logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर में डेडबॉडी की अदला-बदली का मामला, अस्पताल में हंगामा वीडियो वायरल जयपुर के एसएल मार्ग स्थित आंच हॉस्पिटल से डेडबॉडी की अदला-बदली का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजन शव लेकर करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें पता चला कि अस्पताल की ओर से गलत डेडबॉडी सौंप दी गई है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर दो बसें, अधिकारियों की कई गाड़ियां और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि डेडबॉडी की पहचान में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या यह अस्पताल की लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? परिजनों ने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकार से भी तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

16 hrs ago
user_Sunita sharma
Sunita sharma
Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

जयपुर में डेडबॉडी की अदला-बदली का मामला, अस्पताल में हंगामा वीडियो वायरल जयपुर के एसएल मार्ग स्थित आंच हॉस्पिटल से डेडबॉडी की अदला-बदली का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजन शव लेकर करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें पता चला कि अस्पताल की ओर से गलत डेडबॉडी सौंप दी गई है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर दो बसें, अधिकारियों की कई गाड़ियां और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि डेडबॉडी की पहचान में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या यह अस्पताल की लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? परिजनों ने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकार से भी तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मधोराजपुरा पंचायत समिति चंद्रपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से करंट से भैंस की हुई मौत
    1
    मधोराजपुरा पंचायत समिति चंद्रपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से करंट से भैंस की हुई मौत
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मंडावरी में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट: DYSP व SHO ने संभाला मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर भारी जाब्ता तैनात मंडावरी (दौसा)। स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के तहत 21 सितंबर (सोमवार) को आयोजित होने वाले मंडावरी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीवाईएसपी सत्यनारायण यादव तथा मंडावरी थानाधिकारी (एसएचओ) जगदीश प्रधान ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ कस्बे के संवेदनशील इलाकों और मतदान व मतगणना स्थल का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों का बारीकी से मुआयना किया, ताकि किसी भी स्थान पर अवांछित भीड़ या असामाजिक तत्व व्यवस्था को प्रभावित न कर सकें। ​200 मीटर के दायरे में बाहरी आवाजाही पर रोक डीवाईएसपी सत्यनारायण यादव और एसएचओ जगदीश प्रधान ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईवे सहित मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी भी प्रकार के अनावश्यक जमावड़े को रोकने के लिए संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव के दिन कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे। ​अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी चुनावी प्रक्रिया में खलल डालने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध चुनाव आयोग के कड़े प्रावधानों व सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​कस्बावासियों से शांति बनाए रखने की अपील प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन और सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान हर क्षण शांति व सद्भाव बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। { शुरू न्यूज़ के लिए ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी ब्यूरो दोसा
    3
    मंडावरी में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट: DYSP व SHO ने संभाला मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर भारी जाब्ता तैनात


मंडावरी (दौसा)। स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के तहत 21 सितंबर (सोमवार) को आयोजित होने वाले मंडावरी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीवाईएसपी सत्यनारायण यादव तथा मंडावरी थानाधिकारी (एसएचओ) जगदीश प्रधान ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ कस्बे के संवेदनशील इलाकों और मतदान व मतगणना स्थल का जायजा लिया।
​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों का बारीकी से मुआयना किया, ताकि किसी भी स्थान पर अवांछित भीड़ या असामाजिक तत्व व्यवस्था को प्रभावित न कर सकें।
​200 मीटर के दायरे में बाहरी आवाजाही पर रोक
डीवाईएसपी सत्यनारायण यादव और एसएचओ जगदीश प्रधान ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईवे सहित मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी भी प्रकार के अनावश्यक जमावड़े को रोकने के लिए संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव के दिन कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
​अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी चुनावी प्रक्रिया में खलल डालने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध चुनाव आयोग के कड़े प्रावधानों व सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​कस्बावासियों से शांति बनाए रखने की अपील
