logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फलोदी भीकमकोर बस स्टेंड पर दिन दहाड़े फायरिंग,युवक की मौत ,आपसी रंजिश को बताया जारहा फायरिंग की मुख्य वजह ,फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र की घटना फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर बस स्टैंड पर आज दिन दहाड़े फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां हेलमेट पहने तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलियों चला दी जिससे युवक खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ा इसके बाद भी हमलावरों ने उसपर एक के बाद एक गोलियां मारते रहे और एक गोली उसके सर पर मार कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज शनिवार दोपहर 3 बजे भीकमकोर बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत खड़ा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही बस स्टैंड पर खड़े रावलसिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का भी मौका तक नहीं मिला। फिलहाल मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम राठौड़ ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 hrs ago
user_Sachin vyas
Sachin vyas
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

फलोदी भीकमकोर बस स्टेंड पर दिन दहाड़े फायरिंग,युवक की मौत ,आपसी रंजिश को बताया जारहा फायरिंग की मुख्य वजह ,फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र की घटना फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर बस स्टैंड पर आज दिन दहाड़े फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां हेलमेट पहने तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलियों चला दी जिससे युवक खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ा इसके बाद भी हमलावरों ने उसपर एक के बाद एक गोलियां मारते रहे और एक गोली उसके सर पर मार कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज शनिवार दोपहर 3 बजे भीकमकोर बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत खड़ा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही बस स्टैंड पर खड़े रावलसिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का भी मौका तक नहीं मिला। फिलहाल मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम राठौड़ ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Manoj Sharma
    1
    Post by Manoj Sharma
    user_Manoj Sharma
    Manoj Sharma
    Voice of people फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाड़मेर में बीते कुछ दिनों से विंड कंपनी और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार को कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच में झड़प हो गई। इस दौरान किसानों ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी स्कार्पियो में बैठकर वहां से बिना नंबरी स्कार्पियों में बैठकर भाग गए। मामला बाड़मेर जिले के शिव थाने के मौखाब गांव आज का है। किसान श्रवणसिंह का आरोप है कि मेरे खेत में विंड पंखा लगा रहे थे। मेरे ओर से विरोध किया गया। जब कंपनी अधिकारी और कार्मिक जबरदस्ती करने लगे तो मैंने खुद ही पेट्रोल डालकर सुसाइड करने का प्रयास किया। दरअसल, बाड़मेर जिले के शिव उपखंड इलाके में स्टार्लिग कंपनी सोलर एवं विंड का काम मौखाब कला, रामदेव नगर, भीयाड़, बलाई और बीसूकला गांव में कर रही है। कंपनी ने वांकल पावर एलएलपी को आगे काम दे दिया है। वांकल ने ओरण-गोचर, आगौर, मगरा, नाडी जमीन पर अस्थाई आने-जाने की अनुमति जिला कलेक्टर से मांगी थी। लेकिन उस पर किसी तरह का निर्माण या सड़क बनाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद से कंपनी और किसान बीते कुछ दिनों से आमने-सामने है। शनिवार को कंपनी के विंड और पंखे ट्रेलर में लोड करके मौखाब गांव पहुंचे थे। इस दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अधिकारी आए थे। इस दोरान किसानों ने विंड लगाने का विरोध किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और किसानों के बीच बहस हो गई। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी। शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया- स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी और किसानों के बीच गाडी लगाने को लेकर बहसबाजी हो गई। इससे दोनों के बीच हाथापाई हुई है। कंपनी के लोग रिपोर्ट दर्ज करवाने आए है। 38 सेंकेंड का वीडियो आया सामने किसानों और कंपनी के बीच हुई झड़प का एक 38 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें कंपनी और किसानों के बीच हाथापाई शुरू होती है। इसके बाद एक युवक आता है कंपनी के अधिकारियों के थप्पड़े मारने शुरू कर देता है। फिर उस पर सेफ्टी हेलमेट भी फेंकता है। वहीं अन्य एक कर्मचारी को किसान पकड़कर थप्पड़े मार रहा है। बिना नंबरी ब्लैक स्कार्पियो में ड्राइवर समेत चार जने वहां से भाग कर निकल जाते है।
    1
    बाड़मेर में बीते कुछ दिनों से विंड कंपनी और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार को कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच में झड़प हो गई। इस दौरान किसानों ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी स्कार्पियो में बैठकर वहां से बिना नंबरी स्कार्पियों में बैठकर भाग गए। मामला बाड़मेर जिले के शिव थाने के मौखाब गांव आज का है।
