Shuru
Apke Nagar Ki App…
CM Omar Abdullah favours magisterial inquiry into Ganderbal encounter;says'Juidicial inquiry takes a lot of time. It is difficult to get sitting or even retired judge forprobe.We only want that facts should come to the fore in an expeditious manner&the family gets justice
Sanam Aijaz
CM Omar Abdullah favours magisterial inquiry into Ganderbal encounter;says'Juidicial inquiry takes a lot of time. It is difficult to get sitting or even retired judge forprobe.We only want that facts should come to the fore in an expeditious manner&the family gets justice
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Step inside this beautifully designed dream home. Every corner tells a story of luxury, comfort, and smart design. From elegant living spaces to perfectly crafted bedrooms, this full house tour is all about modern living with a premium touch. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर मंडल के बगवाड़ा बूथ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुसज्जित भाजपा रूपी विपुल वाटिका के स्थापना दिवस की असंख्य राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को असीम शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी को अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले सभी श्रद्धेय महापुरुषों को नमन-वंदन तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उद्गम के उद्देश्यों और संकल्पों पर न केवल अडिग रही है, बल्कि उन्हें सिद्ध करके भी दिखाया है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और कर्मठता के कारण ही आज भारत निरंतर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की अखंडता, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और प्रतीकों की रक्षा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे अनेक संकल्पों को पार्टी ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर साकार किया है। उन्होंने कहा कि गर्व है कि जिन मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी, उन्हें साकार करने में सफलता प्राप्त हुई है।1
- बंगाणा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत कथा आयोजक लक्की सोनी व बिक्की सोनी को माता पिता की पुण्यतिथि पर लगातार दूसरी कथा पर दी बधाई, आचार्य श्री श्री ने विधायक विवेक शर्मा को बताया बेहतर समाजसेवी बंगाणा, उपमंडल बंगाणा मुख्यालय में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर धर्म एवं समाज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान कथा स्थल पर पहुंचने पर विधायक विवेक शर्मा का आयोजकों और श्रद्धालुओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने मंच से ही विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया,विधायक विवेक शर्मा ने कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी को शॉल और टोपी लगा कर सम्मानित किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विधायक विवेक शर्मा ने कथा के आयोजक लक्की सोनी और बिक्की सोनी को अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर लगातार दूसरी बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाने पर विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की स्मृति में इस प्रकार का धार्मिक आयोजन करवाना अत्यंत पुण्य का कार्य है, जिससे समाज को भी आध्यात्मिक लाभ मिलता है और आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म के प्रति प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने मंच से विधायक विवेक शर्मा की सराहना करते हुए उन्हें एक बेहतर समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और हमारी हर कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं,उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जो जनसेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने ठाकुर जी से प्रार्थना करते हुए विधायक विवेक शर्मा को सदा समाजसेवा में लगे रहने का आशीर्वाद दिया,उन्होंने कहा कि भगवान श्री ठाकुर जी की कृपा से विधायक विवेक शर्मा सदा कुटलैहड़ क्षेत्र का नेतृत्व करते रहें और जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा का रसपान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर लक्की सोनी,पूजा सोनी विक्की सोनी,बिंदु सोनी मन्नत सोनी,ध्रुव सोनी, रबिंद्र फौजी संजीव कानूगो ,सुरेन्द्र कानूगो राजेंद्र कानूगो,दिनेश खत्री अनिल कुमार बांटू, ज्योति वर्ज़ाता,सुशील रिंकू, हैरवी सोनी, सिया सोनी,पल्लू सोनी,राजीव सोनी, रामपाल ठाकुर,अनीता ठाकुर आदि गणमान्य मौजूद रहे1
- विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही लगातार टैक्स बढ़ाकर जनता को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से टोल टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। सत्ती ने आरोप लगाया कि पहले टोल दरों में वृद्धि की गई और जब जनता में विरोध बढ़ा तो सरकार ने इसे वापस लेने का भ्रम फैलाया, जबकि हकीकत में प्रवेश शुल्क को 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में प्रवेश शुल्क 40 रुपये था, जिसे पूर्व भाजपा सरकार के समय स्थानीय लोगों के लिए समाप्त कर दिया गया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने इसे फिर लागू करते हुए बढ़ोतरी की और अब इसे और अधिक बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। सत्ती ने कहा कि भाजपा इस तरह की “जनविरोधी नीतियों” को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को जिले के दोनों मंडलों के कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी कार्यालय से डीसी कार्यालय तक रैली निकालेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और जनता की आवाज को बुलंद करें।1
- ऊना में अमरूद तोड़ने पर रेलिंग से बांध दी 6 साल की मासूम, रिटायर्ड फौजी की शर्मनाक हरकत; वीडियो देख पुलिस का संज्ञान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊना के बहडाला में छह साल की बच्ची को रस्सी के साथ रेलिंग से बांध दिया गया। मासूम बच्ची का कसूर इतना था कि एक सेवानिवृत फौजी के घर के पास अमरूद के पेड़ से फल तोड़ लिया था।इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर की सीढ़ियों की रेलिंग से बंधी बच्ची अंकल बचाओ, अंकल बचाओ चिल्लाकर मदद की गुहार लगाती रही। फिलहाल मामले में अभी तक कोई शिकायत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों तक नहीं पहुंची है। चाइल्डलाइन टीम ने लिया संज्ञान चाइल्ड लाइन टीम ने मामले में संज्ञान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चाइल्ड लाइन टीम मौके पर गई व जांच की है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई उक्त रिटायर्ड फौजी द्वारा बच्ची को दी गई सजा की भर्त्सना कर रहा है।1
- *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*1
- Post by Sanam Aijaz1
- हमीरपुर शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के साथ लगते जिला हमीरपुर के अंतर्गत टियाले दा घट्ट क्षेत्र में स्थित निजी होटल में पुलिस थाना सदर की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी कुलबन्त सिंह राणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को मौके से बरामद कर उन्हें संरक्षण में लिया गया और और आगामी कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा है जहां पर मेडिकल अन्य टेस्ट किए जाएंगे। पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर भी इस स्थान को लेकर चर्चाएं थीं और पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए हुए थी। जिसके चलते पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पंजाब की तीन महिलाओं को मौके से बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अनैतिक गतिविधियों से जुड़े होने के संकेत मिलने पर पुलिस ने तीनों को अपने संरक्षण में लिया।इसके बाद तीनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण करवाया गया और उन्हें उपमंडलाधिकारी हमीरपुर के समक्ष पेश कर बयान दर्ज किए गए। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर में रखा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है।मामले में होटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होटल का उपयोग लंबे समय से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी हमीरपुर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पंजाब की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है वह पहले भी इस होटल में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं और संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4,5,6 के तहत मामला दर्ज किया है। राजेश उपाध्याय ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।2
- माननीय विधायक विवेक शर्मा जी बंगाणा में जन समस्या सुनते हुए1