logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अर्बन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य शुभारंभ, वाईपास बना नया फूड डेस्टिनेशन* *बहेड़ी* । नगर के वाईपास रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार को अर्बन रेस्टोरेंट एंड कैफे का धूमधाम से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मी जायसवाल (चेयरमैन, नगर पालिका परिषद बहेड़ी) ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर उत्साह और रौनक से भर उठा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नगर में इस प्रकार के आधुनिक एवं सुव्यवस्थित प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। रेस्टोरेंट के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि ग्राहकों को अब महंगे और दूर-दराज के रेस्टोरेंट में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संचालक ने कहा, “हमने साफ-सफाई, बेहतरीन स्वाद और पारिवारिक माहौल को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के लोगों के लिए मुनासिब दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।” रेस्टोरेंट में फैमिली पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन और छोटे आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। नए रेस्टोरेंट के शुभारंभ से वाईपास क्षेत्र में एक नया फूड डेस्टिनेशन जुड़ गया है, जिससे युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में अखिलेश गंगवार, देवेश गंगवार,अविनाश गंगवार (छोटू भईया), जिला पंचायत प्रत्याशी चंद्रपाल गंगवार, शिवम् माथुर (बरेली), र, देवेश उर्फ़ डेविड, बुद्धसेन सिंह (विद्युत विभाग), बुद्धसेन दिवाकर सुरेश दिवाकर, सुरेश सिंह, भारत दिवाकर, संजीव राठौर, विजेन्द्र सिंह, दीनू दिवाकर, उमेश कश्यप, जसवंत सिंह, हेमेंद्र गंगवार, पंकज दिवाकर, राजकुमार कश्यप, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना, अनुज गंगवार, कृष्णपाल दिवाकर, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राहुल दिवाकर, यशपाल गंगवार, मुन्ना लाल, कमल रस्तोगी, चरन दिवाकर, केशव गंगवार, अजेंद्र पाल, भीमरतन मास्टर, एडवोकेट धर्मेंद्र दिवाकर, रणधीर, गिरवर कश्यप, पीटर रस्तोगी, राजपाल गंगवार, दीनदयाल, खुशीराम चंद्रा, सुरेन्द्र गंगवार, प्रताप सिंह, अमित दिवाकर, आकाश सिंह, अर्जुन, हर्षित सक्सेना, गौरव जायसवाल, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश,सोनी जायसवाल, गौरव पाल, हर्षित महाजन, जसवंत सिंह लाखा, विनोद कुमार, पप्पू कश्यप, संजीव कश्यप, सुनील कश्यप, प्रशांत गुप्ता, रोहित, संतोष दिवाकर, सतीश, अंशुल अग्रवाल, मनोज कुमार कश्यप,पुष्पेन्द्र गंगवार,राजकुमारी गंगवार, निर्वेश मौर्य, सौरभ सक्सेना, शहीद सैफी, अरकान सैफी,अशोक कारीगर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_जितेन्द्र पाल
जितेन्द्र पाल
Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन ने MSP गारंटी कानून, कर्ज माफी और फ्री ट्रेड डील रद्द करने की मांग दोहराई। किसानों से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई।
    1
    जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन ने MSP गारंटी कानून, कर्ज माफी और फ्री ट्रेड डील रद्द करने की मांग दोहराई। किसानों से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई।
    user_Anshu Kumar Press
    Anshu Kumar Press
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज दोपहर कोतवाली बरेली गेट पर आम जनता के लिए पीने के ठंडे पानी की सुविधा को और बेहतर बनाने हेतु पीआओ का नवीनीकरण एवं उद्घाटन किया गया।
    1
    आज दोपहर कोतवाली बरेली गेट पर आम जनता के लिए पीने के ठंडे पानी की सुविधा को और बेहतर बनाने हेतु पीआओ का नवीनीकरण एवं उद्घाटन किया गया।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली, 27 फरवरी। होली से पहले प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी आदित्यनाथ द्वारा 28 फरवरी को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर के उज्ज्वला लाभार्थियों को दो निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी दी जाएगी। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा, जहां प्रतीकात्मक चेक वितरण भी होगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद बरेली में उज्ज्वला योजना के कुल 4,16,736 लाभार्थी हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रति कनेक्शन 894.48 रुपये की सब्सिडी दे रही हैं। होली के अवसर पर दो मुफ्त रिफिल की सब्सिडी का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिलेगा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि बरेली के 1759 उचित दर विक्रेताओं को भी बड़ा लाभ मिला है। दिसंबर माह का 1,41,40,063 रुपये और जनवरी माह का 1,41,21,919 रुपये का लाभांश उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। होली से पहले सरकार के इस फैसले ने जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
    1
    बरेली, 27 फरवरी। होली से पहले प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी आदित्यनाथ द्वारा 28 फरवरी को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर के उज्ज्वला लाभार्थियों को दो निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा, जहां प्रतीकात्मक चेक वितरण भी होगा।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जनपद बरेली में उज्ज्वला योजना के कुल 4,16,736 लाभार्थी हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रति कनेक्शन 894.48 रुपये की सब्सिडी दे रही हैं। होली के अवसर पर दो मुफ्त रिफिल की सब्सिडी का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिलेगा।
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि बरेली के 1759 उचित दर विक्रेताओं को भी बड़ा लाभ मिला है। दिसंबर माह का 1,41,40,063 रुपये और जनवरी माह का 1,41,21,919 रुपये का लाभांश उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है।
होली से पहले सरकार के इस फैसले ने जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली में एक युवती के साथ में एक पिता ने अपनी लड़की के साथ में किया दुष्कर्म युवती ने लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली में एक युवती के साथ में एक पिता ने अपनी लड़की के साथ में किया दुष्कर्म युवती ने लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #बरेली में डायल 112 को मिली 16 नई स्कार्पियो अपराधियों पर कसेगा नकेल किसी भी सूरत में बकशा नहीं जायेगा#
