महू में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर अवैध शराब नष्ट एंकर - इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रहीं है इसी कड़ी मे आबकारी विभाग द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत महू के भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी विभाग के अमले द्वारा 10 स्थानो पर छापामार कार्यवाही करते हुए 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया इस कार्यवाही में 210 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 1750 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया मदिरा , महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 2 लाख रुपये है आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर आबकारी विभाग के अमले द्वारा नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायतों को विभाग के अमले द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है और सख्त कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है बाईट - देवेश चतुर्वेदी, कंट्रोलर आबकारी विभाग
महू में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर अवैध शराब नष्ट एंकर - इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रहीं है इसी कड़ी मे आबकारी विभाग द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत महू के भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी विभाग के अमले द्वारा 10 स्थानो पर छापामार कार्यवाही करते हुए 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया इस कार्यवाही में 210 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 1750 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया मदिरा , महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 2 लाख रुपये है आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर आबकारी विभाग के अमले द्वारा नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायतों को विभाग के अमले द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है और सख्त कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है बाईट - देवेश चतुर्वेदी, कंट्रोलर आबकारी विभाग
- इंदौर क्राइम ब्रांच की अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी हे इस ही बीच क्राइम की टीम ने 12 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हे जो कि काफी समय से ड्रग्स की सप्लाई करने में लिप्त थे1
- इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर एक युवक को पकड़ा, जिसकी तलाशी में एमडी ड्रग्स बरामद हुई। दोनों आरोपी लंबे समय से ड्रग्स की सप्लाई में लिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- मुख्यमंत्री मोहन यादव का मानवीय निर्णय, दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हुई सरकार नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत बहन कंचन बाई मेघवाल जी का असमय निधन अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए उनके परिवार को बड़ा संबल दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कंचन बाई मेघवाल के दोनों बच्चों की आजीवन पढ़ाई की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए राज्य सरकार की ओर से उनके संपूर्ण शैक्षणिक खर्च वहन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह निर्णय न सिर्फ़ एक परिवार के लिए राहत है, बल्कि यह दिखाता है कि मध्यप्रदेश सरकार संवेदनशील शासन और मानवीय सोच के साथ काम कर रही है।1
- इंदौर में चाय और झटका के बाद बदमाश राहुल भी पुलिस की गिरफ्त में चंदन नगर पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की गई है पार्थ उर्फ चाय और झटका पहले ही पकड़े गए थे वारदात के बाद राहुल मराठा फरार चल रहा था जिसे पकड़ा गया पुलिस द्वारा घटनास्थल पर भी राहुल मराठा को ले जाया गया आड़ीबाजी कर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे थे सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी पर पत्थर फेक दें सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी तस्वीर कैद हुई थी एंकर इंदौर में नशे की हालत में बदमाशों के द्वारा कई तरह के अपराधी घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है पिछले दिनों चंदननगर थाना क्षेत्र में आड़ीबाजी करने के मामले फरार चल रहे बदमाश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वियो चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले फरियादी रौनक कचोले निवासी दामोदर नगर के रहने वाले व्यक्ति के साथ में आड़ीबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था साथी नजदीक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पर भी पत्थर फेके गए थे जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी पुलिस ने उसे आधार पर कार्रवाई करते हुए अर्थ और चाय, और राहुल झटका पकड़ा गए थे लेकिन वारदात में शामिल रोहित मराठा तभी से फरार चल रहा था उसे पर तीन थाना क्षेत्र में 7 अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिसे पुलिस ने पड़कर मौके पर भी लेकर पहुंची जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था पुलिस के मुताबिक नशे की लत के कारण वह इस तरह की वारदात को कर रहा था अभी उसे अन्य आपराधिक मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। बाइट तिलक करोले चंदन नगर थाना प्रभारी इंदौर1
- इंदौर केMGM मेडिकल कॉलेज में दो करोड़ों की मशीनों का हुआ लोकार्पण विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में एडवांस्ड हिस्टोपैथोलॉजी लैबोरेटरी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. निशांत खरे, भाजपा के उपाध्यक्ष, उपस्थित थे MGM मेडिकल कॉलेज लैब एक हाई-टेक ऑटोमेटेड लैब है। पहले भी यह काम पैथोलॉजी विभाग में हो रहा था, लेकिन नए ऑटोमेटेड सिस्टम के आने से अब बायोप्सी की रिपोर्ट जल्दी मिल पाएगी और बायोप्सी की जांच अधिक सटीकता से हो पाएगी। इस लैब को अपडेट करने के लिए पैथोलॉजी विभाग कई सालों से प्रयास कर रहा था। डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया के प्रयासों के बाद यह संभव हो पाया है।1
- Post by Vishal Jadhav1
- जूनी इंदौर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चोरी गए दोनों वाहनों को जप्त किया है । जिसमें एक गाड़ी लोहा मंडी से जबकि दूसरी गाड़ी माणिकबाग क्षेत्र से चोरी गई थी । फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों की जांच पड़ताल में जुटी है ।1
- स्लग : निगम की रिमूवल कार्यवाही ऐंकर इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नाले के ऊपर अवैध रूप से बने 21 मकानों को निगम ने आज ढहा दिया। बताया जा रहा है, कि रहवासियों द्वारा नाले के ऊपर घर और सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे नाले का बहाव बाधित हो रहा था। क्षेत्र से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम आयुक्त ने रावजी बाजार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नाले पर हुए अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई नगर निगम के झोन क्रमांक 12 द्वारा की गई। इस संबंध में झोन क्रमांक 12 के भवन अधिकारी वैभव देवला ने जानकारी देते हुए बताया कि नाले पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है और आगे भी इस तरह के अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट : वैभव देवलासे, भवन अधिकारी1
- इंदौर। इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को वार्ड-61 स्थित अमला रावजी बाजार में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। नाले पर कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया। यह क्षेत्र जोन-12 के अंतर्गत आता है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की चार टीमें, रावजी बाजार थाने का पुलिस बल और तीन जेसीबी मशीनें मौके पर तैनात रहीं। दरअसल, नाले पर हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम द्वारा संबंधित लोगों को करीब एक माह पहले नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय देने के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट भी किया गया था, लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू की। पिछले दिनों नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कराए गए सर्वे में कुल 21 मकान नाले पर बने पाए गए थे। जोन-12 के बिल्डिंग ऑफिसर वैभव देवलासे ने बताया कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र के कमला रोड की ओर यह कार्रवाई की गई है। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके चलते निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की पेशकश करते हुए समय मांगा, लेकिन अधिकारियों ने साफ कहा कि पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका है, इसलिए अब कार्रवाई रोकी नहीं जाएगी। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नालों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। — Zordaar Headlines, Indore4