logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस नेता धर्मवीर सिंह सांकड़ा और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प का वीडियो आया सामने कांग्रेस नेता धर्मवीर सिंह सांकड़ा और पुलिस बल के जवानों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान हुए इस घटनाक्रम से मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। धर्मवीर सिंह सांकड़ा ने पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पोकरण में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने का काम कर रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांग्रेस नेता की ओर से मौके पर अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मवीर सिंह सांकड़ा को हिरासत में लिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

16 hrs ago
user_गिरिराज
गिरिराज
पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
16 hrs ago

कांग्रेस नेता धर्मवीर सिंह सांकड़ा और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प का वीडियो आया सामने कांग्रेस नेता धर्मवीर सिंह सांकड़ा और पुलिस बल के जवानों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान हुए इस घटनाक्रम से मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। धर्मवीर सिंह सांकड़ा ने पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पोकरण में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने का काम कर रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांग्रेस नेता की ओर से मौके पर अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मवीर सिंह सांकड़ा को हिरासत में लिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मथानिया में ‘पहली कुर्सी’ की पहली कहानी—लीला देवी के नाम हुई जीत! 25 वोट, 17 का आंकड़ा और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत—मथानिया में बदल गया सियासी माहौल!
    1
    मथानिया में ‘पहली कुर्सी’ की पहली कहानी—लीला देवी के नाम हुई जीत!
25 वोट, 17 का आंकड़ा और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत—मथानिया में बदल गया सियासी माहौल!
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना जारी, पूनमराम मौत मामले में न्याय की मांग श्रीकोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर शरह किशनायत में डंपर से कुचलकर सूरजड़ा निवासी पूनमराम मेघवाल की मौत के मामले में कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना मंगलवार को भी जारी है। पीड़ित परिवार और धरने में शामिल लोगों की ओर से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जमीन देने की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और प्रकरण को विशेष कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाए। मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल नायक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रभुदयाल गोदारा, देवीसिंह रावलोत सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद हैं। फिलहाल सभी की नजर प्रशासन के साथ होने वाली बातचीत और पीड़ित परिवार की मांगों पर होने वाले निर्णय पर है।
    1
    कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना जारी, पूनमराम मौत मामले में न्याय की मांग
श्रीकोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर 
शरह किशनायत में डंपर से कुचलकर सूरजड़ा निवासी पूनमराम मेघवाल की मौत के मामले में कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना मंगलवार को भी जारी है।
पीड़ित परिवार और धरने में शामिल लोगों की ओर से एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जमीन देने की मांग की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और प्रकरण को विशेष कोर्ट में चलाकर आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाए।
मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल नायक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
धरना स्थल पर पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रभुदयाल गोदारा, देवीसिंह रावलोत सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद हैं।
फिलहाल सभी की नजर प्रशासन के साथ होने वाली बातचीत और पीड़ित परिवार की मांगों पर होने वाले निर्णय पर है।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मोदी जी के जन्म दिन पर पांचौड़ी में एक जूलूस निकाला गया । पांचौड़ी में आज रेवतराम डांगा जगदीश जी बीडीयासर व प्रताप सुथार व स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें Dj पर मोदी के गाने बजा कर खुशी या मनाई
    4
    मोदी जी के जन्म दिन पर पांचौड़ी में एक जूलूस निकाला गया । 
पांचौड़ी में आज रेवतराम डांगा जगदीश जी बीडीयासर व प्रताप सुथार व स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें Dj पर मोदी के गाने बजा कर खुशी या मनाई
    user_Sumer Rajasthani
    Sumer Rajasthani
    खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उपसभापति शरीफ कुरैशी की जीत के बाद उनके समर्थक पार्षद धनराज सेन का बयान ने क्या कहा सुनें उपसभापति शरीफ कुरैशी की जीत के बाद उनके समर्थक पार्षद धनराज सेन का बयान ने क्या कहा नवनिर्वाचित उपसभापति मोहम्मद शरीफ कुरैशी के जीत पर समर्थकों में खुशी का माहौल
    1
    उपसभापति शरीफ कुरैशी की जीत के बाद उनके समर्थक पार्षद धनराज सेन का बयान ने क्या कहा सुनें 
