श्री श्री चैत्र रामनवमी को लेकर उपायुक्त हजारीबाग का रामनवमी संरक्षण समिति के साथ बैठक हजारीबाग में रामनवमी 2026 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक हजारीबाग में रामनवमी 2026 के आयोजन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ा अखाड़ा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी अखाड़ा धारियों से अपील की गई कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। प्रशासन ने बताया कि कुल 658 अखाड़ों में से लगभग 250 लाइसेंसी अखाड़े हैं, जिनकी विशेष निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर दिया, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सफल बनाएं। बाइट: हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन
श्री श्री चैत्र रामनवमी को लेकर उपायुक्त हजारीबाग का रामनवमी संरक्षण समिति के साथ बैठक हजारीबाग में रामनवमी 2026 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक हजारीबाग में रामनवमी 2026 के आयोजन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ा अखाड़ा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी अखाड़ा धारियों से अपील की गई कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। प्रशासन ने बताया कि कुल 658 अखाड़ों
में से लगभग 250 लाइसेंसी अखाड़े हैं, जिनकी विशेष निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर दिया, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सफल बनाएं। बाइट: हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन
- आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय के 15वें वर्षगांठ पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में बतौर अतिथि बीजेपी नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वीर सपूतों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।1
- हजारीबाग प्रेस क्लब में प्रेस क्लब के दो साथी फजल खान और जागेश्वर कुमार का जन्मदिन का उत्सव केक काटकर भव्य रूप से मनाया गया इस अवसर पर दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के काम में की गई birthday celebration of Fazal Khan and jageshwar kumar #birthday #birthdaycelebration1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- Post by Hasnain raza1
- Post by News for all1
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- रांची जिले के मालश्रींग गांव में आगामी रामनवमी पूजा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से गांव के अखरा में सोमवार को पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बीच हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से पुन: नई सक्रिय पूजा समिति का गठन किया गया, जो आगामी त्योहार की तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करेगी। यह समिति न केवल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि गांव की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करेगी।बैठक की अध्यक्षता स्थानीय ग्राम प्रधान अकलु पहान ने की, जिसमें ग्रामीणों ने रामनवमी के पावन पर्व को यादगार बनाने पर जोर दिया। रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो चैत्र मास की नवमी तिथि को धूमधाम से उत्साहित होता है। मालश्रींग गांव में यह पर्व वर्षों से गांव के रामनवमी मैदान में भव्य रूप से मनाया जाता रहा है, जहां भक्तों द्वारा भव्य झांकी सज्जा और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस वर्ष भी समिति इन परंपराओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है।सर्वसम्मति से गठित समिति में अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार साहू को चुना गया, जिन्होंने कहा कि वे पूजा को पारंपरिक वैभव के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाएंगे। उपाध्यक्ष के पद पर अजीत कुमार कश्यप को नामित किया गया, जबकि सचिव पद पर लखन उरांव और उपसचिव पर बुंदेश्वर लोहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष मनिष कुमार कश्यप और उपकोषाध्यक्ष रौशन कुमार को वित्तीय प्रबंधन का दायित्व दिया गया। महासचिव अवधेश नाथ शहदेव, महामंत्री तरूण पहान तथा कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह को भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी गईं।संरक्षक के रूप में जनक कुमार गुप्ता, कैप्टन मोहन साहू, अकलु पहान, चौधरी साहू, प्रयाग मुंडा, विंदू महतो, जीत वाहन महतो, सुरेश महतो, मन कुमार, बन्नु कश्यप, अपील, पारस तथा डॉक्टर बालेश्वर को कमेटी में शामिल किया गया। ये सभी सदस्य विभिन्न समुदायों से हैं, जो समिति को समावेशी बनाते हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि पूजा के लिए रामनवमी मैदान को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा, जिसमें रंग-बिरंगे आक्रषक विधुत लाईट से सजाया जायेगा। और झांकियों का विशेष प्रावधान होगा।समिति ने चंदा संग्रह, स्वयंसेवकों की भर्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की। अध्यक्ष अविनाश साहू ने बताया कि कोषाध्यक्ष मनिष कश्यप के नेतृत्व में पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि महिलाओं और युवाओं को भी सक्रिय भूमिका दी जाए, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया। स्थानीय युवा नेता राहुल सिंह ने कहा, "यह समिति न केवल पूजा आयोजन करेगी, बल्कि गांव की एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।"रामनवमी पूजा के दिन विशेष रूप से अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित होंगे। समिति ने अपील की है कि सभी ग्रामीण सहयोग करें ताकि पर्व सफल हो। यह आयोजन गांव की धार्मिक जागरण को नई दिशा देगा। मालश्रींग जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं, जहां विभिन्न जातियों के लोग एकजुट होकर भक्ति में लीन होते हैं।1