लखनऊ नगर निगम एवं बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा लखनऊ नगर निगम एवं बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा कैसरबाग चौराहा ओल्ड निशात सिनेमा प्लास्टिक फर्नीचर मार्केट के सामने लगा ट्रांसफार्मर बन सकता है बड़े हादसे का कारण लगातार लिखित अवगत कराने के बाद भी नहीं ले रहा बिजली विभाग एवं नगर निगम संज्ञान ट्रांसफार्मर के नीचे बहता नाले का पानी आम जनमानस के लिए बड़ा खतरा ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के कारण जा सकती है कई जाने ट्रांसफार्मर के आसपास बैठती है गाय गृह कर वसूली हो या फिर बिजली के बकाया बिलों की वसूली आदेश आते ही दोनों ही विभागों के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी सब हो जाते हैं एक्टिव कुंजी खटखटा खटखटा कर की जाती है वसूली चिपकाई जाती है नोटिस सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो जाती है कार्रवाई अधिकारी करते हैं सीलिंग इन आदेशों पर इतने एक्टिव क्यों? क्योंकि इसमें अपनी भी चमकाई जाती हैं जेबें
लखनऊ नगर निगम एवं बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा लखनऊ नगर निगम एवं बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा कैसरबाग चौराहा ओल्ड निशात सिनेमा प्लास्टिक फर्नीचर मार्केट के सामने लगा ट्रांसफार्मर बन सकता है बड़े हादसे का कारण लगातार लिखित अवगत कराने के बाद भी नहीं ले रहा बिजली विभाग एवं नगर निगम संज्ञान ट्रांसफार्मर के नीचे बहता नाले का पानी आम जनमानस के लिए बड़ा खतरा ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के कारण जा सकती है कई जाने ट्रांसफार्मर के आसपास बैठती है गाय गृह कर वसूली हो या फिर बिजली के बकाया बिलों की वसूली आदेश आते ही दोनों ही विभागों के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी सब हो जाते हैं एक्टिव कुंजी खटखटा खटखटा कर की जाती है वसूली चिपकाई जाती है नोटिस सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो जाती है कार्रवाई अधिकारी करते हैं सीलिंग इन आदेशों पर इतने एक्टिव क्यों? क्योंकि इसमें अपनी भी चमकाई जाती हैं जेबें
- Post by Anuj Sharma2
- 🚨 ट्रैफिक अलर्ट 🚨 इक्का तांगा तिराहा से लगभग 50 मीटर आगे, आईटी चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर एक वाहन (संख्या: UP41T6200) का टायर सड़क में धंस जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। जिसे सहायक टीआई अलीगंज देश दीपक दीक्षित द्वारा यातायात सुगम बनाने के लिए कड़े प्रयास किये जा रहे हैं जल्द ही यातायात सामान्य हो जाएगा अतः जनसामान्य से अनुरोध है कि यदि संभव हो, तो वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।1
- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को सांत्वना पहुंची पूर्व सांसद अन्नू टंडन आसीवन थाना क्षेत्र की नगर पंचायत हैदराबाद निवासी सर्वेश शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र की 15 दिन पहले सड़क हादसे में जान चली गई जिसकी जानकारी मिलने पर उन्नाव की पूर्व सांसद श्रीमती अनु टंडन जी सर्वेश शर्मा के घर आकर सांत्वना दी फिर उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजकिशोर वर्मा के घर जाकर मुलाकात की भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता के घर जाकर मुलाकात की संवाददाता रानी रावत के साथ आफताब आलम की खास रिपोर्ट1
- 🚨 मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद बवाल, कई हिरासत में 📍 मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है। ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। 👉 घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और कुछ स्थानों पर पथराव भी हुआ। 👉 स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 👉 इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। 👮♂️ पुलिस के अनुसार: उपद्रवियों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है। ⚠️ प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से बचने को कहा है। 📰1
- मथुरा में एक गौरक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद हालात अचानक बिगड़ गए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के मुताबिक गौरक्षक चंद्रशेखर एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें गोवंश होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति धीरे-धीरे हिंसक हो गई और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल होने की भी सूचना है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस ट्रक का पीछा किया जा रहा था, उसमें गोवंश होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।1
- शीर्षक: त्योहारों के बीच भड़काऊ पोस्ट वायरल, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत शाहाबाद (हरदोई) के ग्राम नरहाई क्षेत्र में त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने का मामला सामने आया है। इन संदेशों में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की आशंका बढ़ गई। मामला सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक और उकसाने वाली सामग्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। थाना शाहाबाद पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जाए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्ध अकाउंट्स की जांच की जा रही है, जिनमें ग्राम नरहाई निवासी सरफराज (पुत्र अनवर) का नाम भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री को साझा न करें। स्थानीय बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने भी शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अलीगढ़। दो तस्वीरें इस वक्त पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक तरफ वीडियो में खुलेआम सड़क पर गोली चलाते हुए दबंग नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ वही लोग पुलिस की गाड़ी से उतरते हुए, लंगड़ाते हुए इंस्पेक्टर के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बीजेपी से जुड़े युवा नेता हैं। इन्होंने शायद यह समझ लिया था कि “सरकार अपनी है, जो चाहेंगे वही करेंगे”, लेकिन ये भूल गए कि अलीगढ़ में कप्तान नीरज जादौन जैसे सख्त अफसर तैनात हैं, जो गलत को गलत और सही को सही कहने के लिए जाने जाते हैं। जोश में होश खोकर इन लोगों ने खुलेआम फायरिंग जैसी गंभीर वारदात को अंजाम तो दे दिया, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं पाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 🔴 दबंगई दिखाने निकले थे… अब सलाखों के पीछे हैं! 🔴 अलीगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया — कानून से बड़ा कोई नहीं!2