logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होंगी उपलब्ध - दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया। मा0 उद्यानमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है। इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा। इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।

9 hrs ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
68ba05c8-18a0-428a-83e5-ad6e18228573

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कोटिया चित्रा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक स्थानीय मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को गांव के दयाराम गुप्ता ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दयाराम गुप्ता ने बताया कि चोरी की यह घटना बीती रात को हुई। अगले दिन जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का सारा सामान गायब देख दंग रह गए। चोरों ने मंदिर से: बड़ा घंटा और छोटी घंटियां, पूजा की थाली, पूजा के अन्य बर्तन चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों में आक्रोश वीडियो बयान में दया राम ने बताया कि गाँव में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। हर 15-20 दिनों के अंतराल पर किसी न किसी के घर या मंदिर में चोरी हो रही है। कुछ समय पहले भी मंदिरों के घंटे चोरी हुए थे, जो दबाव बनाने पर चोर वापस छोड़ गए थे। पुलिस की कार्रवाई कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपने के बाद, पुलिस ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द सामान बरामद करने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले पुलिस टीम को भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
    1
    रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कोटिया चित्रा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक स्थानीय मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को गांव के दयाराम गुप्ता ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित दयाराम गुप्ता ने बताया कि चोरी की यह घटना  बीती रात को हुई। अगले दिन जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का सारा सामान गायब देख दंग रह गए। चोरों ने मंदिर से:
बड़ा घंटा और
छोटी घंटियां, पूजा की थाली, पूजा के अन्य बर्तन चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
वीडियो बयान में दया राम ने बताया कि गाँव में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। हर 15-20 दिनों के अंतराल पर किसी न किसी के घर या मंदिर में चोरी हो रही है। कुछ समय पहले भी मंदिरों के घंटे चोरी हुए थे, जो दबाव बनाने पर चोर वापस छोड़ गए थे।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपने के बाद, पुलिस ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द सामान बरामद करने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले पुलिस टीम को भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by पत्रकार पवन कुमार
    1
    Post by पत्रकार पवन कुमार
    user_पत्रकार पवन कुमार
    पत्रकार पवन कुमार
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रक ट्रेलर ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई वही ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल सूचना में पहुंची स्थानी पुलिस व थाना इंचार्ज कोखराज एंबुलेंस के माध्यम से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा वही मौके पर कोखराज पुलिस प्रशासन मौके पर
    1
    कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रक ट्रेलर ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई वही ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल सूचना में पहुंची स्थानी पुलिस व थाना इंचार्ज कोखराज एंबुलेंस के माध्यम से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा वही मौके पर कोखराज पुलिस प्रशासन मौके पर
    user_रिपोर्टर /रामबाबू श्रीवास
    रिपोर्टर /रामबाबू श्रीवास
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पेड़ स्वामी की चोरी से एक खेत से पाँच कीमती पेड़ काटकर पार कर दिए गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव निवासी रामगोपाल पुत्र गंगरे ने बताया कि उनका एक खेत पड़ोसी गाँव'सराये भान' में स्थित है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने इस खेत में तीन चिलबिल, एक नीम और एक सिरसा का पेड़ लगाया था। ये पेड़ काफी बड़े और कीमती हो चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मिलीभगत कर उनके खेत से ये सभी पाँचों पेड़ चोरी-छिपे काट लिए और उन्हें वहां से उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। लाखों का नुकसान और पुलिस की कार्रवाई रामगोपाल के अनुसार, काटे गए पेड़ों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास थी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की, तो उन्हें धमकी दी गई। फिलहाल, पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले छानबीन करवाई जा रही है। वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
    1
    रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पेड़ स्वामी की चोरी से एक खेत से पाँच कीमती पेड़ काटकर पार कर दिए गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव निवासी रामगोपाल पुत्र गंगरे ने बताया कि उनका एक खेत पड़ोसी गाँव'सराये भान' में स्थित है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने इस खेत में तीन चिलबिल, एक नीम और एक सिरसा का पेड़ लगाया था। ये पेड़ काफी बड़े और कीमती हो चुके थे।
पीड़ित का आरोप है कि बीती रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मिलीभगत कर उनके खेत से ये सभी पाँचों पेड़ चोरी-छिपे काट लिए और उन्हें वहां से उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी।
लाखों का नुकसान और पुलिस की कार्रवाई
रामगोपाल के अनुसार, काटे गए पेड़ों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास थी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की, तो उन्हें धमकी दी गई।
फिलहाल, पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले छानबीन करवाई जा रही है। वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.