चाकू का भय दिखाकर भाभी से छेड़खानी का प्रयास, देवर गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी अमित कुमार की पत्नी गुंजा देवी ने अपने देवर आशीष कुमार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया। पीड़िता के अनुसार, आशीष ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास चानो देवी और ससुर विनोद रविदास बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन ससुर ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पीड़िता ने आरोपी को नशेबाज व आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए पूर्व में भी छेड़खानी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपी पर मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है।
चाकू का भय दिखाकर भाभी से छेड़खानी का प्रयास, देवर गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी अमित कुमार की पत्नी गुंजा देवी ने अपने देवर आशीष कुमार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया। पीड़िता के अनुसार, आशीष ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास चानो देवी और ससुर विनोद रविदास बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन ससुर ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पीड़िता ने आरोपी को नशेबाज व आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए पूर्व में भी छेड़खानी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपी पर मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है।
- सम्राट चौधरी की पुलिस ने तेजस्वी को किया अरेस्ट? जानिए इस बड़े ड्रामे का पूरा सच! Samrat Choudhary Tejashwi Yadav1
- 🌱 देसी बैंगन की नर्सरी तैयार है। अब पौधे प्राकृतिक विधि से खेत में लगाए जाएंगे। 🌿🍆 🌱 देसी बैंगन की नर्सरी तैयार है। अब पौधे प्राकृतिक विधि से खेत में लगाए जाएंगे। 🌿🍆1
- गोगरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश यात्रा, गोगरी एसडीओ ने दिखाई हरी झंडी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गोगरी में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन, खगड़िया के सौजन्य एवं प्रखंड कार्यालय गोगरी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे गोगरी प्रखंड कार्यालय परिसर से कलश शोभा यात्रा को गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रघुनंदन आनंद एवं गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े। इस दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान 19 से 20 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास के समरसता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कलश शोभा यात्रा में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा के रवाना होने के साथ ही गोगरी क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।1
- 🚨 चार घंटे में बाइक चोरी का खुलासा! चोर बाइक लेकर भाग रहा था, तभी पुलिस ने दबोच लिया 🚔 📍 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 से 5 घंटे के अंदर चोरी की गई FZ बाइक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। 🚔 गिरफ्तार युवक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजापुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास से रूपेश कुमार की बाइक चोरी हुई थी। 🔎 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नाकेबंदी और छापेमारी शुरू की। इसी दौरान रायपोखर के पास चोरी की बाइक लेकर भाग रहे युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। ⚖️ बाइक की पहचान होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- रिटायर्ड सैनिक ने एसपी-डीएम से लगाई न्याय की गुहार, दीवार व छज्जा तोड़कर कब्जा करने का आरोप मुंगेर। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौरा गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान रविंद्र यादव ने अपने भाई पर उनके हिस्से की जमीन और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में रविंद्र यादव ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। उनके भाई आनंदी यादव जमालपुर रेलवे में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में भाई ने उनके हिस्से में बने मकान की दीवार और छज्जे को तोड़ दिया और उस स्थान पर अपना छज्जा बना लिया। इतना ही नहीं, नगर परिषद की जमीन पर भी अपना गेट लगा दिया है। रविंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच और नापी कराने के लिए जमालपुर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। उनका कहना है कि नापी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसके हिस्से में कितनी जमीन है और किस स्थान पर निर्माण किया गया है। उन्होंने आवेदन में आरोप लगाया है कि जब वह अपने हिस्से की दीवार और छज्जा हटाने की बात करते हैं तो उनके भाई द्वारा उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की जाती है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इससे उनका परिवार भयभीत है। रिटायर्ड सैनिक ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना स्थानीय ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को भी दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसपी और डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन की नापी कराने तथा अवैध निर्माण और कब्जे की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है रिटायर्ड सैनिक ने एसपी-डीएम से लगाई न्याय की गुहार, दीवार व छज्जा तोड़कर कब्जा करने का आरोप मुंगेर। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौरा गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान रविंद्र यादव ने अपने भाई पर उनके हिस्से की जमीन और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में रविंद्र यादव ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। उनके भाई आनंदी यादव जमालपुर रेलवे में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में भाई ने उनके हिस्से में बने मकान की दीवार और छज्जे को तोड़ दिया और उस स्थान पर अपना छज्जा बना लिया। इतना ही नहीं, नगर परिषद की जमीन पर भी अपना गेट लगा दिया है। रविंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच और नापी कराने के लिए जमालपुर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। उनका कहना है कि नापी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसके हिस्से में कितनी जमीन है और किस स्थान पर निर्माण किया गया है। उन्होंने आवेदन में आरोप लगाया है कि जब वह अपने हिस्से की दीवार और छज्जा हटाने की बात करते हैं तो उनके भाई द्वारा उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की जाती है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इससे उनका परिवार भयभीत है। रिटायर्ड सैनिक ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना स्थानीय ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को भी दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसपी और डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन की नापी कराने तथा अवैध निर्माण और कब्जे की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है1
- अमरपुर में सड़क हादसे में घायल व्यवसायी की मौत, कोलकाता ले जाने के दौरान तोड़ा दम1
- कच्ची कांवरिया पथ पर डीएम का निरीक्षण, पानी की बर्बादी पर जताई नाराजगी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की संध्या जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कच्ची कांवरिया पथ से गुजर रहे कांवरियों से सीधे संवाद किया और पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कांवरियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाएं नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मार्ग में संचालित दुकानों के समीप पेयजल की अनावश्यक बर्बादी देख जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पेयजल महत्वपूर्ण और सीमित संसाधन है, इसकी बर्बादी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जानबूझकर या अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में विद्युत कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। डीएम ने अधिकारियों को कच्ची कांवरिया पथ पर संचालित दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी करने तथा पानी की बर्बादी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पथ पर बिछे बालू पर नियमित जल छिड़काव कराने और जहां बालू की कमी है, वहां पर्याप्त बालू बिछाने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सूचना केंद्र और स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सूचना केंद्र पर श्रद्धालुओं को तत्परता और विनम्रता से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, सूचना और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।1
- सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि, कई मामलों में समय पर उपचार मिलने से श्रद्धालुओं की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है।1
- 🚨 श्रावणी मेला में बढ़ी भीड़... पुलिस ने संभाला मोर्चा! 🚨 🙏 कांवरिया श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बांका पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर फिर से समीक्षा की है। 👮♂️ मुख्य कांवरिया पथ और प्रमुख पड़ावों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 🚦 यातायात व्यवस्था को अलग-अलग जोन में बांटकर निगरानी बढ़ाई गई है। 🔎 हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। 🛡️ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 📍 श्रावणी मेला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital 📰 संवाददाता बिकाश शर्मा1