*स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ बना ‘सर्प आतंक का अड्डा’, परमजीत तिवारी की फुर्ती से बची बच्चों की जान* गारु : बारेसाढ़ स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों की नजर परिसर में पड़े सांप के केचुल पर पड़ी। कुछ ही देर बाद वही सांप स्कूल की छत के एक कोने में छिपा हुआ दिखाई दिया, जिससे पूरे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बच्चे सहम गए, शिक्षक भी दहशत में आ गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनपाल परमजीत तिवारी महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गए और शुरू हुआ एक हाई-वोल्टेज सर्प रेस्क्यू ऑपरेशन।करीब 3 घंटे तक चले इस जोखिम भरे अभियान में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हर पल खतरा मंडरा रहा था, लेकिन परमजीत तिवारी ने हिम्मत और धैर्य का परिचय देते हुए वनकर्मी अमन गुप्ता के साथ मिलकर आखिरकार सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।इस रेस्क्यू अभियान में वाइल्डलाइफर शेरा गुप्ता, ट्रैकर इमरान हाशमी, अमन गुप्ता, ग्रामीण आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई।बताया जा रहा है कि यह सांप पिछले 10 दिनों से स्कूल परिसर में छिपा हुआ था,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।रेस्क्यू के बाद स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ही बड़ी दुर्घटनाओं को टालने का सबसे बड़ा हथियार है!
*स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ बना ‘सर्प आतंक का अड्डा’, परमजीत तिवारी की फुर्ती से बची बच्चों की जान* गारु : बारेसाढ़ स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब
बच्चों की नजर परिसर में पड़े सांप के केचुल पर पड़ी। कुछ ही देर बाद वही सांप स्कूल की छत के एक कोने में छिपा हुआ दिखाई दिया, जिससे पूरे स्कूल में
अफरा तफरी का माहौल बन गया। बच्चे सहम गए, शिक्षक भी दहशत में आ गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही
वनपाल परमजीत तिवारी महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गए और शुरू हुआ एक हाई-वोल्टेज सर्प रेस्क्यू ऑपरेशन।करीब 3 घंटे तक चले इस जोखिम भरे अभियान में टीम को काफी मशक्कत
करनी पड़ी। हर पल खतरा मंडरा रहा था, लेकिन परमजीत तिवारी ने हिम्मत और धैर्य का परिचय देते हुए वनकर्मी अमन गुप्ता के साथ मिलकर आखिरकार सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।इस रेस्क्यू
अभियान में वाइल्डलाइफर शेरा गुप्ता, ट्रैकर इमरान हाशमी, अमन गुप्ता, ग्रामीण आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई।बताया जा रहा है कि यह सांप पिछले 10 दिनों से स्कूल
परिसर में छिपा हुआ था,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।रेस्क्यू के बाद स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने राहत
की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ही बड़ी दुर्घटनाओं को टालने का सबसे बड़ा हथियार है!
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।2
- Post by AAM JANATA1
- कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।1
- स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…1
- ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना1
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।1