक मकान में दिनांक 23/08/2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी एवं घरेलू बर्तन सहित करीब 35,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया था। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पतासाजी करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दिनांक 25/08/2026 को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
राहुल चौधरी पिता राजेश चौधरी, उम्र 35 वर्ष
सूरज दीवान पिता रामराज दीवान, उम्र 24 वर्ष
रवि सिंह पिता फूल सिंह, उम्र 24 वर्ष
तीनों निवासी - वार्ड क्रमांक 13, अमराडण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल
आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पुषेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    12 hrs ago
  • “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारों से गूंजा स्टेट हाईवे धूप में सड़क पर बैठीं आदिवासी छात्राएं, व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप सूरजपुर/रामानुजनगर। ग्राम भूनेश्वरपुर स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की व्यवस्थाओं के खिलाफ सोमवार को आदिवासी छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं रामानुजनगर-कलुवा स्टेट हाईवे पर बैठ गईं और “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारे लगाए। तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं अपनी समस्याएं बताते हुए रो पड़ीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जाता। उनके अनुसार खराब चावल, सब्जी और पतली दाल परोसी जाती है। छात्राओं ने साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने की भी शिकायत की। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षिका की अनुपस्थिति में उनके 23 वर्षीय पुत्र द्वारा छात्रावास की व्यवस्थाओं में कथित रूप से हस्तक्षेप किया जाता है। छात्राओं ने इसे सुरक्षा और निजता से जुड़ा मामला बताते हुए जांच की मांग की। इसके अलावा छात्राओं ने छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति, बारिश के दौरान छत से पानी टपकने, खराब पंखों और पर्याप्त बिस्तर नहीं होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी। मामले की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण, छात्र नेता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने भी छात्राओं की मांगों का समर्थन किया। मामला बढ़ने के बाद जिला स्तरीय प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अविनाश साहू ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्राओं के साथ कलेक्टर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब सवाल यह है—छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कब होगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कब होगी?
    1
    “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारों से गूंजा स्टेट हाईवे
धूप में सड़क पर बैठीं आदिवासी छात्राएं, व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप
सूरजपुर/रामानुजनगर। ग्राम भूनेश्वरपुर स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की व्यवस्थाओं के खिलाफ सोमवार को आदिवासी छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं रामानुजनगर-कलुवा स्टेट हाईवे पर बैठ गईं और “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारे लगाए। तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं अपनी समस्याएं बताते हुए रो पड़ीं।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जाता। उनके अनुसार खराब चावल, सब्जी और पतली दाल परोसी जाती है। छात्राओं ने साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने की भी शिकायत की।
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षिका की अनुपस्थिति में उनके 23 वर्षीय पुत्र द्वारा छात्रावास की व्यवस्थाओं में कथित रूप से हस्तक्षेप किया जाता है। छात्राओं ने इसे सुरक्षा और निजता से जुड़ा मामला बताते हुए जांच की मांग की।
इसके अलावा छात्राओं ने छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति, बारिश के दौरान छत से पानी टपकने, खराब पंखों और पर्याप्त बिस्तर नहीं होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी।
मामले की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण, छात्र नेता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने भी छात्राओं की मांगों का समर्थन किया।
मामला बढ़ने के बाद जिला स्तरीय प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
अविनाश साहू ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्राओं के साथ कलेक्टर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अब सवाल यह है—छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कब होगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कब होगी?
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
    23 hrs ago
  • सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर === आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें === कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा ==== 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश ==== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर === आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें === कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा ==== 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश ==== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर
===
आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें
===
कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा
====
50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
====
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश
शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति,  अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी,  डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर
===
आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें
===
कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा
====
50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
====
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश
शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।  
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। 
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति,  अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी,  डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद ​शहडोल (अमलाई)। शहडोल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमलाई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर एक सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ​ताला तोड़कर उड़ा ले गए थे टीवी, इन्वर्टर और बर्तन घटना 23 अगस्त 2026 की दरमियानी रात की है, जहां अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 (टंडन दफाई) स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी और घरेलू बर्तन सहित लगभग ₹35,000 मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। ​घेराबंदी कर पकड़े गए तीनों आरोपी विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 13, अमराडाण्डी निवासी तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया गया। ​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: ​राहुल चौधरी (35 वर्ष), पिता- राजेश चौधरी ​सूरज दीवान (24 वर्ष), पिता- रामराज दीवान ​रवि सिंह (24 वर्ष), पिता- फूल सिंह (तीनों निवासी: वार्ड क्रमांक 13, अमराडाण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल) ​आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
    1
    अमलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद
​शहडोल (अमलाई)।
शहडोल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमलाई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर एक सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
​ताला तोड़कर उड़ा ले गए थे टीवी, इन्वर्टर और बर्तन
घटना 23 अगस्त 2026 की दरमियानी रात की है, जहां अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 (टंडन दफाई) स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी और घरेलू बर्तन सहित लगभग ₹35,000 मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की।
​घेराबंदी कर पकड़े गए तीनों आरोपी
विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 13, अमराडाण्डी निवासी तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया गया।
​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
​राहुल चौधरी (35 वर्ष), पिता- राजेश चौधरी
​सूरज दीवान (24 वर्ष), पिता- रामराज दीवान
​रवि सिंह (24 वर्ष), पिता- फूल सिंह (तीनों निवासी: वार्ड क्रमांक 13, अमराडाण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल)
​आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का सिलसिला जारी वीडियो हो रहा वायरल #LatestNews #trendingreelsvideo
    1
    शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का सिलसिला जारी वीडियो हो रहा वायरल #LatestNews #trendingreelsvideo
    user_डी. पी. सिंह मरकाम
    डी. पी. सिंह मरकाम
    पत्रकार रामानुजनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • जिला स्तरीय जनसुनवाई में 64 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 64 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम कोहका निवासी श्रीमती आरती चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर, ग्राम छिल्पा निवासी श्री मुकेश कुमार तिवारी ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि में धान की फसल का पंजीयन एवं फसल बीमा नहीं हो पाने संबंधी समस्या के निराकरण तथा तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम किरगी निवासी श्रीमती रानू चंद्रवंशी ने मनिहारी दुकान के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार तहसील जैतहरी, ग्राम पाटन निवासी श्री हीरालाल प्रजापति ने राशन उपलब्ध कराने, तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम बसनिहा निवासी श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अधिक बिजली बिल आने तथा तहसील अनूपपुर, वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्री बलराम वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।
    1
    जिला स्तरीय जनसुनवाई में 64 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
अनूपपुर -
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 64 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम कोहका निवासी श्रीमती आरती चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर, ग्राम छिल्पा निवासी श्री मुकेश कुमार तिवारी ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि में धान की फसल का पंजीयन एवं फसल बीमा नहीं हो पाने संबंधी समस्या के निराकरण तथा तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम किरगी निवासी श्रीमती रानू चंद्रवंशी ने मनिहारी दुकान के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार तहसील जैतहरी, ग्राम पाटन निवासी श्री हीरालाल प्रजापति ने राशन उपलब्ध कराने, तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम बसनिहा निवासी श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अधिक बिजली बिल आने तथा तहसील अनूपपुर, वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्री बलराम वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.