उपसभापति शरीफ कुरैशी की जीत के बाद उनके समर्थक पार्षद धनराज सेन का बयान ने क्या कहा
नवनिर्वाचित उपसभापति मोहम्मद शरीफ कुरैशी के जीत पर समर्थकों में खुशी का माहौल
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बराबरी के बाद लॉटरी से निर्दलीय मेहबूब टी बने उपमहापौर 65 में से 60 पार्षदों ने किया मतदान, एक मत खारिज और एक नोटा; पाली। पाली नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 65 पार्षदों में से 60 पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान एक मत खारिज हुआ, जबकि एक पार्षद ने नोटा का विकल्प चुना। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी विक्रमपाल सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी मेहबूब टी को बराबर 29-29 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहने के बाद चुनाव प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में निर्दलीय प्रत्याशी मेहबूब टी के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया। मेहबूब टी के उपमहापौर चुने जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इससे पहले महापौर चुनाव में भी पार्षदों का समीकरण अलग नजर आया था। बीजेपी की नमिता बुबकिया को 33, निर्दलीय राजबाला हिंगड को 29 और कांग्रेस की सुमित्रा जैन को 3 मत मिले थे। वहीं उपमहापौर चुनाव में 65 में से 5 पार्षदों के मतदान नहीं करने और एक मत नोटा रहने से राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों चुनावों के आंकड़ों में अंतर को लेकर पार्षदों के बीच आपसी मतभेद और अलग-अलग गुटों की भूमिका को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बाइट मेहबूब टी निर्वाचित उपमहापौर
    2
    बराबरी के बाद लॉटरी से निर्दलीय मेहबूब टी बने उपमहापौर
65 में से 60 पार्षदों ने किया मतदान, एक मत खारिज और एक नोटा;
पाली।
पाली नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 65 पार्षदों में से 60 पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान एक मत खारिज हुआ, जबकि एक पार्षद ने नोटा का विकल्प चुना। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी विक्रमपाल सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी मेहबूब टी को बराबर 29-29 मत मिले।
दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहने के बाद चुनाव प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में निर्दलीय प्रत्याशी मेहबूब टी के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया।
मेहबूब टी के उपमहापौर चुने जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
इससे पहले महापौर चुनाव में भी पार्षदों का समीकरण अलग नजर आया था। बीजेपी की नमिता बुबकिया को 33, निर्दलीय राजबाला हिंगड को 29 और कांग्रेस की सुमित्रा जैन को 3 मत मिले थे।
वहीं उपमहापौर चुनाव में 65 में से 5 पार्षदों के मतदान नहीं करने और एक मत नोटा रहने से राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों चुनावों के आंकड़ों में अंतर को लेकर पार्षदों के बीच आपसी मतभेद और अलग-अलग गुटों की भूमिका को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
बाइट मेहबूब टी 
निर्वाचित  उपमहापौर
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • निम्बाडा मे ठाकुरजी की निकली रेवाडी हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल कि निम्बाडा गांव में देव जूलनी एकादशी पर्व धुमधाम से मनाया गया । कस्बे में मंगलवार को देव जूलनी एकादशी पर ठाकुरजी कि रेवाडी बैधनाथ महादेव मन्दिर से रवाना होकर ढोल बाजे के साथ ही हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल कि जयकारे लगाते हुऐ निम्बाडा के वडवा पर अवाले में भगवान ठाकुरजी को झुलाया गया। वही बाल गोपाल बच्चों ने ठाकुरजी की रेवाड़ी के निचे से गुजरते कि लगी होड़ । इस मोके जगदीशसिह, दशरथ सिह,प्रमेन्दसिह, जितेन्द्र सिंह,ललीतसिह, मगनीराम,देवेन्द्र सिंह, जगाराम , बजरंगसिंह , शक्ति सिह आदी ग्रामीण मौजूद रहे।फोटु 01 निम्बाडा मे ठाकुरजी की रेवाडी निकालते हुऐ। रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत निम्बाडा
    2
    निम्बाडा मे ठाकुरजी की निकली रेवाडी हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल कि 
निम्बाडा गांव में  देव जूलनी एकादशी पर्व धुमधाम से मनाया गया । कस्बे में मंगलवार को देव जूलनी एकादशी पर ठाकुरजी कि रेवाडी  बैधनाथ महादेव मन्दिर से रवाना होकर ढोल बाजे के साथ ही हाथी घोडा पालकी जै कन्हैया लाल कि जयकारे  लगाते हुऐ  निम्बाडा के वडवा पर अवाले में भगवान ठाकुरजी को झुलाया गया। वही बाल गोपाल बच्चों ने ठाकुरजी की रेवाड़ी के निचे से गुजरते कि लगी होड़ । 
इस मोके जगदीशसिह, दशरथ सिह,प्रमेन्दसिह, जितेन्द्र सिंह,ललीतसिह, मगनीराम,देवेन्द्र सिंह, जगाराम , बजरंगसिंह , शक्ति सिह आदी ग्रामीण मौजूद रहे।फोटु 01 निम्बाडा मे ठाकुरजी की रेवाडी निकालते हुऐ। रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत निम्बाडा
    user_Hadmat Singh Kumpawat
    Hadmat Singh Kumpawat
    Local News Reporter Pali, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • नामांकन पर घमासान के बाद बड़ा फैसला, दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में कायम नामांकन पर घमासान के बाद बड़ा फैसला, दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में कायम
    1
    नामांकन पर घमासान के बाद बड़ा फैसला, दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में कायम
