logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लोन दिलाने के नाम पर खाते लेकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* *लोन दिलाने के नाम पर खाते लेकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों से धनराशि ट्रांसफर कराने तथा लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते लेने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, दो चेकबुक तथा 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी साइबर थाना के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना कंचन सिंह के नेतृत्व में की गई। मोबाइल डिलीवरी के नाम पर भेजा लिंक, खाते से उड़ गए 54,597 रुपये मामला थाना दोस्तपुर क्षेत्र के मदनपुर कला निवासी इन्द्रजीत वर्मा के पुत्र रवि कुमार से जुड़ा है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के माध्यम से मोबाइल बुक किया था। मोबाइल की डिलीवरी के नाम पर उससे कुछ धनराशि भेजने को कहा गया। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक कर लिया और पीड़ित के बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 45/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। 75 साइबर शिकायतों से जुड़ा मिला बैंक खाता जांच के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, उसका बारीकी से परीक्षण किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते हासिल किए थे। आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बाहर की कंपनियों के माध्यम से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉरपोरेट, गेमिंग और बैटिंग (सट्टा एप) से जुड़ी धनराशि ट्रांसफर कराने में किया जाता था। पुलिस के मुताबिक संबंधित बैंक खाते के विरुद्ध NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज मिली हैं। इसके बाद साइबर क्राइम थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय, निवासी बहरौली कुतुबपुर, थाना धम्मौर, सुलतानपुर, उम्र करीब 33 वर्ष। आनन्द राज वर्मा, निवासी सहसमलपुर दुल्लापुर, थाना दोस्तपुर, सुलतानपुर, उम्र करीब 32 वर्ष। शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा, निवासी डोमनपुर बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर, सुलतानपुर, उम्र करीब 39 वर्ष। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के पास से VIVO T3X 5G, Redmi और VIVO 1904 के तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक तथा कुल 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Prashant Yadav
Prashant Yadav
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
50344956-d858-48f9-802c-2f354a371db7

*लोन दिलाने के नाम पर खाते लेकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* *लोन दिलाने के नाम पर खाते लेकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* सुलतानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों से धनराशि ट्रांसफर कराने तथा लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते लेने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, दो चेकबुक तथा 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी साइबर थाना के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना कंचन सिंह के नेतृत्व में की गई। मोबाइल डिलीवरी के नाम पर भेजा लिंक, खाते से उड़ गए 54,597 रुपये मामला थाना दोस्तपुर क्षेत्र के मदनपुर कला निवासी इन्द्रजीत वर्मा के पुत्र रवि कुमार से जुड़ा है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के माध्यम से मोबाइल बुक किया था। मोबाइल की डिलीवरी के नाम पर उससे कुछ धनराशि भेजने को कहा गया। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक कर लिया और पीड़ित के बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 45/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। 75 साइबर शिकायतों से जुड़ा मिला बैंक खाता जांच के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, उसका बारीकी से परीक्षण किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते हासिल किए थे। आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बाहर की कंपनियों के माध्यम से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉरपोरेट, गेमिंग और बैटिंग (सट्टा एप) से जुड़ी धनराशि ट्रांसफर कराने में किया जाता था। पुलिस के मुताबिक संबंधित बैंक खाते के विरुद्ध NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज मिली हैं। इसके बाद साइबर क्राइम थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय, निवासी बहरौली कुतुबपुर, थाना धम्मौर, सुलतानपुर, उम्र करीब 33 वर्ष। आनन्द राज वर्मा, निवासी सहसमलपुर दुल्लापुर, थाना दोस्तपुर, सुलतानपुर, उम्र करीब 32 वर्ष। शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा, निवासी डोमनपुर बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर, सुलतानपुर, उम्र करीब 39 वर्ष। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के पास से VIVO T3X 5G, Redmi और VIVO 1904 के तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक तथा कुल 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यहां पर कोई सुनाई सुनाई नहीं कर रहा है ना कोई सड़क बनवा रहा है यहां के पुराने प्रधान ज्योति है रंगीली थे वह जो है सड़क का निर्माण करवाए थे अब फिर रिंकू सिंह प्रधान है वह भी नहीं करवारहे हैं
