डायलिसिस के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे सैकड़ों किलोमीटर, लालसोट जिला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क सुविधा लालसोट, 14 सितंबर। क्षेत्र के किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकारी जिला अस्पताल लालसोट में निःशुल्क डायलिसिस यूनिट का विधिवत शुभारंभ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर किया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद PMO डॉ. राजकुमार सेहरा ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। यूनिट में चार डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं और शुभारंभ के दिन चारों मशीनों पर मरीजों का डायलिसिस किया गया। अस्पताल प्रशासन एवं डायलिसिस यूनिट के स्टाफ ने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी। करौली-दौसा-जयपुर की दौड़ पर लगेगा ब्रेक दी हंस फाउंडेशन के रीजनल सीनियर मैनेजर श्री यशपाल ने बताया कि पात्र मरीजों को सरकारी योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए करौली, गंगापुर सिटी, दौसा या जयपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। लालसोट जिला अस्पताल में ही उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विश्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डायलिसिस से पहले मरीज का पंजीकरण और आवश्यक जांच की जाएगी। चिकित्सकीय प्रक्रिया के अनुसार प्रारंभिक जांच के बाद डायलिसिस किया जाएगा। पंजीकरण एवं जानकारी के लिए 9772721232 पर संपर्क किया जा सकता है। यूनिट में निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार सेरोलॉजी-नेगेटिव मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल ऑफिसर, डायलिसिस टेक्नीशियन और हाउसकीपिंग स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। चार मशीनों से शुरू हुई सेवा, मरीजों को समय और पैसे दोनों की बचत लालसोट में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों को लंबी दूरी की यात्रा, आने-जाने के खर्च और समय की बचत होगी। लंबे समय से डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर मरीजों के लिए जिला अस्पताल में यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बड़ी सौगात साबित होगी।

- UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली1
- ‘पार्षद चुनाव में PM मोदी का शुभकामना संदेश पहली बार देखने को मिला’—महिपाल मकराणा #bhajanlalsharmacm #citycablenewsjaipur #महिपालमकराणा #PMModi #नरेंद्रमोदी #पार्षदचुनाव #नगरनिकायचुनाव #राजस्थानराजनीति #जयपुर #चुनाव20261
- देव नारायण मंदिर जोधपुरिया धाम निवाई में भगतो की आस्था है यात्रा चालू है1
- पुलिस थाना मानटाउन द्वारा की गई कार्यवाहीः- थाना मानटाउन द्वारा दो शातिर वाहन चोर दबोच कर चोरी की हुई आठ मोटर साईकिले बरामद की गई:- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो ने पुछताछ मे सवाई माधोपुर व जयपुर सहित कई स्थानों पर वारदाते करना कबुल किया है :- सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव राकेश राजौरा आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० के नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026, को शातिर वाहन चोर साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद उम्र 19 साल निवासी तोरण की बावडी लाखेरी जिला बून्दी व रानू अली पुत्र अहसान अली उम्र 21 साल निवासी पुराने थाने के पीछे लाखेरी जिला बून्दी को सवाई माधोपुर बजरिया से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हुई 08 मोटर साईकिले बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त वाहन चोरों द्वारा सवाई माधोपुर के बजरिया व आलनपुर क्षेत्र व जयपुर के मानसरोवर व ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कई वारदाते करना सामने आया है। घटना विवरणः- दिनांक 03.09.2026 को परिवादी साबिर खान पुत्र स्वर्गीय बाबू खान निवासी मोती नगर खेरदा थाना मानटाउन सवाई माधोपुर अपनी हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकिल नं. आरजे 25 एसएल 7528 को बीकानेर नमकीन के सामने बजरिया सवाई माधोपुर में खड़ी कर बांगड कटला में चला गया जब वापस आया तो अज्ञात चोर मोटर साईकिल चोरी कर ले गये। इस पर थाना मानटाउन पर मामला दर्ज कर थाना ईलाके में हुई अन्य मोटर साईकिल चोरी की वारदातो को गंभीरता से लेकर वारदात के खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा के निर्देशन में वृत्ताधिकारी राजेन्द्र मीणा य मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अज्ञात वाहन चोरों की सुरागरसी एवं पत्तारसी के प्रयास हेतु स्पेशल टीम का गठन किया गया। स्पेशल टीम के सदस्य श्री बुद्धिप्रकाश हैड कानिस्टेबल व श्री अशोक कुमार कानिस्टेबल द्वारा घटनास्थल व बजरिया में आने जाने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज बारिकी से चैक किये एवं मुखबीर से संपर्क किया गया तो उक्त वाहन चोरी की वारदात साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद तथा रानू अली पुत्र अहसान अली नि० लाखेरी द्वारा वारदात करना सामने आया। इस सूचना पर मानटाउन थानाधिकारी ने नेतृत्व में कमलेश शर्मा सहायक उप निरीक्षक, बुद्धिप्रकाश हैड कानिस्टेबल, अशोक कुमार कानिस्टेबल, महेन्द्र दास कानिस्टेबल, जगदीश कानिस्टेबल की टीम बनाकर सवाई माधोपुर के मानटाउन व कोतवाली ईलाके व बून्दी जिले के लाखेरी, देईखेडा, इन्द्रगढ ईलाके में तलाश हेतु भेजी गई। इस टीम द्वारा अथक प्रयास कर दुबारा वारदात के फिराक में आये हुए शातिर वाहन चोर साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद तथा रानू अली पुत्र अहसान अली को दिनांक 13.09.2026 को बजरिया सवाई माधोपुर से दबोच कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगण साजिद व रानू अली के कब्जे से चोरी की हुई 08 मोटर साईकिलें बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम पता- 1. साजिद पुत्र मोहम्मद शहजाद उम्र 19 साल निवासी तोरण की बावडी लाखेरी पुलिस थाना लाखेरी जिला बून्दी 2. रानू अली पुत्र अहसान अली उम्र 21 साल निवासी पुराने थाने के पीछे लाखेरी पुलिस थाना लाखेरी जिला बून्दी वाह्न चोरों के कब्जे से निम्न चुराई हुई मोटर साईकिले बरामद की गई हैः-1
- बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले1
- #SawaiMadhopur अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा सवाई माधोपुर एवं समस्त तहसील सभाओं के तत्वाधान में अंगिरा जयंती एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित1
- वार्ड नंबर 82 से भाजपा प्रत्याशी ममता यादव, वाल्मीकि समाज का अपमान करते हुए। ये अपनी भाषा से वाल्मीकि समाज के प्रति औछी मानसिकता का परिचय देते हुए। मता_यादव #वार्ड_82 #वाल्मीकि_समाज #citycablenewsjaipur1