किसान श्रवणसिंह का आरोप है कि मेरे खेत में विंड पंखा लगा रहे थे। मेरे ओर से विरोध किया गया। जब कंपनी अधिकारी और कार्मिक जबरदस्ती करने लगे तो मैंने खुद ही पेट्रोल डालकर सुसाइड करने का प्रयास किया।
दरअसल, बाड़मेर जिले के शिव उपखंड इलाके में स्टार्लिग कंपनी सोलर एवं विंड का काम मौखाब कला, रामदेव नगर, भीयाड़, बलाई और बीसूकला गांव में कर रही है। कंपनी ने वांकल पावर एलएलपी को आगे काम दे दिया है। वांकल ने ओरण-गोचर, आगौर, मगरा, नाडी जमीन पर अस्थाई आने-जाने की अनुमति जिला कलेक्टर से मांगी थी। लेकिन उस पर किसी तरह का निर्माण या सड़क बनाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद से कंपनी और किसान बीते कुछ दिनों से आमने-सामने है।
शनिवार को कंपनी के विंड और पंखे ट्रेलर में लोड करके मौखाब गांव पहुंचे थे। इस दौरान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अधिकारी आए थे। इस दोरान किसानों ने विंड लगाने का विरोध किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और किसानों के बीच बहस हो गई। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों के साथ मारपीट कर दी।
शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया- स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी और किसानों के बीच गाडी लगाने को लेकर बहसबाजी हो गई। इससे दोनों के बीच हाथापाई हुई है। कंपनी के लोग रिपोर्ट दर्ज करवाने आए है।
38 सेंकेंड का वीडियो आया सामने
किसानों और कंपनी के बीच हुई झड़प का एक 38 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें कंपनी और किसानों के बीच हाथापाई शुरू होती है। इसके बाद एक युवक आता है कंपनी के अधिकारियों के थप्पड़े मारने शुरू कर देता है। फिर उस पर सेफ्टी हेलमेट भी फेंकता है। वहीं अन्य एक कर्मचारी को किसान पकड़कर थप्पड़े मार रहा है। बिना नंबरी ब्लैक स्कार्पियो में ड्राइवर समेत चार जने वहां से भाग कर निकल जाते है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध लिंक रोड़ पर स्वास्तिक नर्सरी से लेकर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर तक कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है सिर्फ पोल लगे हुए हैं, साथ ही स्वास्तिक नर्सरी और इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के बीच रोड़ भी टूटा हुआ है, लेकिन प्रशासन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं, प्रशासन से मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था करवाऐं और रोड़ को ठीक करवाएं ।
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध लिंक रोड़ पर स्वास्तिक नर्सरी से लेकर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर तक कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है सिर्फ पोल लगे हुए हैं, साथ ही स्वास्तिक नर्सरी और इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के बीच रोड़ भी टूटा हुआ है, लेकिन प्रशासन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं,  प्रशासन से मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था करवाऐं और रोड़ को ठीक करवाएं ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • बालोतरा। पचपदरा विधानसभा की पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने ईद के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषितकी।
    1
    बालोतरा।
पचपदरा विधानसभा की पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने ईद के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषितकी।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • श्रीबालाजी (नागौर)ग्राम में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। इस दौरान मुख्य बाजार से होकर ईश्वर गणगौर की धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने अपने घरों से गणगौर को कुएं पर पानी पिलान साथ में लाई ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आवड़ सागर कुएं के गणगौर को परिक्रमा कराई सभी महिलाओं ने इस मेले का आनंद लिया ऐसे में धार्मिक विधि-विधान के साथ ही 16 दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की। गढ़ से नि मच्छियों मुख्य मा पहुंची। य के अनुस रस्म निभपार्षद, अ संख्या में शहर माहेश्वरी गुंगसा की समाज, बाठड़ियों की सवा बख्तसागन रस्म में क समाज ने गणगौर म निकाली, सवारी
    1
    श्रीबालाजी (नागौर)ग्राम में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। इस दौरान मुख्य बाजार से होकर ईश्वर गणगौर की धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने अपने घरों से गणगौर को कुएं पर पानी पिलान साथ में लाई ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आवड़ सागर कुएं के गणगौर को परिक्रमा कराई सभी महिलाओं ने इस मेले का आनंद लिया ऐसे में धार्मिक विधि-विधान के साथ ही 16 दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की।
गढ़ से नि मच्छियों मुख्य मा पहुंची। य के अनुस रस्म निभपार्षद, अ संख्या में शहर माहेश्वरी गुंगसा की समाज, बाठड़ियों की सवा बख्तसागन रस्म में क समाज ने गणगौर म निकाली, सवारी