    1
    यहां पर कोई सुनाई सुनाई नहीं कर रहा है ना कोई सड़क बनवा रहा है यहां के पुराने प्रधान ज्योति है रंगीली थे वह जो है सड़क का निर्माण करवाए थे अब फिर रिंकू सिंह प्रधान है वह भी नहीं करवारहे हैं
    user_Raj Pandey
    Raj Pandey
    Farmer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* * कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* स्थान: कादीपुर, सुल्तानपुर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालापुर चंदौली गांव में पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है। पूरा मामला क्या है? झंडों का क्रम: प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव की पानी की टंकी पर पहले से एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था, जिसके बाद वहां तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद कथित तौर पर अराजक तत्वों द्वारा सबसे ऊपर एक अन्य मजहबी झंडा लगाकर मामले को हवा देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया रील: इस पूरी घटना का वीडियो शूट कर युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सभी झंडों को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर सवाल इस पूरी घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर प्रशासन की भूमिका को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं: राजनीतिक दबाव की चर्चा: स्थानीय लोगों और तहलका मचाने वाले तेवरों के बीच यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन स्थानीय नेताओं या रसूखदार लोगों के दबाव में आकर काम करता है? निष्पक्षता पर संदेह: जनता के एक वर्ग का यह भी आरोप है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर यदि समय रहते और कड़ा रुख न अपनाया जाए, तो प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बिना किसी भेदभाव और बाहरी दबाव के पारदर्शी कार्रवाई कर रही है या नहीं। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
    1
    *कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल*
* कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल*
स्थान: कादीपुर, सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालापुर चंदौली गांव में पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है।
पूरा मामला क्या है?
झंडों का क्रम: प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव की पानी की टंकी पर पहले से एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था, जिसके बाद वहां तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद कथित तौर पर अराजक तत्वों द्वारा सबसे ऊपर एक अन्य मजहबी झंडा लगाकर मामले को हवा देने की कोशिश की गई।
सोशल मीडिया रील: इस पूरी घटना का वीडियो शूट कर युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सभी झंडों को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर सवाल
इस पूरी घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर प्रशासन की भूमिका को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं:
राजनीतिक दबाव की चर्चा: स्थानीय लोगों और तहलका मचाने वाले तेवरों के बीच यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन स्थानीय नेताओं या रसूखदार लोगों के दबाव में आकर काम करता है?
निष्पक्षता पर संदेह: जनता के एक वर्ग का यह भी आरोप है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर यदि समय रहते और कड़ा रुख न अपनाया जाए, तो प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बिना किसी भेदभाव और बाहरी दबाव के पारदर्शी कार्रवाई कर रही है या नहीं।
कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लम्भुआ बाजार में बारहबफात के मौके पर पुलिस की निगरानी में शाँति पूर्वक तरीके से बजार में जुलुस निकाला गया लोगों ने हुसैन को याद किया
    3
    लम्भुआ बाजार में बारहबफात के मौके पर पुलिस की निगरानी में शाँति पूर्वक तरीके से बजार में जुलुस निकाला गया लोगों ने हुसैन को याद किया
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    1
    उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट
    1
    सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट 
सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुल्तानपुर में रात भर चला जुलूस-ए मोहम्मदी: सांसद संजय सिंह बोले- देश दुनिया में नफरत का बोलबाला, मोहब्बत से करें खत्म सुल्तानपुर में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात शहर में जुलूस-ए ईद मिलादुन नबी निकाला गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने इंशा की नमाज के बाद जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश पूरी दुनिया के लिए है। उनका नाम 'रहमतुल आलमीन' है, जिसका अर्थ है पूरी दुनिया पर रहमत करने वाला। उन्होंने जोर दिया कि यदि आज पूरी दुनिया इस संदेश को समझ ले, तो कहीं भी लड़ाई-झगड़े और नफरत की गुंजाइश नहीं रहेगी। सिंह ने आगे कहा कि रामचरितमानस में भी 'सब नर करहिं परस्पर प्रीति' का संदेश दिया गया है। नफरत को केवल मोहब्बत से हराया जा सकता है और इस दिन सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की अच्छी बातों को जीवन में उतारना ही सबसे बड़ी बात है। देश और दुनिया में व्याप्त नफरत को केवल मोहब्बत के रास्ते पर चलकर ही खत्म किया जा सकता है। शहर की जामा मस्जिद चौक के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने मीडिया से बातचीत में 'हुब्बुल वतनी' यानी देश से प्यार करने को ईमान का मुख्य हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का ईमान तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक वह अपने देश के प्रति वफादार न हो और अपने मुल्क से मोहब्बत न करे। जुलूस के लिए शहर में चार-पांच दिनों से विभिन्न अंजुमनों द्वारा भव्य तैयारियां की गई थीं। नमाज अदा करने के बाद आसमान में अंधेरा होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से आधा शहर जगमगा उठा। रात भर जिले में 'मरहबा या मुस्तफा' और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे गूंजते रहे। यह जुलूस सुबह समाप्त हुआ। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों की चार दर्जन से अधिक अंजुमनों ने अलग-अलग मंचों पर पहुंचकर नात पढ़ीं, जिसके लिए उन्हें इनाम भी दिए गए। चौक घंटाघर, डाकखाना चौराहा, राहुल चौराहा, जमाल गेट, शाहगंज और बाधमंडी चौराहे पर बने प्रमुख मंचों पर जिले के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
    1
    सुल्तानपुर में रात भर चला जुलूस-ए मोहम्मदी: सांसद संजय सिंह बोले- देश दुनिया में नफरत का बोलबाला, मोहब्बत से करें खत्म
सुल्तानपुर में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार रात शहर में जुलूस-ए ईद मिलादुन नबी निकाला गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने इंशा की नमाज के बाद जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।
सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश पूरी दुनिया के लिए है। उनका नाम 'रहमतुल आलमीन' है, जिसका अर्थ है पूरी दुनिया पर रहमत करने वाला। उन्होंने जोर दिया कि यदि आज पूरी दुनिया इस संदेश को समझ ले, तो कहीं भी लड़ाई-झगड़े और नफरत की गुंजाइश नहीं रहेगी।
सिंह ने आगे कहा कि रामचरितमानस में भी 'सब नर करहिं परस्पर प्रीति' का संदेश दिया गया है। नफरत को केवल मोहब्बत से हराया जा सकता है और इस दिन सभी को यही संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की अच्छी बातों को जीवन में उतारना ही सबसे बड़ी बात है। देश और दुनिया में व्याप्त नफरत को केवल मोहब्बत के रास्ते पर चलकर ही खत्म किया जा सकता है।
शहर की जामा मस्जिद चौक के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने मीडिया से बातचीत में 'हुब्बुल वतनी' यानी देश से प्यार करने को ईमान का मुख्य हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का ईमान तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक वह अपने देश के प्रति वफादार न हो और अपने मुल्क से मोहब्बत न करे।
जुलूस के लिए शहर में चार-पांच दिनों से विभिन्न अंजुमनों द्वारा भव्य तैयारियां की गई थीं। नमाज अदा करने के बाद आसमान में अंधेरा होते ही रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से आधा शहर जगमगा उठा। रात भर जिले में 'मरहबा या मुस्तफा' और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे गूंजते रहे। यह जुलूस सुबह समाप्त हुआ।
इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों की चार दर्जन से अधिक अंजुमनों ने अलग-अलग मंचों पर पहुंचकर नात पढ़ीं, जिसके लिए उन्हें इनाम भी दिए गए। चौक घंटाघर, डाकखाना चौराहा, राहुल चौराहा, जमाल गेट, शाहगंज और बाधमंडी चौराहे पर बने प्रमुख मंचों पर जिले के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • फट हनुमान जी का मंदिर बनाया जा रहा था जिससे कि हम अपने जमीन में बना रहे थे थोड़ी सी जमीन दूध चमार का था जाट का तो वह लोग वहां पर सूअर पालन अंडा पालन अंडा बेचने की बाधा डालने की कोशिश कर रहे हो बोलने पर वह पुलिस बुला रे पुलिस भी नहीं आ रही है प्रधान मिलकर यह सब काम कर रहा है घरघर दुमदुमा जिला जौनपुर पोस्ट उच्च गवनथाना सप्ताह
    1
    फट हनुमान जी का मंदिर बनाया जा रहा था जिससे कि हम अपने जमीन में बना रहे थे थोड़ी सी जमीन दूध चमार का था जाट का तो वह लोग वहां पर सूअर पालन अंडा पालन अंडा बेचने की बाधा डालने की कोशिश कर रहे हो बोलने पर वह पुलिस बुला रे पुलिस भी नहीं आ रही है प्रधान मिलकर यह सब काम कर रहा है
घरघर दुमदुमा जिला जौनपुर पोस्ट  उच्च गवनथाना सप्ताह
    user_Raj Pandey
    Raj Pandey
    Farmer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है। बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता 
नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है।
बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है।
नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.