हरदोई में शिक्षा विभाग पर #भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बीईओ भरखनी पर अवैध वसूली का आरोप हरदोई में शिक्षा विभाग पर #भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, बीईओ भरखनी पर अवैध वसूली का आरोप हरदोई। जनपद के भरखनी विकास खण्ड में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों से अवैध धन वसूली करने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में ग्राम लखनौर निवासी कुलदीप मिश्रा ने जिलाधिकारी को एक लिखित प्रतिवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार, भरखनी के खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा ब्लॉक के करीब 70 शिक्षकों से प्रति माह लगभग 5000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि यह वसूली शिक्षकों की कथित अनुपस्थिति के बदले “सेटिंग” के नाम पर की जाती है। बताया गया है कि कुछ शिक्षक महीने में कई दिन विद्यालय नहीं जाते, जबकि कुछ पूरे वर्ष ही अनुपस्थित रहते हैं और उनके लिए अलग दर निर्धारित है। प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस अवैध वसूली में एक अनुदेशक नितीश, जूनियर हाई स्कूल सवायजपुर, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और पूरी व्यवस्था उसी के माध्यम से संचालित हो रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कम्पोजिट ग्रांट की राशि में से भी लगभग 20 प्रतिशत तक की अवैध कटौती की जा रही है। इससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रार्थी ने अपने गांव समेत पूरे क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था के चौपट होने की बात कही है। उनका कहना है कि जहां एक ओर सरकार “स्कूल चलो अभियान” जैसे कार्यक्रम चला रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की कथित अनियमितताएं सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आशंका जताई है कि संबंधित अधिकारी के पास सांडी विकास खण्ड का भी अतिरिक्त प्रभार है, जिससे वहां भी इसी प्रकार की अनियमितताओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की मांग की है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके और सरकारी योजनाओं का सही लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

- Hashtags: #RaviKishan #WomenReservation #RahulGandhi #PriyankaGandhi #DynastyPolitics #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #Parliament #IndiaPolitics #MahilaAarakshan #UPNews #TrendingNews #IndianPolitics #NariShakti1
- 3 दिन पूर्व हुए झगड़े के तीसर दिन इलाज के दौरान घायल युवक की हुई मौत,मृतक के भाई रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा ने थाना संडीला पर लिखाई रिपोर्ट, हरदोई संडीला थाना क्षेत्र में रमाकांत उम्र करीब 45 वर्ष से 16 अप्रैल को आरोपी सुनील बाराती और उसकी मां जो कि एक ही परिवार के हैं से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है।प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराबी का आदी था।नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था।1
- इंदौर में एक वायरल वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक कपल का निजी पल दूर से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसे निजता का उल्लंघन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी तरह की आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।1
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, 5 बदमाश 20 लाख के जेवर लेकर फरार 📍 पटना। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों से पहुंचे थे। वारदात के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर रहे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- Post by Sanjay Lal1
- फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों पर बच्चों की किलकारियां और दुकानों पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।4
- Post by Anushka Talks1
- Hashtags: #BrajeshPathak #NarendraModi #NariShaktiVandan #WomenEmpowerment #BJP #ModiGovernment #UPPolitics #BreakingNews #Mainpuri #Parliament #IndiaNews #MahilaShakti #PoliticalNews #UPNews #WomenReservation1