Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेल्समैन के घर में घुसे चोर 15 लाख का माल ले गए। चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के बजरंग नगर में बेटी का मुंडन कराने परिवार सहित गए एक सेल्समैन के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। बजरंग नगर निवासी जितेंद्र कुमार एक निजी कंपनी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7 बजे परिवार सहित अपनी बेटी का मुंडन कराने के लिए जेवर जिले के घंसानिया गांव गए थे। इसी दौरान खाली पड़े मकान में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़ दिया
Neeraj Singh
सेल्समैन के घर में घुसे चोर 15 लाख का माल ले गए। चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के बजरंग नगर में बेटी का मुंडन कराने परिवार सहित गए एक सेल्समैन के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। बजरंग नगर निवासी जितेंद्र कुमार एक निजी कंपनी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7 बजे परिवार सहित अपनी बेटी का मुंडन कराने के लिए जेवर जिले के घंसानिया गांव गए थे। इसी दौरान खाली पड़े मकान में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़ दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा में एटीएम से रुपये निकालते समय लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम में फेविक्विक लगा देते थे जिससे रुपये निकालते समय डेबिट कार्ड फंस जाता था। फिर मदद के बहाने पिन पूछकर पीड़ित को दूसरा कार्ड थमा देते और किसी अन्य एटीएम से उसके कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। आगरा के निवासी बीएसएफ के अधिकारी से ठगी के मामले में जांच कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 153 डेबिट कार्ड, 1.06 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना साउथ दिल्ली के थाना नेब सराय का खानपुर निवासी सोनू कुमार है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि थाना सदर के शमसाबाद रोड स्थित हरिनगर काॅलोनी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट आसिफ खान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अक्तूबर 2025 की शाम घर के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड फंसने पर दो युवकों ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। एक सप्ताह बाद दोबारा रकम निकालने पहुंचे तो कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई।बैंक जाने पर पता चला कि 16.56 लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं। पुलिस टीम ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन एटीएम से रुपये निकाले गए थे, उनकी भी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोपियों के बारे में सुराग मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।सोमवार रात पुलिस को आरोपियों के वारदात की फिराक में आने की जानकारी मिली। फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना सोनू कुमार, मेरठ के गंगानगर थाना के गांव अमेड़ा निवासी वैभव गोयल और मुजफ्फर नगर के थाना मंसूरपुर के गांव पुरा बुढ़ाना निवासी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।सोनू कुमार पर गाजियाबाद, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, वैभव गोयल पर आगरा और हापुड़ में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, लखनऊ, कानपुर नगर, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य राज्यों में लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।2
- भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव मंगलवार को बाह पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष नीरज यादव ने शाम 5 बजे बताया कि मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नीरज यादव ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, शर्मण भदौरिया, चंदा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नवीन थाना क्षेत्र के पास खेत में काम कर रहे किसान पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार गिरने के मामले में सोमवार को विद्युत विभाग के एसडीओ रवि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी किसान सोनू उर्फ रवि पुत्र रामभरोसी रविवार सुबह अपने आलू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसे भीषण करंट लग गया। घटना के समय आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक के ऊपर से विद्युत तार हटाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने बताया कि जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटाकर दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। साथ ही फार्म-44 भरने के बाद विभाग की ओर से विद्युत निरीक्षक द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने जल्द ही लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।1
- @yogeshstudioFirozabad फिरोजाबाद के जरौली कलां गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टीनशेड गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ट्रक से अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।1
- Post by अंकित कुमार पत्रकार1
- कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहा था। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।1