Shuru
Apke Nagar Ki App…
नई आबादी थाने पर पदस्थ आरक्षक गिरिश का एक और कारनामा सिगरेट के लिए कर्मचारियों को पीटा वीडियो हो रहा है वायरल वीडियो 10 जनवरी का बताया जा रहा है मंगलवार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
राघवेन्द्र सिंह
नई आबादी थाने पर पदस्थ आरक्षक गिरिश का एक और कारनामा सिगरेट के लिए कर्मचारियों को पीटा वीडियो हो रहा है वायरल वीडियो 10 जनवरी का बताया जा रहा है मंगलवार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️1
- कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में गिरदावरी प्रकरणों व पोर्टल पर दर्ज किसानों की शिकायतों के समाधान हेतु दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक किसान परिवार को खेत में गेहूं काटते देखा और सरकारी वाहन रुकवाकर स्वयं खेत में पहुंचे। खेत में राकेश कुमार न्योल ने किसान परिवार से आत्मीय संवाद किया, समस्याएं सुनीं और हंसिया उठाकर गेहूं की कटाई में हाथ बंटाया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर किसान भावुक हो उठे, वहीं ग्रामीणों में भी सकारात्मक संदेश गया। उन्होंने किसानों को गिरदावरी, फसल व शिकायतों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और किसानों से सीधे जुड़ाव का प्रेरक उदाहरण बनी।1
- बांसवाड़ा में खुद को IAS अधिकारी बताकर युवती से शादी करने के मामले में साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता की ओर से साइबर थाने में दर्ज शिकायत के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अक्षय कोठारी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को IAS अधिकारी बताकर फोटो और जानकारी साझा करता था और इसी झूठ के आधार पर उसने युवती से विवाह किया। गिरफ्तारी के बाद साइबर पुलिस आरोपी को निजी वाहन से जिला अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लेकर पहुंची, जहां मीडिया के कैमरे देखते ही पुलिस अधिकारी आरोपी के आगे खड़े नजर आए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। वही शाम तक आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि। आरोपी के खिलाफ19 मामले अलग अलग जिले में दर्ज है अधिकांश मामले 420 से जुड़े है।1
- सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।1
- Post by Patidar Ji1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,23माह बाद कांग्रेस के दिग्गज मालविया की कांग्रेस में वापसी भावुक हुए मालविया कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत किसी ने सच ही कहा की सुबह का भुला शाम को घर आ जाएं तो उसे भुला नहीं कहते वैसे भी राजनीति में अच्छे-अच्छे दिग्गज नेता पार्टी बदल कर एक पार्टी छोड़ कर दुसरी पार्टी में शामिल होते हैं मगर राजनेताओंको को राजनीतिक पार्टी तव्वजो नहीं दे व क्षेत्र में विकास नहीं हो तो अच्छे-अच्छे राजनेताओं का घर वापसी कोई नई बात नहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कद्दावर नेता महेंद्र जित सिंह मालविया व उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी को 23माह पहले अलविदा कह कर भाजपा का दामन थामा पर भाजपा पार्टी मालविया को रास नहीं आई और मालविया ने दुबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली सोमवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ता की मोजुदगी में मालविया का जबरदस्त स्वागत किया व दोनों नेता गले मीले4
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- UGC अधिनियम पर भारत आदिवासी पार्टी के सांसद @roat_mla जी को सुना जाएँ। BAP आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और दिव्यांगों को न्याय दिलाने के लिए और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अखिल भारतीय आंदोलन का हिस्सा बनेगी।1
- मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर की गई।1