Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर तिराहा फ्लाईओवर चालू जयपुर-दिल्ली लेन में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
जयपुर तिराहा फ्लाईओवर चालू जयपुर-दिल्ली लेन में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Ram Mishra1
- NH-48 जयपुर तिराहे फ्लाईओवर शुरू1
- Post by Bus loverking All india1
- 4 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा श्री सांवलिया सेठ का फागोत्सव महोत्सव, 2 मार्च को डेढ माह में खुलेगा ठाकुरजी का भंडार, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण से बंद रहेंगे सांवरा के कपाट चितौडगढ सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में 4 मार्च को ठाकुरजी के मंदिर परिसर में फागोत्सव महोत्सव मनाया जाएगा। जिससे पूर्व 2 मार्च को डेढ़ माह में भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाएगा। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है, लेकिन गत चतुर्दशी को होलीका रोपण होने की वजह से ठाकुरजी का भंडार नहीं खोला गया जो 2 मार्च को डेढ़ माह में खोला जाएगा। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से ठाकुरजी के कपाट बंद रहेंगे, ठाकुरजी के कपाट बंद रहने से श्रद्धालुओं को सांवलिया सेठ के दर्शन नहीं हो पाएंगे। 4 मार्च को भगवान श्री सांवलिया सेठ के फागोत्सव के तहत ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें ठाकुरजी के बाल स्वरूप को चांदी के रथ में विराजित कर नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करवाया जाएगा। ठाकुर जी के फागोत्सव महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे जो ठाकुरजी के फागोत्सव का लाभ लेंगे। इसी को लेकर मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, साथ ही मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं से मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए अपील भी की गई। बाइट- राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी4
- Post by Yogendra Kumar1
- बल्लूवास से काली खोली धाम के लिए रवाना हुई 5वीं विशाल पदयात्रा, 'फूलों की होली' का दिया संदेश खैरथल/तिजारा | 2 मार्च 2026 आस्था और भक्ति के अटूट संगम के साथ आज ग्राम बल्लूवास से बाबा मोहन राम के जयकारों के बीच 5वीं विशाल पदयात्रा काली खोली धाम के लिए रवाना हुई। इस पदयात्रा में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बाबा की भक्ति में रंगे नजर आए। महाराज जी के आशीर्वाद से हुआ प्रस्थान यात्रा का शुभारंभ श्री श्री 108 हनुमान दास जी महाराज मंदिर (बल्लूवास) से हुआ। सभी भक्तों ने मंदिर में माथा टेका, बाबा के चरणों में आशीर्वाद लिया और वहां से पवित्र धजा उठाकर प्रस्थान किया। आयोजक समस्त ग्रामवासी (बल्लूवास, खैरथल, तिजारा) ने बताया कि धाम पर झंडा चढ़ाने का समय बाबा की इच्छा अनुसार ही तय किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और फूलों की होली का आह्वान यात्रा जब गांव के बीच पहुँची, तो वहां भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। राधा म्यूजिक सिस्टम मुंडावर नीरज यादव ने सभी पदयात्रियों का फूलों और मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाज को एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा: "आगामी धुलंडी के पर्व को केवल फूलों के साथ मनाएं। पानी की बर्बादी न करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए त्योहार की खुशियाँ बांटें।" डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। डीजे पर बज रहे बाबा मोहन राम के भजनों पर बच्चे और महिलाएं जमकर नाचे। "खोली वाले बाबा के जयकारों" से पूरा मार्ग गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार संदीप यादव ,जतिन यादव,अशोक, संदीप कुमार,आयुष, आर्यन ,नीरज, बसंत ,देवेंद्र ,निकेश ,सतेन्द्र सहित ग्राम के गणमान्य लोग और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- वीडियो चूरू जिले के रतनगढ़ का है, राजस्थान सरकार के एक RTO सब इंस्पेक्टर द्वारा एक गरीब ट्रक ड्राइवर को मारपीट कर घायल कर दिया गया। स्वतंत्र देश में किसी भी सरकारी अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी आम नागरिक के जीने और सम्मान के अधिकार को कुचले। ड्राइवर के आंख पर गहरी चोट आई है। यह घटना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है।1
- झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी को पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ द्वारा एक ट्रक में भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बियर पंजाब से गुजरात सुरत लेकर जा रहे दो व्यक्ति ड्राइवर जाहिद खान पुत्र साबिर खान उम्र 30 साल निवासी पलवल हरियाणा तथा खलासी रफत खान पुत्र रहमुद्दीन उम्र 27 साल निवासी नुह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया। ट्रक में अलग-अलग 4 ब्रांड की कुल 479 पेटियाँ जिसमें पंजाब निर्मित शराब जिसमें कुल 4272 बोतले शराब व बियर केन 4592 लीटर जब्त की गई। उक्त शराब आलू के कट्टों की आड़ में ले जा रहे थे ,आलू के कट्टों में लगभग कुल 60कि्वंटल आलू भरे हुए हैं।4