Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिव भक्तों से की मुलाकात। The Aman Times हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के साथ-साथ कांवड़ यात्रा में सेवा और सुरक्षा में जुटे सफाईकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों का फूलों की माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सीएम धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए आयोजित भंडारे का भी निरीक्षण किया, जहां सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सेवा में लगे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो उठा।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा

More news from उत्तराखंड and nearby areas
- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- कांवड़ मेले का आज पांचवां दिन है।आज पंचक समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद अब भीड़ में इजाफा होगा। अभी तक कांवड़ियों की संख्या 20 लाख औसत प्रतिदिन बनी हुई है,जो अब बढ़ेगी। कांवड़ के चरम दिनों में यह आंकड़ा 80-85 लाख प्रतिदिन तक पहुंचता है। भीड़ बढ़ने के सापेक्ष पुलिस प्रशासन की चुनौतियां भी बढ़ेंगी।अभी तक पुलिस प्रशासन का मेले पर नियंत्रण रहा है।बड़ी कांवड़ों को पुलिस ने बार्डर से ही वापस लौटाया है लेकिन अब बड़ी और डीजे कांवड़ दिखाई देने लगी हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या ओर बढ़ेगी।साइलेंसर रहित कानफोडू दुपहियों का भी अब आगमन होगा। जिन्हें रोकना पुलिस के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। (_कुमार दुष्यंत_)1
- संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में समर्पित दिन रात सेवा में सहयोग करते हुए राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिवर ओर मैडीकल सेवा में सहयोग करते हुए सभी सम्मानित साथियों पदाधिकारियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने आभार व्यक्त किया4
- टिहरी मे मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर क्या बोले विधायक किशोर उपाध्याय, देखें वीडियो टिहरी मे मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर क्या बोले विधायक किशोर उपाध्याय, देखें वीडियो1
- मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम और डीजे पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में मुज़फ्फरनगर के मीनाक्षी चौक का एक वीडियो साझा कर कानून-व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि सड़क जाम होने, डीजे और कांवड़ियों के नृत्य के बीच अनुशासन संबंधी भाषणों और ज़मीनी हालात में विरोधाभास दिखाई देता है। साथ ही, कानून के समान और निष्पक्ष पालन की मांग करते हुए कहा गया है कि नियम सभी समुदायों पर एक समान लागू होने चाहिए। वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- 🌿 आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में मनाया गया The Aman Times 🌿 आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में मनाया गया हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में महामंत्री एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन बुधवार को ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों पौधों का पौधारोपण, रक्तदान शिविर और विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग गुरु स्वामी रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्व में आयुर्वेद को जो मान्यता मिली है, उसमें आचार्य बालकृष्ण के शोध और अथक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।1
- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र की हर गतिविधि पर बना रखी है पैनी नजर, एसएसपी हरिद्वार खुद कर रहे मॉनिटरिंग।1
- देहरादून राजपुर रोड पर हरिद्वार नं की गाड़ी पर युवक खुलेआम तमंचा लगाकर घूमते हुए कैमरे में कैद वीडियो हुआ वायरल।1