प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन और सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान हर क्षण शांति व सद्भाव बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
{ शुरू न्यूज़ के लिए ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी ब्यूरो दोसा
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    23 min ago
  • 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार अमृतसर। पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे कोट खालसा फाटक के पास कबीर पार्क क्षेत्र में साहिलप्रीत सिंह उर्फ दमेल (24) को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल साहिलप्रीत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मुख्तियार सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना इस्लामाबाद में केस नंबर 286/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल (IPS) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक साहिलप्रीत सिंह और आरोपी आकाशदीप सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्य बिंदु ➡️ 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस ट्रेस ➡️ मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि गिरफ्तार ➡️ आरोपी पर पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज ➡️ पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह ➡️ अन्य आरोपियों की तलाश जारी #Amritsar #PunjabPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PunjabNews #IslamabadPoliceStation #AakashdeepSingh #SahilpreetSingh #MurderCaseSolved #PoliceAction #CrimeUpdate #LatestNews #HindiNews #RajasthanPlusSamachar #AapTakNews #TheShahpuraTak #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate #PunjabCrime #LawAndOrder #PoliceSuccess #IndiaNews #CrimeReport
    1
    24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
अमृतसर। पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे कोट खालसा फाटक के पास कबीर पार्क क्षेत्र में साहिलप्रीत सिंह उर्फ दमेल (24) को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल साहिलप्रीत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता मुख्तियार सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना इस्लामाबाद में केस नंबर 286/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल (IPS) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक साहिलप्रीत सिंह और आरोपी आकाशदीप सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
मुख्य बिंदु
➡️ 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस ट्रेस
➡️ मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अभि गिरफ्तार
➡️ आरोपी पर पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज
➡️ पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह
➡️ अन्य आरोपियों की तलाश जारी
#Amritsar #PunjabPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PunjabNews #IslamabadPoliceStation #AakashdeepSingh #SahilpreetSingh #MurderCaseSolved #PoliceAction #CrimeUpdate #LatestNews #HindiNews #RajasthanPlusSamachar #AapTakNews #TheShahpuraTak #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate #PunjabCrime #LawAndOrder #PoliceSuccess #IndiaNews #CrimeReport
    user_Theshahpuratak
    Theshahpuratak
    पत्रकार शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • 20 सितंबर को 11 केवी आगरा रोड प्रथम फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित 20 सितंबर को 11 केवी आगरा रोड प्रथम फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित दौसा, 19 सितंबर। कलक्ट्रेट पावर हाउस के 11 केवी आगरा रोड प्रथम फीडर हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (एचटीएम) प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि इस दौरान शहर के सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देव जी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय व इस फीडर के समस्त क्षेत्रों की सप्लाई बंद रहेगी।
    1
    20 सितंबर को 11 केवी आगरा रोड प्रथम फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
20 सितंबर को 11 केवी आगरा रोड प्रथम फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
दौसा, 19 सितंबर। कलक्ट्रेट पावर हाउस के 11 केवी आगरा रोड प्रथम फीडर हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (एचटीएम) प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि इस दौरान शहर के सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देव जी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय व इस फीडर के समस्त क्षेत्रों की सप्लाई बंद रहेगी।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • जयपुर जिले के कोटपूतली निकाय चुनाव 2026, वार्ड 48 के पार्षद देशराज गुर्जर लापता, सर्व समाज की सभा में भड़का जनाक्रोश, पुलिस और भाजपा पर गंभीर आरोप
    1
    जयपुर जिले के कोटपूतली निकाय चुनाव 2026,
वार्ड 48 के पार्षद देशराज गुर्जर लापता,
सर्व समाज की सभा में भड़का जनाक्रोश,
पुलिस और भाजपा पर गंभीर आरोप
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    16 hrs ago
