logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंच कल्याण महोत्सव का चौथा दिन -- भगवान का तप कल्याण धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु पहुंचे बड़ागांव धासन 31 मार्च टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव क्षेत्र के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन मंदिर लार मे परम् पूज्य शिरोमणि आध्यात्मिक संत पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल पावन सानिध्य मे चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन भगवान का तप कल्याणक महोत्सव एवं आचार्य पदारोहण दिवस बड़े ही भक्तिभाव से मनाया गया। नगर के स्कूल परिसर पर अयोध्या नगरी में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में सुबह के समय जाप्यानुष्ठान, अभिषेक, विश्व मे शांति भाईचारे एवं जगत कल्याण के लिये महाशांतिधारा करने का महा सौभाग्य सवाई चौधरी ज्ञान चंद्र मनीष जैन, जगदीप जैन, पन्नालाल जैन देवासा, राजीव निराला को प्राप्त हुआ। आज नित्य नियम पूजन, जन्मकल्याणक पूजन, नवग्रह शांति यज्ञ के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके बाद आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए, जिसके बाद तप कल्याणक के अंतर्गत बालक आदिकुमार से राजा बने भगवान ने मनुष्यों को असि, मसि, कृषि, शिल्प, वाणिज्य और कला की शिक्षाएं आमजन की जीवन यापन के लिए प्रदान की। उन्होंने लोगों को ईमानदारी, अनुशासन व धर्म परायण में रहते हुए जीवन बिताने का संदेश दिया। राजा को दरबार में नीलांजना का नृत्य देखकर वैराग्य उत्पन्न हुआ और दीक्षा लेने के लिए वन की ओर चल दिए। इसको देखकर माता मरु देवी अश्रुपूरित नेत्रों से भगवान को रोकने का प्रयास करती है। यह दृश्य देखकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। वैराग्य के दृश्य से महिलाओं के नेत्रों से अश्रुधारा बहने लगी। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने श्रावक-श्राविकाओं को तप का महत्व समझाते हुए कहा कि तप कल्याण के समय भगवान आदिकुमार की पालकी को उठाने को लेकर देवताओं और मनुष्यों में विवाद हो गया। दोनों वर्ग पालकी उठाना चाहते थे। देवता लोग संयम धारण नहीं कर सकते। अतः ये अधिकार मनुष्यों का है। इसलिए मनुष्यों को अपने जीवन की श्रेष्ठता को समझते हुए श्रेष्ठ तप द्वारा जीवन को सार्थक बनाना चाहिये। दोपहर में 32000 मांडलिक राजाओं की भव्य राज दरबार लगा और भगवान आदिकुमार का राज्याभिषेक किया गया। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रभु के वैराग्य दृश्यों का मंचन किया गया। किस प्रकार से राजा आदि कुमार को वैराग्य उत्पत्ति होती है और वह सांसारिक सुख को त्याग कर राजपाट को त्याग कर वन विहार कर लेते हैं। मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रभात जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय जैन समाज के साथ साथ सुनील जैन पूर्व विधायक सागर, श्रीमती निधि जैन प्रबंध सम्पादक दैनिक आचरण सागर, बाबूलाल मैनवार, जितेन्द्र क्रांतिकारी, वीर चंद्र नेकोरा, राजकुमार पठा सहित सैकड़ों श्रदालु मौजूद रहे।

1 hr ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
348e9170-a14b-4d50-84be-e864a5585869

पंच कल्याण महोत्सव का चौथा दिन -- भगवान का तप कल्याण धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु पहुंचे बड़ागांव धासन 31 मार्च टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव क्षेत्र के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन मंदिर लार मे परम् पूज्य शिरोमणि आध्यात्मिक संत पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल पावन सानिध्य मे चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन भगवान का तप कल्याणक महोत्सव एवं आचार्य पदारोहण दिवस बड़े ही भक्तिभाव से मनाया गया। नगर के स्कूल परिसर पर अयोध्या नगरी में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में सुबह के समय जाप्यानुष्ठान, अभिषेक, विश्व मे शांति भाईचारे एवं जगत कल्याण के लिये महाशांतिधारा करने का महा सौभाग्य सवाई चौधरी ज्ञान चंद्र

fb2b9d0b-a304-426d-9e7e-28cbb7b24ae6

मनीष जैन, जगदीप जैन, पन्नालाल जैन देवासा, राजीव निराला को प्राप्त हुआ। आज नित्य नियम पूजन, जन्मकल्याणक पूजन, नवग्रह शांति यज्ञ के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके बाद आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए, जिसके बाद तप कल्याणक के अंतर्गत बालक आदिकुमार से राजा बने भगवान ने मनुष्यों को असि, मसि, कृषि, शिल्प, वाणिज्य और कला की शिक्षाएं आमजन की जीवन यापन के लिए प्रदान की। उन्होंने लोगों को ईमानदारी, अनुशासन व धर्म परायण में रहते हुए जीवन बिताने का संदेश दिया। राजा को दरबार में नीलांजना का नृत्य देखकर वैराग्य उत्पन्न हुआ और दीक्षा लेने के लिए वन की ओर चल

