logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतिभा परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कस्बा हल्लौर में विगत दिनों आयोजित प्रतिभा परीक्षा 2026 के पुरस्कार वितरण एवं काउंसलिंग समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सामान्य जागरूकता और तार्किक क्षमता पर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा परीक्षा पांच ग्रुपों में आयोजित की गई थी। पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में अदीबा, हर्ष अग्रहरि, किसा, अल्वीया, नशरा, अली नौशाद, गाजी अब्बास, ताहिर अजीज, मोहम्मद शाहिद, मेराज इशरत, जर्रार, शिफा अली, अलीजा, इन्नामा और बतूल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। समारोह के दौरान हल्लौर के युवा कमर हैदर का टीजीटी परीक्षा में अंतिम चयन होने पर विशेष रूप से सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि और उनकी सफलता क्षेत्र के लिए उत्साहजनक है। काउंसलिंग कार्यक्रम में एक्सपर्ट लल्लू सर, सेवानिवृत्त अकाउंट ऑफिसर गुलाम अब्बास और इंजीनियर आबिद रिजवी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने, सामान्य ज्ञान एवं तार्किक क्षमता को मजबूत करने तथा समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। समारोह के सरपरस्त मौलाना शाहकार जैदी, अध्यक्ष डॉ. वजाहत रिजवी और सचिव इंजीनियर आयात रिजवी ने बताया कि इस तरह की प्रतिभा परीक्षा प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।

4 hrs ago
user_Shahzad Alam
Shahzad Alam
डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
111781ee-06bf-4168-9e14-db9d0aa52130

प्रतिभा परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कस्बा हल्लौर में विगत दिनों आयोजित प्रतिभा परीक्षा 2026 के पुरस्कार वितरण एवं काउंसलिंग समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सामान्य जागरूकता और तार्किक क्षमता पर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित करते

163269f5-a848-42a0-ae6a-18db2c587675

हुए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा परीक्षा पांच ग्रुपों में आयोजित की गई थी। पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में अदीबा, हर्ष अग्रहरि, किसा, अल्वीया, नशरा, अली नौशाद, गाजी अब्बास, ताहिर अजीज, मोहम्मद शाहिद, मेराज इशरत, जर्रार, शिफा अली, अलीजा, इन्नामा और बतूल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। समारोह के दौरान हल्लौर के युवा कमर हैदर का टीजीटी परीक्षा में अंतिम चयन

ca699a2a-55ea-4f35-9d97-e5a60cd39745

होने पर विशेष रूप से सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि और उनकी सफलता क्षेत्र के लिए उत्साहजनक है। काउंसलिंग कार्यक्रम में एक्सपर्ट लल्लू सर, सेवानिवृत्त अकाउंट ऑफिसर गुलाम अब्बास और इंजीनियर आबिद रिजवी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने, सामान्य ज्ञान एवं

edac8077-0cd2-4f26-9dea-a675f2ff823c

तार्किक क्षमता को मजबूत करने तथा समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। समारोह के सरपरस्त मौलाना शाहकार जैदी, अध्यक्ष डॉ. वजाहत रिजवी और सचिव इंजीनियर आयात रिजवी ने बताया कि इस तरह की प्रतिभा परीक्षा प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
    1
    सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बलरामपुर में ईद मिलाद उन नबी बहुत ही शानदार से मनाया गया....... ……! जनपद बलरामपुर में ईद मिलाद उन नबी बहुत ही शानदार से मनाया गया....... ……!
    1
    जनपद बलरामपुर में ईद मिलाद उन नबी बहुत ही शानदार से मनाया गया....... ……!
जनपद बलरामपुर में ईद मिलाद उन नबी बहुत ही शानदार से मनाया गया....... ……!
    user_Azad choudhari journlist
    Azad choudhari journlist
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *रायबरेली*

*मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की*

सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया

वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया

बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया।


खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं

मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
*रायबरेली*
*मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की*
सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया
वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया
बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप
खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं
मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक ..... 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...
    1
    27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक .....
27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग।* *NepalFlood*
    1
    *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग।*

*NepalFlood*
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पटना प्रदर्शन में बच्चे ने मांगा cm का इस्तीफा .......
    1
    पटना प्रदर्शन में बच्चे ने मांगा cm का इस्तीफा .......
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं। आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं।
    1
    आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं।
आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं।
    user_Gulshad khan journalist
    Gulshad khan journalist
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे! सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए। वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे! सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए। वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN
    1
    सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे!

सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए।

वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती

 सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है।

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

#BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN
सोनपथी आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक आया तेज पानी, 2 लोग बहे!
सिरसिया क्षेत्र के सोनपथी बाबा आश्रम के पास पहाड़ी नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोग नाले के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज पानी आने से एक लड़की समेत दो लोग बहाव में फंस गए।
वीडियो में दोनों लोग झाड़ियों के सहारे खुद को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थान: सोनपथी आश्रम के पास, सिरसिया, श्रावस्ती
सावधानी जरूरी: बरसात के मौसम में पहाड़ी नालों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। अचानक पानी का स्तर बढ़ सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
#BreakingNews #Shravasti #Sirsiya #SonpathiAshram #ShravastiNews #SirsiyaNews #ViralVideo #UPNews #Rain #Flood #SSN
    user_Gulshad khan journalist
    Gulshad khan journalist
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.