Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली दहन के दूसरे दिन सुबह से ही बच्चों को होली स्थल पर ले जाकर फेरे लगाने की परंपरा निभाई जा रही है। खुडालाः होली दहन के दूसरे दिन सुबह से ही खुडाला गांव में बच्चों को होली स्थल पर ले जाकर फेरे लगाने की परंपरा निभाई जा रही है। ग्रामीण अपने नन्हे बच्चों को सजाकर होली स्थल पर पहुंच रहे हैं। नदी किनारे स्थित होली दहन स्थल पर महिलाएं मंगल गीत गाते हुए बच्चों को लेकर पहुंच रही हैं। यहां बालक और होली की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद, बड़े युवक बच्चों को होली के चारों ओर सात फेरे लगवाते हैं। यह सदियों पुरानी परंपरा दोष निवारण के लिए निभाई जाती है। फेरे पूरे होने के बाद ग्रामीण टोल के साथ अपने घरों को लौट जाते हैं।
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
होली दहन के दूसरे दिन सुबह से ही बच्चों को होली स्थल पर ले जाकर फेरे लगाने की परंपरा निभाई जा रही है। खुडालाः होली दहन के दूसरे दिन सुबह से ही खुडाला गांव में बच्चों को होली स्थल पर ले जाकर फेरे लगाने की परंपरा निभाई जा रही है। ग्रामीण अपने नन्हे बच्चों को सजाकर होली स्थल पर पहुंच रहे हैं। नदी किनारे स्थित होली दहन स्थल पर महिलाएं मंगल गीत गाते हुए बच्चों को लेकर पहुंच रही हैं। यहां बालक और होली की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद, बड़े युवक बच्चों को होली के चारों ओर सात फेरे लगवाते हैं। यह सदियों पुरानी परंपरा दोष निवारण के लिए निभाई जाती है। फेरे पूरे होने के बाद ग्रामीण टोल के साथ अपने घरों को लौट जाते हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने होली के पावन अवसर पर अपने सुमेरपुर स्थित निजी आवास पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली के रंगों से सराबोर माहौल में मंत्री कुमावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, ग्रामीण एवं शहरवासी मंत्री आवास पहुंचे, जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों एवं होली गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री कुमावत ने सभी से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी मनमुटाव भुलाकर समाज को जोड़ने का पर्व है।3
- सरूपगंज बाजार में होली पर उमड़ी भीड़, आदिवासी अंचल से पहुंचे खरीदार सरूपगंज कस्बे में रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली । आदिवासी अंचल से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने सरूपगंज पहुंचे जिससे बाजार की रौनक बढ़ गई। सुबह से ही मुख्य बाजार, कपड़ा मार्केट और किराना दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। होली के मद्देनजर लोगों ने रंग-गुलाल, पिचकारी, कपड़े, मिठाई और घरेलू सामान की जमकर की खरीदारी । खासकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र से आए परिवारों ने बच्चों के लिए नए वस्त्र और त्योहार से जुड़ा सामान खरीदा। बाजार में अस्थायी दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते दिखाई दिए।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by Abdul Sadik Shaikh Sameer1
- udaipur: मंगलवार को रंगों के पर्व होली के मद्देनज़र पुलिस थाना घंटाघर की मांग पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर श्री दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों की तैनाती की गई। पिछले चार वर्षों में पानी में डूबने की घटनाओं को देखते हुए इस बार गंगौर घाट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए मौके पर गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। ड्यूटी पर तैनात टीम में विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, भवानी शंकर, विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया, प्रकाश राठौड़ सहित अन्य जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। Hashtags: #होली2026 #उदयपुर #गंगौरघाट #राजस्थानपुलिस #नागरिकसुरक्षा #होलीसुरक्षा #घंटाघरथाना #प्रशासनमुस्तैद #सुरक्षितहोली #LakeCityNews #RajasthanNews #UdaipurNews #जनसुरक्षा1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवों में होली दहन के बाद धूलंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर के गांवों में परंपरा के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। युवाओं बुजुर्गों महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर धुलण्डी खेलने का आनंद लिया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के कलर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं महिलाओं ने भी होली खेलने का जमकर लुफ्त उठाया। ढोल की थाप पर होली चौक में ग्रामीणों ने पारंपरिक गैर एवं लोक नृत्य करने का आनंद लिया। गांव के वरिष्ठ पंच पटेल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गमी वाले परिवारों में भी जाकर के तिलक लगाकर होली खेलने का न्योता दिया। ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर गांव के हर घर में जाकर लोगों के कलर लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। वही छोटे बच्चों और युवाओं ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर के रंगो उत्सव मनाया। इस दौरान जगह-जगह पर डीजे साउंड की धुन पर लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए लोक गीतों पर नाचने गाने का लुफ्त उठाया। सोशल मीडिया पर भी परिवार के लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर संदेश भेजें। इधर मावली के समीपवर्ती खेमपुर व लदानी सहित कई गांवो में गाजे बाजे के साथ लोगो ने प्रेमभाव व उल्लास का रंग लगाया। लदानी के प्रमुख चौराहों पर युवाओ व बुजुर्गों के साथ महिलाओं व छोटे बच्चों ने एक दूसरे के रंग लगाकर खुशियां मनाई1
- सेरणा नागणेची मंदिर कपाट बंद रहेगा आज शाम तक रहेगा मंदिर के कपाट1