तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, मामा की मृत्यु, भांजा गंभीर रूप से घायल फतेहाबाद : तहसील रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मामा की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। नगला महावई फतेहाबाद निवासी करीब 43 वर्षीय रामजीत पुत्र मानसिंह अपने भांजे सेव सिंह के साथ बाइक से फतेहाबाद आ रहे थे। तहसील रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं सेव सिंह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, मामा की मृत्यु, भांजा गंभीर रूप से घायल फतेहाबाद : तहसील रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मामा की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। नगला महावई फतेहाबाद निवासी करीब 43 वर्षीय रामजीत पुत्र मानसिंह अपने भांजे सेव सिंह के साथ बाइक से फतेहाबाद आ रहे थे। तहसील रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे
और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं सेव सिंह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- "शिकोहाबाद में भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब! 🙏 भगवान महावीर की जय हो! #महावीरजयंती #शिकोहाबाद #जैनसमाज"1
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- साहब।दबंग लोगों ने मेरे खेत से सरसों की फसल काट ली। औरैया। मेरे खेत में बोई गई सरसों की फसल कुछ दबंग लोगों ने जबरन थ्रेसर लगवा कर काट ली है। प्रार्थिनी पूनम देवी अमावता गांव निवासी को जब पता चला। तो वह खेत पर पहुंची। तो गांव के लोग अश्वनी और सुनैना बबलू संत और सीपू सरसों की फसल काट रात्रि में रहे थे। जब फसल काटने से मना किया।तो दबंग लोग गाली गलौज करने लगे। और जान से मारने की धमकी विधि दबंगों ने कहा तू चाहे जहां शिकायत कर ले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । मेरे पति कैंसर से पीड़ित है। प्रार्थनीय के खेत पर दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। दबंग किस्म के लोग हैं महिला डरी और सहमी हुई है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइ है।1
- विकास या सिर्फ वादा जब हम Nagar Nigam Firozabad के कागजी विकास को दिखाते है। तो चमचे और चाटुकार कभी हमे सपा एजेंट कहते है। कभी हम पर निजी टिप्पणी करते है। क्योंकि उनके माननीय पर हमारे सवालों का जवाब तो है। नहीं, इसलिए उन्हें बिना तथ्यों के व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित लगता है। कभी हमारे संगठन को फर्जी बताते है। कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारा घर का बताते है। क्योंकि जानकारी के बिना बोलने वाले यह भूल जाते है। कि जब हम व्यक्तिगत आयेंगे। तो तथ्य भी होंगे। और उन्हें बचाने वाले भी नहीं मिलेंगे। आपके छोटी मानसिकता से हम घवराने वालो में से नहीं है। हम घंटाघर के जीर्णोद्धार के लिए बोलेंगे, जनता के विकास के लिए बोलेंगे। स्मार्ट नगर निगम में अगर कोई अपने घर को बनवाने के लिए टैंकर का पानी मंगवाता है। कोई टूटी पुलिया से गिरकर हाथ तुड़वाता है। तो हम बोलेंगे। और बोलते रहेंगे। उनके लिए हमारा संदेश MYogiAdityanath Narendra Modi Manish Asija Manish Asija Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh BJP Firozabad1
- Jay khushihali baba ki 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻1
- सब सामान्य या आने वाला है संकट? फ्री राशन के बड़े फैसले ने बढ़ाई जनता की बेचैनी!1
- जिसके बाद कई जगहों पर मौलाना पर दर्ज हुए थे मुकदमे यूपी पुलिस ने मौलाना को सिखाए संस्कार *यूपी पुलिस के ट्रीटमेंट के बाद मौलाना ने मांगी माफी, मौलाना का माफी मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल!!*1
- Post by Sapna thakur1