logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 को होगा मतदान : गंधर्वा राठौड़ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू सुजानपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की चार नगर निगमों, 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों सहित कुल 51 शहरी निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। इन शहरी निकायों में जिला हमीरपुर के 2 शहरी निकाय- नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा शामिल है। नगर परिषद सुजानपुर में 9 वार्ड और नगर पंचायत भोटा में 7 वार्ड हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों शहरी निकायों के चुनाव के लिए उम्मीदवार 29 और 30 अप्रैल तथा 2 मई को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम एवं इन शहरी निकायों के निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

2 hrs ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 को होगा मतदान : गंधर्वा राठौड़ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू सुजानपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की चार नगर निगमों, 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों सहित कुल 51 शहरी निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। इन शहरी निकायों में जिला हमीरपुर के 2 शहरी निकाय- नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा शामिल है। नगर परिषद सुजानपुर में 9 वार्ड और नगर पंचायत भोटा में 7 वार्ड हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों शहरी निकायों के चुनाव के लिए उम्मीदवार 29 और 30 अप्रैल तथा 2 मई को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम एवं इन शहरी निकायों के निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • विक्रम राणा मंडल अध्यक्ष बमसन सुजानपुर भाजपा ने कहा कि विधायक महिला मंडलो को समानित करे इसमें सुजानपुर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए ! लेकिन पैसा कहा से आया इसको लेकर जानकारी करें सार्वजनिक
    1
    विक्रम राणा मंडल अध्यक्ष बमसन सुजानपुर भाजपा ने कहा कि विधायक महिला मंडलो को समानित करे इसमें सुजानपुर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए ! लेकिन पैसा कहा से आया इसको लेकर जानकारी करें सार्वजनिक
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने
    1
    सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने
    user_रजनीश महाजन
    रजनीश महाजन
    हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर, जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस एक दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 2024-25 में हमीरपुर जिले के 48 सरकारी स्कूलों और 40 निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश पॉल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूदा रहे । उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि टॉप 10 प्रतिशत चयनित मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ज़िले का प्रतिनिधित्व किया गया । उन्होंने बताया कि गत वर्ष हमीरपुर ज़िला के एक विद्यार्थी के मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जिसकी ओरिएंटेशन भी करवाई जा रही है ।
    1
    हमीरपुर,
जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस एक दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 2024-25 में हमीरपुर जिले के 48 सरकारी स्कूलों और 40 निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश पॉल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूदा रहे ।
उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि टॉप 10 प्रतिशत चयनित मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ज़िले का प्रतिनिधित्व किया गया । उन्होंने बताया कि गत वर्ष हमीरपुर ज़िला के एक विद्यार्थी के मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जिसकी ओरिएंटेशन भी करवाई जा रही है ।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by मुकेश जरियाल
    1
    Post by मुकेश जरियाल
    user_मुकेश जरियाल
    मुकेश जरियाल
    Doctor नादौन, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏
    1
    Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है
    1
    कांगड़ा के कच्छयारी चौक पर कार और बाइक की टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बाइक सवार सुरक्षित है
    user_SHARMA AS
    SHARMA AS
    its A Digital news website and web tv कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थ्रेशिंग के दौरान सुलगी आग, ट्रैक्टर व 18 क्विंटल गेहूं जली अभयपुर में हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू क्षेत्र के गांव अभयपुर में मंगलवार दोपहर गेहूं की थ्रेशिंग करते समय अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब 18 क्विंटल गेहूं और तूड़ी जलकर राख हो गई, जबकि ट्रैक्टर और थ्रेशर को भी काफी क्षति पहुंची है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंबरदार दीपक दत्ता उर्फ भोलू अपने खेतों में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे थे। इसी दौरान थ्रेशर से निकली एक चिंगारी गेहूं के गठ्ठों पर गिर गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी पीड़ित किसान दीपक दत्ता (भोलू)ने तहसीलदार घनारी, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं खेतों में आग और धुआँ उठते देख स्थानीय ग्रामीण भी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक से एएसआई कुलभूषण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।उधर तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक दत्ता की गेहूं की फसल व पीड़ित का ट्रैक्टर/थ्रेशर आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है।मौका पर फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू कर लिया गया है एवम आगामी कार्यवाही जारी है।
    1
    थ्रेशिंग के दौरान सुलगी आग, ट्रैक्टर व 18 क्विंटल गेहूं जली 
अभयपुर में हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
क्षेत्र के गांव अभयपुर में मंगलवार दोपहर गेहूं की थ्रेशिंग करते समय अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब 18 क्विंटल गेहूं और तूड़ी जलकर राख हो गई, जबकि ट्रैक्टर और थ्रेशर को भी काफी क्षति पहुंची है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंबरदार दीपक दत्ता उर्फ भोलू अपने खेतों में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे थे। इसी दौरान थ्रेशर से निकली एक चिंगारी गेहूं के गठ्ठों पर गिर गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी पीड़ित किसान  दीपक दत्ता (भोलू)ने तहसीलदार घनारी, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं खेतों में आग और धुआँ उठते देख स्थानीय ग्रामीण भी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर  आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक से एएसआई कुलभूषण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।उधर तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने बताया कि  पीड़ित दीपक दत्ता की गेहूं की फसल व पीड़ित का ट्रैक्टर/थ्रेशर  आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है।मौका पर फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू कर लिया गया है एवम आगामी कार्यवाही जारी है।
    user_Gagret Halchal
    Gagret Halchal
    पत्रकार दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 min ago
  • विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत सिंह की बड़ी घोषणा की हैं! उन्होंने कहा कि जो पंचायत निर्विरोध चुनी जाएगी, उसे सरकार की ओर से मिलने वाले 10 लाख रुपये के अतिरिक्त, विधायक अपनी विधायक निधि से भी 10 लाख रुपये प्रदान करेंगे। यानी निर्विरोध पंचायत को कुल 20 लाख रुपये का सीधा लाभ मिलेगा और विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
    1
    विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत सिंह की बड़ी घोषणा की हैं! 
उन्होंने कहा कि जो पंचायत निर्विरोध चुनी जाएगी, उसे सरकार की ओर से मिलने वाले 10 लाख रुपये के अतिरिक्त, विधायक अपनी विधायक निधि से भी 10 लाख रुपये प्रदान करेंगे। यानी निर्विरोध पंचायत को कुल 20 लाख रुपये का सीधा लाभ मिलेगा 
और विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.