logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेन से कटकर जान देने वाले युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज चौडगरा/फतेहपुर। प्रेम प्रसंग के चलते जान देने वाले युवक के पिता की तहरीर पर कल्यानपुर थाने में मुकदमा दर्ज ब्लैकमेल, रुपयों की वसूली, मारपीट, आत्महत्या के लिए प्रेरित करना जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत मृतक युवक के परिजनों ने मलवा थाना क्षेत्र निवासी प्रेमिका और उसके परिजनों पर लगाए गम्भीर आरोप तीन नामजद व चार पांच अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज कर बारीकी से मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

4 hrs ago
user_Rajendra Kumar Soni
Rajendra Kumar Soni
रिपोर्टर बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

ट्रेन से कटकर जान देने वाले युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज चौडगरा/फतेहपुर। प्रेम प्रसंग के चलते जान देने वाले युवक के पिता की तहरीर पर कल्यानपुर थाने में मुकदमा दर्ज ब्लैकमेल, रुपयों की वसूली, मारपीट, आत्महत्या के लिए प्रेरित करना जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत मृतक युवक के परिजनों ने मलवा थाना क्षेत्र निवासी प्रेमिका और उसके परिजनों पर लगाए गम्भीर आरोप तीन नामजद व चार पांच अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज कर बारीकी से मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर - जनपद के मौदहा कस्बे में चाकूबाज युवक का खौफ, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो खुलेआम वायरल, आरोपी पहले भी एक चाकूबाजी की घटना को दे चुका है अंजाम, इसके बावजूद कानून का कोई डर नजर नहीं आता, लगातार वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल, बहन से छेड़खानी करने पर युवक ने भाई को चाकू मार किया घायल, सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन बना पहचान, सोशल मीडिया पर yourz._.shekhar _7k के नाम से id सवाल यही है कि ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई कब होगी। मौदहा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी शेखर यादव
    4
    हमीरपुर - जनपद के मौदहा कस्बे में चाकूबाज युवक का खौफ,
हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो खुलेआम वायरल,
आरोपी पहले भी एक चाकूबाजी की घटना को दे चुका है अंजाम,
इसके बावजूद कानून का कोई डर नजर नहीं आता,
लगातार वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल,
बहन से छेड़खानी करने पर युवक ने भाई को चाकू मार किया घायल,
सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन बना पहचान,
सोशल मीडिया पर yourz._.shekhar _7k के नाम से id 
सवाल यही है कि ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई कब होगी।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी शेखर यादव
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवगढ़। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ से छात्रों को लेकर लौट रहे ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार पांच विद्यार्थी और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। एक घायल छात्र को एम्स व चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के परिवार के लोग बदहवास हालात में सीएचसी पहुंचे।शुक्रवार को शाम करीब चार बजे ई रिक्शा चालक अमित कुमार निवासी तरौंजा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले अभिनव सिंह (7) निवासी निबौलापुर, लकी यादव (12) निवासी निबौलापुर, कुंभी निवासी शौर्या (12), रुद्र सिंह (7) व अनन्या सिंह (13) को वाहन में बैठकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास बछरावां से हैदरगढ़ जा रहे ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के साथ उसमें बैठे पांचों बच्चें घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे।मौके से चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां ई रिक्शा चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर व छात्र अभिनव सिंह को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामूली रूप से घायल छात्रा लक्की यादव, शौर्य, रूद्र सिंह और अनन्या का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। स्थान -शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    शिवगढ़। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ से छात्रों को लेकर लौट रहे ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार पांच विद्यार्थी और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। एक घायल छात्र को एम्स व चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के परिवार के लोग बदहवास हालात में सीएचसी पहुंचे।शुक्रवार को शाम करीब चार बजे ई रिक्शा चालक अमित कुमार निवासी तरौंजा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले अभिनव सिंह (7) निवासी निबौलापुर, लकी यादव (12) निवासी निबौलापुर, कुंभी निवासी शौर्या (12), रुद्र सिंह (7) व अनन्या सिंह (13) को वाहन में बैठकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास बछरावां से हैदरगढ़ जा रहे ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के साथ उसमें बैठे पांचों बच्चें घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे।मौके से चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां ई रिक्शा चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर व छात्र अभिनव सिंह को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामूली रूप से घायल छात्रा लक्की यादव, शौर्य, रूद्र सिंह और अनन्या का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
स्थान -शिवगढ़ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पेट्रोल छिड़क कर, इस महिला ने अपनी ई रिक्शा को आग के हवाले कर दिया. इसने हाल ही में ढाई लाख में ई रिक्शा खरीदा था, जो बार बार एजेंसी में जाने के बाद भी ख़राब रह रहा था. इस चीज से ये महिला परेशान हो चुकी थी. घटना MP के शिवपुरी की है.
    1
    पेट्रोल छिड़क कर, इस महिला ने अपनी ई रिक्शा को आग के हवाले कर दिया.
इसने हाल ही में ढाई लाख में ई रिक्शा खरीदा था, जो बार बार एजेंसी में जाने के बाद भी ख़राब रह रहा था. इस चीज से ये महिला परेशान हो चुकी थी. घटना MP के शिवपुरी की है.