0624460c-fe12-4ce5-b7e8-62ce84b5244d

दिए। इसको देखकर माता मरु देवी अश्रुपूरित नेत्रों से भगवान को रोकने का प्रयास करती है। यह दृश्य देखकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। वैराग्य के दृश्य से महिलाओं के नेत्रों से अश्रुधारा बहने लगी। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने श्रावक-श्राविकाओं को तप का महत्व समझाते हुए कहा कि तप कल्याण के समय भगवान आदिकुमार की पालकी को उठाने को लेकर देवताओं और मनुष्यों में विवाद हो गया। दोनों वर्ग पालकी उठाना चाहते थे। देवता लोग संयम धारण नहीं कर सकते। अतः ये अधिकार मनुष्यों का है। इसलिए मनुष्यों को अपने जीवन की श्रेष्ठता को समझते हुए श्रेष्ठ तप द्वारा जीवन को सार्थक

645ab3ba-cb15-4d65-ae9c-09f4e6df369f

बनाना चाहिये। दोपहर में 32000 मांडलिक राजाओं की भव्य राज दरबार लगा और भगवान आदिकुमार का राज्याभिषेक किया गया। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रभु के वैराग्य दृश्यों का मंचन किया गया। किस प्रकार से राजा आदि कुमार को वैराग्य उत्पत्ति होती है और वह सांसारिक सुख को त्याग कर राजपाट को त्याग कर वन विहार कर लेते हैं। मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रभात जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय जैन समाज के साथ साथ सुनील जैन पूर्व विधायक सागर, श्रीमती निधि जैन प्रबंध सम्पादक दैनिक आचरण सागर, बाबूलाल मैनवार, जितेन्द्र क्रांतिकारी, वीर चंद्र नेकोरा, राजकुमार पठा सहित सैकड़ों श्रदालु मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 👉 धारा 352 के तहत मारपीट और धमकी का मामला सामने आया टीकमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामककार्वाहा में एक मामला सामने आया है। बंदूअहिरवार (उम्र 65 वर्ष), पिता हनुआ अहिरवार के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। 👉 आरोप है कि सुरेश वाल्मीकि के द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 📌 इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की एनसीआर धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 👉 घटना के समय आसपास के लोग भी मौजूद रहे, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ⚖️ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 🛑 अपडेट के लिए बने रहें – मध्य प्रदेश एक्सप्रेस लाइव Vivek Shrotriya Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Sanju Choudhary
    1
    👉 धारा 352 के तहत मारपीट और धमकी का मामला सामने आया 
टीकमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामककार्वाहा में एक मामला सामने आया है।
बंदूअहिरवार (उम्र 65 वर्ष), पिता हनुआ अहिरवार के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना हुई।
👉 आरोप है कि सुरेश वाल्मीकि के द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
📌 इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की एनसीआर धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
👉 घटना के समय आसपास के लोग भी मौजूद रहे, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
⚖️ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
🛑 अपडेट के लिए बने रहें – मध्य प्रदेश एक्सप्रेस लाइव Vivek Shrotriya  Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Sanju Choudhary
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Jamil khan
    1
    Post by Jamil khan
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Rajendra kushwaha jee
    1
    Post by Rajendra kushwaha jee
    user_Rajendra kushwaha jee
    Rajendra kushwaha jee
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *तेज आंधी और ओलों से बमनौरा में हाहाकार, यातायात पूरी तरह ठप* *बमनौरा में 2 घंटे का तूफानी कहर, हर तरफ तबाही का मंजर* मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की घुवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बमनौरा में मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 2 घंटे तक चली तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और पौधे जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आसमान से लगभग 100 ग्राम वजन के बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिसने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया। खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हल्की-हल्की बारिश ने मौसम को और ज्यादा खतरनाक बना दिया। अचानक बदले इस मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। प्रशासन से राहत और नुकसान के आंकलन की उम्मीद की जा रही है।
    1
    *तेज आंधी और ओलों से बमनौरा में हाहाकार, यातायात पूरी तरह ठप*
*बमनौरा में 2 घंटे का तूफानी कहर, हर तरफ तबाही का मंजर*
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की घुवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बमनौरा में मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 2 घंटे तक चली तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और पौधे जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आसमान से लगभग 100 ग्राम वजन के बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिसने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया। खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हल्की-हल्की बारिश ने मौसम को और ज्यादा खतरनाक बना दिया। अचानक बदले इस मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। प्रशासन से राहत और नुकसान के आंकलन की उम्मीद की जा रही है।
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    14 hrs ago
  • महरौनी, ललितपुर महरौनी तहसील के ग्राम छायन में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से आए करीब 21 आरोपियों ने गांव में धावा बोल दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    महरौनी, ललितपुर
महरौनी तहसील के ग्राम छायन में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से आए करीब 21 आरोपियों ने गांव में धावा बोल दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री बजनी बाबा धाम खडोवरा माता के विसर्जन #viralvideo #videochallenge @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    श्री बजनी बाबा धाम खडोवरा माता के विसर्जन 
#viralvideo #videochallenge 
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • टीकमगढ़ में  ग्राम पहाड़ी तिलवारन में बंशकार समाज, अहिरवार समाज, वाल्मीकि समाज के  बाल नहीं काटे जाने एवं दलित बस्तियों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भीम सेना ने पुलिस अधीक्षक  टीकमगढ़ को  ज्ञापन सौंपा…
    1
    टीकमगढ़ में  ग्राम पहाड़ी तिलवारन में बंशकार समाज, अहिरवार समाज, वाल्मीकि समाज के  बाल नहीं काटे जाने एवं दलित बस्तियों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भीम सेना ने पुलिस अधीक्षक  टीकमगढ़ को  ज्ञापन सौंपा…
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.