    user_Gajendra kumar saraswat
    Gajendra kumar saraswat
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल खान ईरान तेल पर अमेरिका की छूट और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बातचीत की। इस दौरान ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा सुरक्षित शिपिंग मार्गों पर चर्चा की, प्रधानमंत्री ने बातचीत में ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इससे वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होती है। साथ ही समुद्री मार्गों की सुरक्षा और खुले रहने की आवश्यकता को दोहराया।वहीं, इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ईरान पर तेल प्रतिबंधों में ढील मिलते ही मोदी ने बातचीत बढ़ाई, ताकि ऊर्जा आपूर्ति और तेल के मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ सके। कुछ ट्रोलर और यूजर्स यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या ईरान उस दौर को भूल पाएगा जब मुश्किल समय में भारत की नीतियां बदली हुई नजर आईं और इजराइल तथा अमेरिका समर्थक देशों के साथ भारत की नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, कूटनीतिक अंतरराष्ट्रीय संबंध समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं, जहां देशों को अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेने होते हैं।फिलहाल, भारत और ईरान बीच यह संवाद ऊर्जा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
ईरान तेल पर अमेरिका की छूट और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बातचीत की। इस दौरान ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा सुरक्षित शिपिंग मार्गों पर चर्चा की, प्रधानमंत्री ने बातचीत में ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इससे वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होती है। साथ ही समुद्री मार्गों की सुरक्षा और खुले रहने की आवश्यकता को दोहराया।वहीं, इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ईरान पर तेल प्रतिबंधों में ढील मिलते ही मोदी ने बातचीत बढ़ाई, ताकि ऊर्जा आपूर्ति और तेल के मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ सके।
कुछ ट्रोलर और यूजर्स यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या ईरान उस दौर को भूल पाएगा जब मुश्किल समय में भारत की नीतियां बदली हुई नजर आईं और इजराइल तथा अमेरिका समर्थक देशों के साथ भारत की नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, कूटनीतिक अंतरराष्ट्रीय संबंध समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं, जहां देशों को अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेने होते हैं।फिलहाल, भारत और ईरान बीच यह संवाद ऊर्जा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • बालोतरा। कनाना। श्री परशुराम जी गिरी जी महाराज ने यज्ञ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
    1
    बालोतरा।
कनाना।
श्री परशुराम जी गिरी जी महाराज ने  यज्ञ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल खान पाली जिले के पालीडूकलां क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात में आरोपी मुकेश भारती ने लालच में आकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला को चारा दिखाने के बहाने अपने बाड़े में बुलाया और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए, ताकि पहचान छुपाई जा सके। मृतका के पास करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने थे, जिन्हें आरोपी ने लूट लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश भारती की नजर पहले से ही महिला के गहनों पर थी और उसने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं था। वीडियो इजराइल का है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
पाली जिले के पालीडूकलां क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात में आरोपी मुकेश भारती ने लालच में आकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला को चारा दिखाने के बहाने अपने बाड़े में बुलाया और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए, ताकि पहचान छुपाई जा सके। मृतका के पास करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने थे, जिन्हें आरोपी ने लूट लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश भारती की नजर पहले से ही महिला के गहनों पर थी और उसने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं था। वीडियो इजराइल का है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • नागौर किले से शाही गणगौर की सवारी निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बख्त सागर तालाब की पाल पर नगर परिषद सभापति नीतु तोलावत के प्रतिनिधि पति ने गणगौर की शाही सवारी को पानी पीलाने की रस्म की गई
    4
    नागौर किले से शाही गणगौर की सवारी निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बख्त सागर तालाब की पाल पर नगर परिषद सभापति नीतु तोलावत के प्रतिनिधि पति ने गणगौर की शाही सवारी को पानी पीलाने की रस्म की गई
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.