Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरियाटी की तस्वीरें खुद सच बता रही हैं। अब कार्रवाई जरूरी है।@BhajanlalBjp @roat_mla @DmDungarpur @mla__katara #दरियाटी_भ्रष्टाचार_चोर_कौन दरियाटी की तस्वीरें खुद सच बता रही हैं। अब कार्रवाई जरूरी है।@BhajanlalBjp @roat_mla @DmDungarpur @mla__katara #दरियाटी_भ्रष्टाचार_चोर_कौन
Vikram Meghwal
दरियाटी की तस्वीरें खुद सच बता रही हैं। अब कार्रवाई जरूरी है।@BhajanlalBjp @roat_mla @DmDungarpur @mla__katara #दरियाटी_भ्रष्टाचार_चोर_कौन दरियाटी की तस्वीरें खुद सच बता रही हैं। अब कार्रवाई जरूरी है।@BhajanlalBjp @roat_mla @DmDungarpur @mla__katara #दरियाटी_भ्रष्टाचार_चोर_कौन
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Vikram Meghwal1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जयंती पर यह बुलेटिन उनके चरणों में समर्पित। है1
- डुंगरपुर । अपने मामा के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से डूंगरपु जिल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिया रैफर किया गया।1
- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।1
- समाज के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, फिजूलखर्ची पर रोक और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा के तत्वावधान में उदयपुर संभाग के नरणिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में प्रथम संभाग स्तरीय चिंतन शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कांठल बैठक की मेजबानी में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संभाग की 16 बैठकों से आए पंचों एवं महासभा के पदाधिकारियों का पारंपरिक पगड़ी व उपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष रमेश जी ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए समाज में फिजूलखर्ची रोकने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। रूपजी गुडेल ने महिला सशक्तिकरण, सुरेश जी ने राजनीतिक भागीदारी और भंवर जी मोवाई ने व्यावसायिक शिक्षा को समाज की उन्नति के लिए आवश्यक बताया। वहीं, विजयकृष्ण जी झालावाड़ ने सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा भगवान जी रंदेला ने समाज की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। सामाजिक अनुशासन और युवा विकास पर चर्चा करते हुए शंकर जी माकडसीमा ने बैठकों में उपस्थिति बढ़ाने व बेटी के सम्मानजनक व्यवहार का मार्गदर्शन दिया, जबकि युवा संयोजक छोटू पुनाली ने करियर गाइडेंस, सरकारी योजनाओं और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। मोगजी थड़ा ने उदयपुर में निर्माणाधीन छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट साझा की। कार्यक्रम के अंत में आगामी योजनाओं पर समीक्षा बैठक की गई और आयोजक कांठल बैठक के अध्यक्ष अमृतलाल जी व अन्य सदस्यों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।1
- डूंगरपुर जिले के माडा गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी दिक्षांत पटेल आगामी 2 से 6 अप्रैल तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 'ऑल इंडिया रग्बी नेशनल प्रतियोगिता' में अपना दम दिखाएंगे। सुरेश कुमार पटेल के पुत्र दिक्षांत इस राष्ट्रीय स्पर्धा में भूपाल नोबल्स (बीएन) संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व में कबड्डी के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे दिक्षांत ने वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन और शारीरिक क्षमता के बल पर रग्बी की राष्ट्रीय टीम में यह स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।1
- Post by Bhanwar lal1
- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानांतर्गत डूंगरपुर शहर की न्यू कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1