भोलेनाथ ग्रुप नारनौल का भव्य आयोजन; सैन चौक स्थित शिव मंदिर बगीची में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम। भक्ति, संस्कृति और सेवा का संगम बना 7वां विशाल गणेश महोत्सव, मंगलमुखी समाज ने दिए ₹21 हजार। नारनौल, भगवत शर्मा।नारनौल की प्रमुख धार्मिक संस्था भोलेनाथ ग्रुप नारनौल द्वारा आयोजित 7वें विशाल गणेश महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में हो रहा है। सैन चौक स्थित शिव मंदिर बगीची में आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। संस्था की ओर से सुबह 8:15 बजे एवं रात्रि 8:15 बजे नियमित आरती का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मंगलमुखी समाज नारनौल के बहनो को संस्था पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और सम्मान स्वरूप पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंगलमुखी समाज ने गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए ₹21 हजार की सहयोग राशि भेंट कर संस्था को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को हरि नारायण सरकार कच्चा गढ़ आश्रम के महंत रणवीरानंद महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 14 सितंबर को भूपेश तिलकधारी एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या, 15 सितंबर को प्रश्नोत्तरी एवं आर्ट प्रतियोगिता, 16 सितंबर को बालाजी आर्ट ग्रुप, 17 सितंबर को चिंडी आर्ट ग्रुप, 18 सितंबर को पुनीत छैला एवं अनीता जांगड़ा पार्टी राजस्थान द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 19 सितंबर को राधा अष्टमी पर्व पर राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता, 20 सितंबर को अलौकिक शिव-पार्वती विवाह, 21 सितंबर को अन्नकूट प्रसाद वितरण, 22 एवं 23 सितंबर को बच्चों द्वारा सुंदर झांकियां तथा 24 सितंबर को लक्ष्या आर्ट ग्रुप तिजारा द्वारा विशेष धार्मिक प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव का समापन 25 सितंबर को भव्य विसर्जन एवं शोभायात्रा के साथ माता मसानी परिसर में होगा। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक पंकज सैन, प्रधान मनीष सैनी (मोनू), कोषाध्यक्ष कृष्णा सैनी, कुणाल शर्मा, मोहित सैन, प्रवीण सोनी, अजय वर्मा, मोहित चौधरी, संदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मोहल्लावासी उपस्थित रहे। भोलेनाथ ग्रुप संस्था का विशेष आग्रह:- गणेश महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनभागीदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रमों में शहरवासियों का प्यार, उत्साह देखने को भी मिल रहा है।

- राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA का मुकाबला होता है। नारनौल हरियाणा1
- हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। *रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*1
- सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राव नरबीर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर नारनौल, 15 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है। राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।1
- रुके विकास कार्यों और बजट की कमी को लेकर नगरपालिका पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन1
- मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana1
- गोल्फ कोर्स रोड Hit & Run में नया ट्विस्ट! आरोपी के दावे पर सिया चौहान का पलटवार | Gurugram News1