नामांकन पर घमासान के बाद बड़ा फैसला, दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में कायम
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • वीर तेजाजी महाराज के खरनाल मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी करने वाले 05 वाहन (02 डीजे साउण्ड लगी हुई पीकअप वाहन, 01 बोलेरो कैम्पर, 01 केटा कार एवं 01 बुलेट मोटरसाइकिल ) जब्त नागौर,,आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा दिनांक 21 सितंबर 2026 को तेजा दशमी पर आयोजित श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी नहीं करने संबंध में दिये गये निर्देशों की पालना में जतिन जैन वृत्ताधिकारी, वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में किताब चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सदर नागौर मय टीम द्वारा दिनांक 21 सितंबर 2026 को तेजा दशमी पर आयोजित श्री वीर तेजाजी महाराज के दो दिवसीय खरनाल मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी करके मानव जीवन को खतरे में डालने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 05 वाहन ( 02 डीजे साउण्ड लगी हुई पीकअप वाहन, 01 बोलेरो कैम्पर, 01 क्रेटा कार एवं 01 बुलेट मोटरसाइकिल ) जब्त किये गये। मेले के दौरान और भी स्टंटबाजी करने वाले वाहनों की पहचान कर,नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी । जप्त वाहन :- पिकअप डीजे नं. आर.जे. 21 जी.डी. 3056 पिकअप डीजे नं. आर.जे. 50 जी.ए. 1867 बोलेरो कैम्पर नं. आरजे 21 जी.डी. 5077 कार क्रेटा नं. जी. जे. 05 जे. एन. 2734 एक बिना नम्बरी बुलेट मोटरसाइकिल
    1
    वीर तेजाजी महाराज के खरनाल मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी करने वाले 
 05 वाहन (02 डीजे साउण्ड लगी हुई पीकअप वाहन, 01 बोलेरो कैम्पर, 01 केटा कार एवं 01 बुलेट मोटरसाइकिल ) जब्त 
नागौर,,आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा दिनांक 21 सितंबर 2026 को तेजा दशमी पर आयोजित श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी नहीं करने संबंध में दिये गये निर्देशों की पालना में जतिन जैन  वृत्ताधिकारी, वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में किताब चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सदर नागौर मय टीम द्वारा दिनांक 21 सितंबर 2026 को तेजा दशमी पर आयोजित श्री वीर तेजाजी महाराज के दो दिवसीय खरनाल मेले के दौरान वाहनों से स्टंटबाजी करके मानव जीवन को खतरे में डालने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 05 वाहन ( 02 डीजे साउण्ड लगी हुई पीकअप वाहन, 01 बोलेरो कैम्पर, 01 क्रेटा कार एवं 01 बुलेट मोटरसाइकिल ) जब्त किये गये। मेले के दौरान और भी स्टंटबाजी करने वाले वाहनों की पहचान कर,नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी ।
जप्त वाहन :-
पिकअप डीजे नं. आर.जे. 21 जी.डी. 3056 पिकअप डीजे नं. आर.जे. 50 जी.ए. 1867 बोलेरो कैम्पर नं. आरजे 21 जी.डी. 5077 कार क्रेटा नं. जी. जे. 05 जे. एन. 2734 एक बिना नम्बरी बुलेट मोटरसाइकिल
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मकान मालिक पर किराएदार में को फायरिंग, गोली लगने पर गंभीर स्थिति में लाए पाली मकान मालिक पर किराएदार ने की फायरिंग, गोली लगने पर गंभीर स्थिति में लाए पाली वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। सोजत रोड में मंगलवार को आपसी रंजिश में मकान मालिक पर उसके ही किराएदार ने दो बार फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने पर वह घायल हो गया, जिसके बाद गंभीर स्थिति में उपचार के लिए पूरन मल को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका उपचार जारी जानकारी के अनुसार सोजत रोड के मालियों का बास निवासी 40 वर्षीय के पूरन मारू पुत्र लालाराम सुभाष मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अमित नाम के युवक ने उस पर फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में उसके पेट और कमर में दो गोली लगी। गंभीर हालत में पूरन को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि रंजिश के चलते किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरन पर गोली चलाई। इस घटना का सी सी फुटेज भी सामने आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
    1
    मकान मालिक पर किराएदार में को फायरिंग, गोली लगने पर गंभीर स्थिति में लाए पाली

मकान मालिक पर किराएदार ने की फायरिंग, गोली लगने पर गंभीर स्थिति में लाए पाली
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। सोजत रोड में मंगलवार को आपसी रंजिश में मकान मालिक पर  उसके ही किराएदार ने दो बार फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने पर वह घायल हो गया, जिसके बाद गंभीर स्थिति में उपचार के लिए 
पूरन मल को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका उपचार जारी
जानकारी के अनुसार सोजत रोड के मालियों का बास निवासी 40 वर्षीय के पूरन मारू पुत्र लालाराम  सुभाष मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अमित नाम के युवक ने उस पर फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में उसके पेट और कमर में दो गोली लगी। गंभीर हालत में पूरन को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि रंजिश के चलते किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरन पर गोली चलाई। इस घटना का सी सी फुटेज भी सामने आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.