    1
    #बरेली में डायल 112 को मिली 16 नई स्कार्पियो अपराधियों पर कसेगा नकेल किसी भी सूरत में बकशा नहीं जायेगा#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यूनियन का कहना है कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत के 85 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत हैं, जो इस प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे। किसान यूनियन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं— सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्ज माफी, बीज बिल और बिजली बिल रद्द करना, साथ ही किसानों और आम जनता के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना। इन मांगों को लेकर 27 फरवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और प्रधानमंत्री Narendra Modi का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाना था, लेकिन देश की व्यवस्था को देखते हुए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब संगठन ने 10 मार्च 2026 को देशभर की तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। वहीं 23 मार्च 2026 को Kurukshetra के पीपली में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। धरने में जिला अध्यक्ष बरेली केशव सिंह सोलंकी, जिला सचिव डॉक्टर अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु पाठक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम, महानगर उपाध्यक्ष मनदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज महिला विंग अनीता देवी समेत छत्रपाल, अमन यादव, राजेश यादव, दामोदर पटेल और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने सभी किसानों, मजदूरों और नागरिकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
    1
    यूनियन का कहना है कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत के 85 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत हैं, जो इस प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे।
किसान यूनियन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं—
सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी,
संपूर्ण कर्ज माफी,
बीज बिल और बिजली बिल रद्द करना,
साथ ही किसानों और आम जनता के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।
इन मांगों को लेकर 27 फरवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और प्रधानमंत्री Narendra Modi का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाना था, लेकिन देश की व्यवस्था को देखते हुए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
अब संगठन ने 10 मार्च 2026 को देशभर की तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है।
वहीं 23 मार्च 2026 को Kurukshetra के पीपली में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
धरने में जिला अध्यक्ष बरेली केशव सिंह सोलंकी, जिला सचिव डॉक्टर अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु पाठक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम, महानगर उपाध्यक्ष मनदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज महिला विंग अनीता देवी समेत छत्रपाल, अमन यादव, राजेश यादव, दामोदर पटेल और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने सभी किसानों, मजदूरों और नागरिकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
    user_S.haider usman
    S.haider usman
    Media company बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Bareilly में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। Anurag Arya, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने 16 नई डायल-112 पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सुरक्षा को समर्पित किया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि डायल-112 सेवा आपात स्थिति में आमजन के लिए त्वरित सहायता का सबसे प्रभावी माध्यम है। नई गाड़ियों के शामिल होने से रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी और घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच पहले से ज्यादा तेज होगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पहल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी रही। शहरवासियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से अहम पूरे मामले में एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    1
    Bareilly में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। Anurag Arya, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने 16 नई डायल-112 पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सुरक्षा को समर्पित किया।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि डायल-112 सेवा आपात स्थिति में आमजन के लिए त्वरित सहायता का सबसे प्रभावी माध्यम है। नई गाड़ियों के शामिल होने से रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी और घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच पहले से ज्यादा तेज होगी।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पहल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी रही। शहरवासियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से अहम पूरे मामले में एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Pramod Kumar
    1
    Post by Pramod Kumar
    user_Pramod Kumar
    Pramod Kumar
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • बरेली। होली को लेकर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों पर अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी देते श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
    1
    बरेली। होली को लेकर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों पर अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में  जानकारी देते श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.