सफीपुर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थानीय अध्यक्ष आलोक बाजपेई ने वर्षों से लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव के द्वारा शासन को ज्ञापन भेजा है। संघ ने कहा कि लेखपालों की विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में वर्ष 2019 में चयनित लेखपालों के गृह मंडल में स्थानांतरण, वर्ष 2025-26 की वरिष्ठता सूची जारी करने, नव नियुक्त लेखपालों के प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा परिणाम एवं स्थायी नियुक्ति प्रमाण-पत्र जारी करने सहित वेतन विसंगतियों और पदोन्नति से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की गई है। लेखपाल संघ ने बढ़ते कार्यभार के अनुरूप वेतन-भत्तों में संशोधन, स्टेशनरी मद की धनराशि बढ़ाने, ऑनलाइन कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 5 अगस्त 2026 तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के लेखपाल 5 अगस्त से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद भी समाधान न होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक असुविधा की जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।

- स्टेट बैंक पुरवा: मुख्य द्वार छोड़ ग्राहकों की कुर्सी पर सुस्ता रहे सुरक्षा गार्ड, मोबाइल में मस्त; सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे पुरवा (उन्नाव)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बैंक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले गार्ड मुख्य द्वार पर मुस्तैद रहने के बजाय अंदर ग्राहकों की कुर्सियों पर विराजमान होकर मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। सुरक्षा गार्ड की इस घोर लापरवाही के कारण जहाँ बैंक की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियाँ तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक आए ग्राहकों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए तय कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है। गार्ड साहब अंदर ग्राहकों की जगह पर बैठकर बेफिक्र होकर फोन में बिजी रहते हैं। मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर, जहाँ रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन और सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, वहाँ मुख्य द्वार से सुरक्षा का इस तरह नदारद होना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को सीधा न्योता देने जैसा है। स्थानीय ग्राहकों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए सवाल उठाया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में मग्न रहने वाले गार्ड की वजह से यदि बैंक में कोई अप्रिय घटना या लूटपाट जैसी वारदात होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रबंधन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्राहकों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की इस मनमानी और अनदेखी से आम जनता में भारी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर लापरवाह गार्ड और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।1
- बी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज , उन्नाव उत्तर प्रदेश के ब्लाक मियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां पर मियागंज मेंबी ई ओ की समीक्षा बैठक प्रत्येक विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो एवं उनकी डिजिटल उपस्थित भी की जाए - मनींद्र कुमार मियागंज ,1
- *Shuru App की खबर हुआ असर,बदला गया ट्रांसफार्मर जल्द बहाल होगी विद्युत अपूर्ति* कानपुर:-शुरू एप्प पर चली खबर का हुआ असर, खबर चलते ही हरकत में आया बिजली विभाग 2दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर कों विभाग द्वारा बदलवाया गया, मंधना क़े दाईपुरवा में गुरुवार की रात कों ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी वजह से तकरीबन 60घरों की बिजली अपूर्ति बाधित थी। ट्रांसफार्मर बदलने क़े बाद विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है की शाम 8बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल हों जाएगी।1
- ‼️संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की गूंज! ADM ने सुनी शिकायतें, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश। ‼️ उन्नाव तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई हुई। ADM वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, SDM सदर राजेश विश्वकर्मा और CO सिटी विनी सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, पानी, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए।1
- बिहार में मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही कल्याण विभाग के डेटा एंट्री ऑपरेटर ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली !! मामला एक SC–ST मुकदमे का था, जिसमें पीड़ित को सरकार की तरफ से पैसा (आर्थिक मदद) दिया जाता है।1
- मध्य प्रदेश : सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बेटे ने मां–बाप की गोद में दम तोड़ दिया। एक मां–बाप के लिए इससे दुखद और क्या होगा?1