रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हार्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, वीडियो आया सामने दमोह। रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हर्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचे 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सचिन सोमवार शाम करीब 6 बजे सामान्य हालत में अस्पताल पहुंचा था। रात करीब 10 बजे उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया और रात 12 से 1 बजे के बीच परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। इससे आक्रोशित परिजन आज मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पीतांबर बुधवानी व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर की डिग्री व दस्तावेजों की जांच, अस्पताल को सील करने तथा पूर्व में हुई मौतों की भी जांच की मांग की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में परिजनों द्वारा किए जा रहे हंगामे से जुड़ा वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हार्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, वीडियो आया सामने दमोह। रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हर्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचे 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सचिन सोमवार शाम करीब 6 बजे सामान्य हालत में अस्पताल पहुंचा था। रात करीब 10 बजे उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया और रात 12 से 1 बजे के बीच परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। इससे आक्रोशित परिजन आज मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पीतांबर बुधवानी व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर की डिग्री व दस्तावेजों की जांच, अस्पताल को सील करने तथा पूर्व में हुई मौतों की भी जांच की मांग की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल में परिजनों द्वारा किए जा रहे हंगामे से जुड़ा वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- जागरूक किसान 🌾दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेशमनीष पटेल की भी जांच करी जाए18 hrs ago
- जागरूक किसान 🌾दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेशकई डॉ आपरेशन नई होने तो कर रहे पैसा के लिए बहुत बड़ा गोरखधंधा चल रहा है दमोह में18 hrs ago
- त्योहारों के चलते कोतवाली पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, गणेश पंडालों का लिया जायजा, शांति बनाए रखने की अपील दमोह। गणेशोत्सव, पर्युषण पर्व सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज मंगलवार शाम 7 बजे कोतवाली पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में कोतवाली TI मनीष कुमार एवं प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। पैदल मार्च कोतवाली थाना से शुरू होकर कीर्ति स्तंभ चौक, कॉपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, राय चौराहा, घंटाघर, पुराना थाना होते हुए ज्वालामाई चौराहा पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न गणेश पंडालों का जायजा लिया और आयोजकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस ने पंडाल आयोजकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात भी कही।1
- दमोह पुलिस के द्वारा शहर की सड़कों पर एक बार फिर निकाला गया फ्लैग मार्च दमोह पुलिस के द्वारा शहर की सड़कों पर एक बार फिर निकाला गया फ्लैग मार्च1
- दमोह पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 ट्रक चालकों पर माननीय न्यायालय ने लगाया 20,000 रुपये का जुर्माना l दमोह l सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दमोह पुलिस द्वारा 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा बीते दिवस जप्त किए गए 2 ट्रकों के चालकों पर आज माननीय न्यायालय द्वारा कुल 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो भारी वाहनों (ट्रक) के चालकों को अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर (एल्कोमीटर) से जांच करने पर शराब के सेवन की पुष्टि होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत दोनों ट्रकों को तत्काल जप्त कर कार्रवाई की गई थी। यातायात थाना प्रभारी द्वारा उक्त दोनों जप्त ट्रकों के प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों चालकों पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया: वाहन क्रमांक CG 18 K 1655 पर 10,000/- रुपये का जुर्माना वाहन क्रमांक CG 04 PC 5041पर 10,000/- रुपये का जुर्माना कुल जुर्माना की राशि: 20,000/- रुपये4
- 🚨 महिला जनसुनवाई में पहुंचा पारिवारिक विवाद का मामला महिला जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी भाभी द्वारा उसे घर में रहने नहीं दिया जा रहा है और विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार, उसे कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके चलते वह करीब 9 दिनों तक अपने ही घर से बाहर रहने को मजबूर रही। मामला सामने आने के बाद महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद का समाधान कानून के दायरे में और संवेदनशीलता के साथ होना जरूरी है। महिला जनसुनवाई का उद्देश्य है कि पीड़ित महिलाओं की बात सुनी जाए, उनकी शिकायतों की जांच कराई जाए और उन्हें नियमानुसार न्याय एवं सुरक्षा दिलाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और न्याय—सबकी जिम्मेदारी। 🙏 #महिला_जनसुनवाई #महिला_सुरक्षा #महिला_सम्मान #जनसुनवाई #न्याय #दमोह #MPNews #BreakingNews1
- मध्य प्रदेश सरकार के झूठे दावों की पोल खुली आज बच्चे और ग्रामीण कीचड़ में से स्कूल जाने पर मजबूर ग्राम पंचायत बालाकोट के ख़जूरा टोला में जहां एक तरफ ग्रामीण और बच्चे कीचड़ में से चलने के लिए मजबूर हैं वहीं 25_25 लाख के दो सामुदायिक भवन बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राशि जारी की जिसको बालाकोट पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि खा के डकार तक नहीं ले रहे2
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मैं धन्यवाद देता हूं, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 50% क्षमता का लक्ष्य हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।1
- नहाने गए चंदू यादव की दमयंती तलैया में डूबने से मौत दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास परिषद के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को नहाने गए चंदू यादव की दमयंती तलैया में डूबने से मौत दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास परिषद के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को नहाने गए युवक चंदू यादव के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। बताया गया कि दमयंती तलैया की गहराई करीब 15 फीट है। अधिक गहराई होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को युवक को तलाशने और बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव रेस्क्यू अभियान के दौरान इवेंट प्रभारी नरेश चौबे के नेतृत्व में दिलीप तिवारी, सहदेव पाल, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष, मनीष और विमलेश ने भी लगातार प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में फंसे चंदू यादव को बाहर निकाला गया। बताया गया कि कृष्ण नाम के बच्चे ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया था। उसने पानी में तौलिया फेंककर चंदू यादव को पकड़ाने और बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- हार्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी, जांच के बार होगी कार्यवाही दमोह। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हार्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचे हिंडोरिया निवासी 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की बीती रात मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करते हुए डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने डॉक्टर पीतांबर बुधवानी सहित स्टाफ पर कार्रवाई, डॉक्टर की डिग्री व दस्तावेजों की जांच और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने लिखित रूप से बिंदुवार शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1