दो दिवसीय जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) का भव्य समापन क्रिकेट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता का भाव विकसित करते हैं : दक खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं : आक्या चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय “जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) सीजन-1” का भव्य समापन पवेलियन ग्रीन्स, चित्तौड़गढ़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया और दो दिनों तक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में प्रताप टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रताप टाइगर्स टीम के ओनर उदित जैन रहे। वहीं आरआर कैपिटल्स टीम उपविजेता रही, जिसके ओनर रजत जैन रहे। विजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं उद्यान मंत्री गौतम दक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। दक द्वारा सभी मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी टीम ओनर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में दक ने कहा कि क्रिकेट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता का भाव विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतो यूथ विंग द्वारा इस प्रकार का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में तांबे के लोटे से पानी वितरण तथा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का बहुत ही सुंदर संदेश दिया गया है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त आयोजन, सामाजिक मूल्यों के साथ खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन तथा महिला खिलाड़ियों की सहभागिता की विशेष प्रशंसा की। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इस कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले फण्ड का उपयोग निर्धन बच्चों की स्कूल फीस जमा कराने एवं गौशाला में सहयोग हेतु किया जाएगा। उन्होंने इसे एक अनुकरणीय पहल बताते हुए अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी। मंत्री एवं विधायक द्वारा विगत 6 माह में संस्था द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष रवि विराणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की टीम भावना, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास से ही इस आयोजन को भव्य स्वरूप मिला है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जेसीपीएल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। जीतो चित्तौड़गढ़ चैप्टर अध्यक्ष सोहन पोखरना ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जीतो यूथ विंग राजस्थान को-कोन्वीनर चिराग कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह, समाज के सहयोग और सभी सदस्यों के समर्पण से यह आयोजन यादगार बन पाया। आयोजन समिति सदस्य आयुष बाघमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑरेंज कैप प्रांजल गड़ोलिया, पर्पल कैप संजय मेहता, पिंक कैप साक्षी ढीलीवाल तथा मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का पुरस्कार भी प्रांजल गड़ोलिया को प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र पोखरना, राजेंद्र डोशी, राकेश पटवारी, सुदर्शन रामपुरिया, सुधीर जैन, लोकेश सेठिया, संदीप सेठिया, रोशन लोढ़ा, ज्ञान मेहता, सुनीता शिशोदिया, सुचिता सांखला, फतेह लाल भड़कतिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। आयोजन समिति में सिद्धार्थ महात्मा, हर्ष पोखरना, कनक चापलोत, मिहिर बाघमार, हार्दिक सेठिया, वंशिका जैन, समीक्षा जैन, आदित्य ढीलीवाल, अजय नागोरी, करुण खाब्या, प्रांजल जैन, रितिक चोपड़ा, यश पटवारी, चंद्रेश जैन एवं पीयूष डांगी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
दो दिवसीय जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) का भव्य समापन क्रिकेट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता का भाव विकसित करते हैं : दक खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं : आक्या चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय “जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) सीजन-1” का भव्य समापन पवेलियन ग्रीन्स, चित्तौड़गढ़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने भाग लिया और दो दिनों तक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में प्रताप टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रताप टाइगर्स टीम के ओनर उदित जैन रहे। वहीं आरआर कैपिटल्स टीम उपविजेता रही, जिसके ओनर रजत जैन रहे। विजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं उद्यान मंत्री गौतम दक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या
रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। दक द्वारा सभी मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी टीम ओनर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में दक ने कहा कि क्रिकेट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समरसता का भाव विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतो यूथ विंग द्वारा इस प्रकार का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में तांबे के लोटे से पानी वितरण तथा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का बहुत ही सुंदर संदेश दिया गया है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त आयोजन, सामाजिक मूल्यों के साथ खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन तथा महिला खिलाड़ियों की सहभागिता की विशेष प्रशंसा की। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इस कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले फण्ड का उपयोग निर्धन बच्चों की स्कूल फीस
जमा कराने एवं गौशाला में सहयोग हेतु किया जाएगा। उन्होंने इसे एक अनुकरणीय पहल बताते हुए अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी। मंत्री एवं विधायक द्वारा विगत 6 माह में संस्था द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष रवि विराणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की टीम भावना, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास से ही इस आयोजन को भव्य स्वरूप मिला है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जेसीपीएल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। जीतो चित्तौड़गढ़ चैप्टर अध्यक्ष सोहन पोखरना ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जीतो यूथ विंग राजस्थान को-कोन्वीनर चिराग कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर की 12 टीमों ने भाग
लिया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह, समाज के सहयोग और सभी सदस्यों के समर्पण से यह आयोजन यादगार बन पाया। आयोजन समिति सदस्य आयुष बाघमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑरेंज कैप प्रांजल गड़ोलिया, पर्पल कैप संजय मेहता, पिंक कैप साक्षी ढीलीवाल तथा मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का पुरस्कार भी प्रांजल गड़ोलिया को प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र पोखरना, राजेंद्र डोशी, राकेश पटवारी, सुदर्शन रामपुरिया, सुधीर जैन, लोकेश सेठिया, संदीप सेठिया, रोशन लोढ़ा, ज्ञान मेहता, सुनीता शिशोदिया, सुचिता सांखला, फतेह लाल भड़कतिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। आयोजन समिति में सिद्धार्थ महात्मा, हर्ष पोखरना, कनक चापलोत, मिहिर बाघमार, हार्दिक सेठिया, वंशिका जैन, समीक्षा जैन, आदित्य ढीलीवाल, अजय नागोरी, करुण खाब्या, प्रांजल जैन, रितिक चोपड़ा, यश पटवारी, चंद्रेश जैन एवं पीयूष डांगी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
- माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी देशवासियों से शादियों में सोना कम खरीदने की अपील कर रहे हैं, लेकिन जिस देश में झूठे दहेज, छेड़छाड़ और रेप केसों के नाम पर कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष परिवारों से अवैध वसूली का खेल खेल रहे हों, क्या ऐसे माहौल में कोई माता-पिता बिना सोना-चांदी दिए अपनी बहन-बेटी की शादी करने को आसानी से तैयार होंगे? समाज को दिखावे, लालच और कानूनी दुरुपयोग — तीनों पर गंभीर मंथन करना होगा। रिश्ते विश्वास से चलें, डर और सौदेबाजी से नहीं। न्याय ऐसा हो जो असली पीड़ित को सुरक्षा दे, और झूठे आरोप लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करे।2
- चित्तौड़गढ़ में श्री सांवलिया सेठ जी के लाइव दिव्य श्रृंगार दर्शन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अब घर बैठे सेठ जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।1
- चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।1
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में ₹50 हजार के इनामी आरोपी रमता राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।1
- गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ स्थित आयुष हॉस्पिटल में मरीजों को गंभीर दर्द से छुटकारा मिला है। कई दिनों की परेशानी के बाद, यहां सफल इलाज से उन्हें राहत मिली और वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं।1
- *आज अल सुबह निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर वंडर अंडरब्रिज के पास खड़े ट्रक में एक बाइक घुस जाने से उस पर सवार 3 जनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है,,,शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है,,,,*🚑🚑🚑💉💉💉1
- 🔥 “कूनो में फिर गूंजी चीते की दहाड़: CM डॉ. मोहन यादव ने दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा, ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता के साथ देश में संख्या पहुंची 57 — मध्यप्रदेश बना ‘चीता स्टेट’!” 🔥 “कूनो में फिर गूंजी चीते की दहाड़: CM डॉ. मोहन यादव ने दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा, ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता के साथ देश में संख्या पहुंची 57 — मध्यप्रदेश बना ‘चीता स्टेट’!”1
- परिवार बचाओ जागरूकता संदेश देता प्रेरणा दायक वीडियो ,.1