अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस, सहज वसुधा केंद्र और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस, सहज वसुधा केंद्र और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण कोंच। कोंच अंचल कार्यालय में संचालित आरटीपीएस काउंटर, सहज वसुधा केंद्र एवं रिकॉर्ड रूम का अंचलाधिकारी रितु शोनी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचकर विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सहज वसुधा केंद्र और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों के रखरखाव, अभिलेखों की सुरक्षा एवं व्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड रखने को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। अंचलाधिकारी रितु शोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय की कार्यप्रणाली और आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जांच के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कर्मियों को समय पर कार्यों का निष्पादन करने, अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा कार्यालय आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया।
अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस, सहज वसुधा केंद्र और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस, सहज वसुधा केंद्र और रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण कोंच। कोंच अंचल कार्यालय में संचालित आरटीपीएस काउंटर, सहज वसुधा केंद्र एवं रिकॉर्ड रूम का अंचलाधिकारी रितु शोनी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचकर विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सहज वसुधा केंद्र और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों के रखरखाव, अभिलेखों की सुरक्षा एवं व्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड रखने को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। अंचलाधिकारी रितु शोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय की कार्यप्रणाली और आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जांच के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कर्मियों को समय पर कार्यों का निष्पादन करने, अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा कार्यालय आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया।
- रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।1
- सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l1
- भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।1
- हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के पीरू,पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों में भाकपा ने रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला हसपुरा प्रखंड के पीरू,रघुनाथ पुर,मलहारा, जैतपुर, पचरुखिया बाजार,सिहाड़ी, चौराही होते हुए हसपुरा में नुक्कड़ नाटक कर भाकपा की ओर से दिल्ली प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला गया1
- भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।1
- भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews1
- क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 🎙️ विज्ञापन वॉइसओवर क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 📚 Special BPSC TRE-4 Batch ⏰ समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक 📅 शुरुआत – 6 सितंबर से और Bihar Special Batch ⏰ सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक। 🎯 तो देर किस बात की? अपने बेहतर भविष्य के लिए आज ही Shambhu S.G.S. Classes से जुड़िए। 📍 पता – J.J. College के पास 📞 संपर्क करें – 8757720400 Shambhu S.G.S. Classes — आज जुड़िए, बेहतर भविष्य की ओर बढ़िए!1
- रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल। रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।1