बाली उपखण्ड के मगरतलाब में एसीबीईओ ने मगरतलाव विद्यालय पहुंच कर प्रवेशोत्सव की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश बाली उपखण्ड के मगरतलाब में एसीबीईओ ने मगरतलाव विद्यालय पहुंच कर प्रवेशोत्सव की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश बाली। देसूरी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव पहुंच स्टाफ की बैठक कर प्रवेशोत्सव की समीक्षा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मगरतलाव चंदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव के स्टाफ की बैठक ली तथा प्रवेशोत्सव व हाउस होल्ड सर्वे की प्रगति जानी। माली ने वार्ड वाईज हाउसहोल्ड सर्वे में चिन्हित अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं की जानकारी ली तथा सर्वेयर शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे निकटतम राजकीय विद्यालयों में इनका प्रवेश करवाना सुनिश्चित करें। माली ने कहा कि कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। चंदनसिंह ने बताया कि इससे पहले आज रंगा सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा व भरत कुमार के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रवेशोत्सव जागरूकता रैली निकाली तथा अभिभावकों से संपर्क संवाद कर शिक्षा विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर श्रवण कुमार, कैलाश चंद्र, अमराराम, विष्णु दत्त, राजेश कुमार,कुंदन मीना व राहुल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि 27मार्च से प्रवेशोत्सव का पहला चरण शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षकों को वार्डवार डिजिटल प्रवेशोत्सव एप द्वारा हाउस होल्ड सर्वे कर अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को चिह्नित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।

- पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी। मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- पाली,मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के पास हुआ। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान 22 वर्षीय पारस पुत्र जीवाराम और 45 वर्षीय पोकरराम पुत्र देवाराम के रूप में हुई है, जो गुंदोज के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के आकोला सड़क मार्ग पर सोमवार को एक घटना ने क्षेत्र में सनसनी का माहौल कर दिया। जहां एक 19 वर्षीय युवती की कुएँ में गिरने से मौत की सूचना ने अफरातफरी मचा दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार कानोड़ में आकोला सड़क मार्ग के पास स्थित खेत पर कुएं में गिरने से वर्षा पुत्री लोकेश मंदावत जाति ब्राह्मण की मौत हो गई । बताया गया कि युवती घर से खेत पर अपनी दादी के साथ जा रही थी कि अचानक वह कुएँ में जा गिरी। घटना की सूचना पर लोग घटनास्थल पर पहुँचे। थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला मंदबुद्धि युवती के कुए में गिरने का सामने आया है। घटना की वस्तुस्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा पुलिस जाँच में जुटी है।1
- राजस्थान के सिरोही जिले का शहर आबूरोड इन दिनों सुर्खियों मे है। वजह यह है की शहर मे इन दिनों हिन्दू धर्मावलम्बीयो द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा मे मुस्लिम समाज के अग्रणी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर एवं शोभायात्रा मे शरीक गणमान्य भक्तो का मान सम्मान करते नजर आ रहे है। जिससे शहर का वातावरण हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचायक बन देश मे कोमी एकता का सन्देश फैला रहा है। मुस्लिम समाज के लइक अहमद ने जानकारी देते हुए बताया की भारत देश को कौमी एकता का देश कहा जाता है यहां के लोग हर धर्म के तीज त्यौहारो को मिलजुलकर मनाते है, इसका उदहारण आबूरोड मुस्लिम समाज ने भगवान महावीर कि शोभायात्रा का स्वागत कर पेश किया। शहर मे दिगम्बर जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का मुस्लिम समाज के लोगो ने पुष्प वर्षा कर व सभी पदाधिकारीयो को माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के सदर हाजी सलीम खान, गरीब मोहम्मद, शोकत नागौरी, सलीम भाई घोसी, आजाद कायमखानी, लईक अहमद, शरीफ रंगरेज, रफिक मोयल, हाजी आबिद अली, मोईनुद्दीन मोयल, सलीम कायमखानी, हाजी शमशेर खान, शकूर भाई, एडवोकेट रईश कुरैशी, हुसैन कायमखानी, अख्तर अली बोहरा, रूस्तम भाई, इब्राहिम मनियार, साजिद जाजम, मोहम्म्द जुनेद आदिल, शाहीद भाटी, आबिद कुरैशी सहित समाज के लोग मोजुद रहे।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करके 30 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले शेष आरोपियों की तलाश जारी है। चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर एवं महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। यह तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर के रहने वाले है।1