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर : हेलीकॉप्टर से बहू की विदाई, राठ में पहली बार दिखा शाही नज़ारा हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में उस समय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जब एक शादी समारोह में बहू की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। इलाके में पहली बार ऐसा शाही नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पिता ने अपने पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई। विवाह समारोह पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ और इसके बाद बहू की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, लोगों में उत्साह और कौतूहल देखने को मिला। इस अनोखी विदाई को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि राठ क्षेत्र में इस तरह की शाही विदाई पहली बार देखने को मिली है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। यह पूरा मामला राठ कोतवाली कस्बे से जुड़ा बताया जा रहा है और शादी की यह अनोखी विदाई अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    4
    हमीरपुर : हेलीकॉप्टर से बहू की विदाई, राठ में पहली बार दिखा शाही नज़ारा
हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में उस समय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जब एक शादी समारोह में बहू की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। इलाके में पहली बार ऐसा शाही नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि पिता ने अपने पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई। विवाह समारोह पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ और इसके बाद बहू की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, लोगों में उत्साह और कौतूहल देखने को मिला।
इस अनोखी विदाई को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि राठ क्षेत्र में इस तरह की शाही विदाई पहली बार देखने को मिली है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
यह पूरा मामला राठ कोतवाली कस्बे से जुड़ा बताया जा रहा है और शादी की यह अनोखी विदाई अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_मिलन गुप्ता
    मिलन गुप्ता
    न्यायालय पत्रकार हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घाटमपुर-में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ बच्चे सरकारी विद्यालय के परिसर में झाड़ू लगा रहे हैं। वायरल वीडियो घाटमपुर कस्बा क्षेत्र के कन्या पाठशाला का बताया जा रहा है। हालांकि शुरू ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    1
    घाटमपुर-में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ बच्चे सरकारी विद्यालय के परिसर में झाड़ू लगा रहे हैं। वायरल वीडियो घाटमपुर कस्बा क्षेत्र के कन्या पाठशाला का बताया जा रहा है। हालांकि शुरू ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    18 hrs ago
  • घाटमपुर। कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे में विगत कई वर्षों से चले आ रहे।महाशिवरात्रि पर्व में भव्य शिव बारात का आयोजन नगर वासियों के द्वारा किया जाता है। जिसमें नगर भ्रमण करते हुए शिव बारात मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में बने तालाब में शिव विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव बारात की तैयारियां जोरो पर चल रही है। नगर को सजाने का कार्य चल रहा तो वही शिव विवाह स्थल को नगर पालिका के द्वारा सफाई कर्मचारी लगाकर साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दिन घाटमपुर कस्बे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर शिव बारात में शामिल होते हैं।
    1
    घाटमपुर। कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बे में विगत कई वर्षों से चले आ रहे।महाशिवरात्रि पर्व में भव्य शिव बारात का आयोजन नगर वासियों के द्वारा किया जाता है। जिसमें नगर भ्रमण करते हुए शिव बारात मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में बने तालाब में शिव विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव बारात की तैयारियां जोरो पर चल रही है। नगर को सजाने का कार्य चल रहा तो वही शिव विवाह स्थल को नगर पालिका के द्वारा सफाई कर्मचारी लगाकर साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
आने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दिन घाटमपुर कस्बे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर शिव बारात में शामिल होते हैं।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रायबरेली।शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर रास्ता जाम करने के साथ हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक परिजन और पुलिस के बीच बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल, उसकी मां रेनू, रेखा पत्नी रामकुमार व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ अरुण कुमार नौहवार ने परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और रिपोर्ट में हत्या की धारा को जांच के बाद बढ़ाया जाएगा। इस आश्वासन पर करीब चार बजे परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। अन्य आरोपी हैं तो जेल जाएंगे सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद अन्य आरोपियों का नाम भी केस में दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। प्रधान देशराज पाल ने बताया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी व सीओ के आश्वासन के बाद नाराज परिजन मृतक का अंतिम करने को राजी हो गए। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली।शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर रास्ता जाम करने के साथ हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक परिजन और पुलिस के बीच बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल, उसकी मां रेनू, रेखा पत्नी रामकुमार व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ अरुण कुमार नौहवार ने परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और रिपोर्ट में हत्या की धारा को जांच के बाद बढ़ाया जाएगा। इस आश्वासन पर करीब चार बजे परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
अन्य आरोपी हैं तो जेल जाएंगे
सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद अन्य आरोपियों का नाम भी केस में दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। प्रधान देशराज पाल ने बताया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी व सीओ के आश्वासन के बाद नाराज परिजन मृतक का अंतिम करने को राजी हो गए।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात मे अनियंत्रित होकर कार रामगंगा नहर में गिरी कार सवार तीन लोगों की हुई मौके पर मौत,एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,नहर में कूंदकर सीसा तोड़कर ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाला,रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया गांव के पास की घटना
    1
    कानपुर देहात मे अनियंत्रित होकर कार रामगंगा नहर में गिरी कार सवार तीन लोगों की हुई मौके पर मौत,एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,नहर में कूंदकर सीसा तोड़कर ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाला,रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया गांव के पास की घटना
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *कानपुर पुलिस पूछ रही "May I Help You"* घंटाघर चौराहे पर पुलिसकर्मियों को *"May I Help You"* लिखी विशेष जैकेट की वितरित कानपुर नगर। कानपुर पुलिस ने जनता में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर घंटाघर चौराहे पर पुलिसकर्मियों को "May I Help You" लिखी विशेष जैकेट वितरित की गई हैं। इन जैकेटों से राहगीरों और यात्रियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस की पहचान कर मदद लेने में आसानी होगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा और मजबूत होगा।
    1
    *कानपुर पुलिस पूछ रही "May I Help You"*
घंटाघर चौराहे पर पुलिसकर्मियों को *"May I Help You"* लिखी विशेष जैकेट की वितरित
कानपुर नगर। कानपुर पुलिस ने जनता में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर घंटाघर चौराहे पर पुलिसकर्मियों को "May I Help You" लिखी विशेष जैकेट वितरित की गई हैं। इन जैकेटों से राहगीरों और यात्रियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस की पहचान कर मदद लेने में आसानी होगी, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा और मजबूत होगा।
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.