  • दादू दयाल आश्रम निवाई में भजनों की बहार, झूमे श्रद्धालु निवाई में भजनों की बहार, झूमे श्रद्धालु लालसोट। 48वीं विशाल श्री कल्याण जी महाराज डिग्गी पुरी की ध्वजा पदयात्रा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का निवाई स्थित दादूराम सत्यराम आश्रम में ठहराव हुआ। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें निवाई के प्रसिद्ध गायक कलाकार अनिल बावला ने ऐसे भजन गए कि श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। छह दिवसीय पदयात्रा 22 सितंबर को डिग्गी कल्याण जी पहुंचेगी। पदयात्रा अध्यक्ष नेमीचंद जागा ने जानकारी दी। जय श्री कल्याण 🚩🙏
    3
    दादू दयाल आश्रम निवाई में भजनों की बहार, झूमे श्रद्धालु
निवाई में भजनों की बहार, झूमे श्रद्धालु
लालसोट। 48वीं विशाल  श्री कल्याण जी महाराज डिग्गी पुरी की ध्वजा पदयात्रा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का निवाई स्थित दादूराम सत्यराम आश्रम में ठहराव हुआ। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें निवाई के प्रसिद्ध गायक कलाकार अनिल बावला ने ऐसे भजन गए कि श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। छह दिवसीय पदयात्रा 22 सितंबर को डिग्गी कल्याण जी पहुंचेगी। पदयात्रा अध्यक्ष नेमीचंद जागा ने जानकारी दी।
जय श्री कल्याण 🚩🙏
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    46 min ago
  • “आला कमान कौन है?” — पीछे से आई आवाज… बाल मुकुंद आचार्य की! 👀🔥#बालमुकुंदआचार्य #BalMukundAcharya #जयपुर #JaipurNews #राजस्थानराजनीति #citycablenewsjaipur #Allahkaman #bjp #Nagar
    1
    “आला कमान कौन है?” — पीछे से आई आवाज… बाल मुकुंद आचार्य की! 👀🔥#बालमुकुंदआचार्य #BalMukundAcharya #जयपुर #JaipurNews #राजस्थानराजनीति #citycablenewsjaipur #Allahkaman #bjp #Nagar
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जैन महिला मंडल लालसोट द्वारा दशलक्षण महोत्सव में शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम लालसोट उपखंड में श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में मनाए जा रहे पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ में किया गया इसमें 05से 15 वर्ष के बच्चों मे प्रिंजल, फलक , आराध्या, हार्दिक, यशी, शुभ, आकांक्षा, कृति, दर्शित, लविश, अथर्व, अनावी,सान्वी, प्रथम, सौम्या, ध्रुव ,भूवि, आदित्य ,भव्य रहे कार्यक्रम की शुरुआत उषा बैनाड़ा द्वारा मंगलाचरण से की गई तत्पश्चात वीनू सोनी ने उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया कि सिर्फ तन की सफाई नहीं मन को भी साफ रखना है लोभ ईर्ष्या और बुरे विचार छोड़कर मन को निर्मल बनाना है यही उत्तम शौच है शुद्ध विचार, शुद्ध व्यवहार ,शुद्ध आत्मा की ओर उत्तम शौच धर्म एक कदम है सभी बच्चो को ताराचंद कमलेश कुमार अनिल कुमार बैनाडा की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया, जैन महिला मंडल के अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि उत्तम आर्जव धर्म के दिन महेंद्र कुमार शिखर चंद जैन सोनी की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तेजमती बडजात्या, अन्नू बैनाड़ा रहे मंच संचालन श्वेता जैन ने किया इस दौरान समाज के शिखर बडजात्या,रविंद्र जैन,मोहित सोनी, मोहित बडजात्या, रौनक सोनी, विमला कासलीवाल, पिंकी सोनी , रीटा श्रीमाल, प्रिया गंगवाल, वंशिका जैन सोनी, अंजलि बैनाड़ा सहित समाज की अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    4
    जैन महिला मंडल लालसोट द्वारा  दशलक्षण महोत्सव में शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम 
लालसोट उपखंड  में श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में मनाए जा रहे पर्वाधिराज दशलक्षण  महोत्सव के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म पर  एकल नृत्य कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ में किया गया इसमें  05से 15 वर्ष के बच्चों मे प्रिंजल, फलक , आराध्या, हार्दिक, यशी, शुभ, आकांक्षा, कृति, दर्शित, लविश, अथर्व, अनावी,सान्वी, प्रथम, सौम्या, ध्रुव ,भूवि, आदित्य ,भव्य रहे  कार्यक्रम की शुरुआत उषा बैनाड़ा द्वारा मंगलाचरण से की गई तत्पश्चात वीनू सोनी ने उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया कि सिर्फ तन की सफाई नहीं मन को भी साफ रखना है लोभ ईर्ष्या और बुरे विचार छोड़कर मन को निर्मल बनाना है यही उत्तम शौच है शुद्ध विचार, शुद्ध व्यवहार ,शुद्ध आत्मा की ओर उत्तम शौच धर्म एक कदम है सभी बच्चो को ताराचंद कमलेश कुमार अनिल कुमार बैनाडा की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया, जैन महिला मंडल के अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि उत्तम आर्जव धर्म के दिन महेंद्र कुमार शिखर चंद जैन सोनी की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तेजमती बडजात्या, अन्नू बैनाड़ा रहे मंच संचालन श्वेता जैन ने किया इस दौरान समाज के शिखर बडजात्या,रविंद्र जैन,मोहित सोनी, मोहित बडजात्या, रौनक सोनी, विमला कासलीवाल, पिंकी सोनी , रीटा श्रीमाल, प्रिया गंगवाल, वंशिका जैन सोनी, अंजलि बैनाड़ा सहित समाज की अनेक महिला पुरुष उपस्थित  थे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • विराटनगर के नवरंगपुरा से श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कालका माता की 9वीं विशाल पदयात्रा अमरसर के लिए रवाना हुई 9वीं विशाल पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..... रिपोर्टर विवेक शर्मा समाचार प्लस न्यूज विराटनगर
    1
    विराटनगर के नवरंगपुरा से श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कालका माता की 9वीं विशाल पदयात्रा अमरसर के लिए रवाना हुई 9वीं विशाल पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत.....

रिपोर्टर विवेक शर्मा 
समाचार प्लस न्यूज विराटनगर
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.