जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी। देहरादून क्लेमनटाउन पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में अरुण कुमार निवासी टर्नर रोड क्लेमेनटाउन ने बताया दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते में शेख सादउल्ला निवासी गांधी रोड ने संपर्क किया कहा कि वह अपनी आवासीय जमीन बेचता चाहता है. उसके साथ लगी जमीन उसकी बुआ खुशनुदा बेगम की है खुशनुदा बेगम का देहांत हो गया है. खुशनुदा बेगम के वारिसों से जमीने बेचने संबंधी बातचीत हो गई है. वह भी अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। शेख सादउल्ला ने कहा कि उसकी भूमि व खुशनुदा बेगम की जमीन को मिलाकर कुल 502 वर्गमीटर भूमि है खुशनुदा बेगम की जमीन पर संजीव कुमार ने अवैध कब्जा किया है. कब्जा खाली कराने के लिए उसे रुपये देने होंगे। 5 दिसंबर 2024 को शेख सादउल्ला ने संजीव कुमार से मुलाकात कराई और कहा कि वह कब्जा खाली करने को तैयार है । सजीव कुमार गिल ने भी कब्जा खाली करने की बात कही. 6 दिसंबर 2024 को शेख सादउल्ला. संजीव कुमार गिल ने जमीन का सौदा किया गया कब्जा खाली कराने के लिए शेख सादउल्ला, संजीव कुमार गिल ने उनसे 12 लाख रुपये लिए. जमीन की रजिस्ट्री कराने की तिथि 10 अप्रैल 2025 को तय की। 3 अप्रैल 2025 को शेख सादउल्ला ने उनसे संपर्क किया कहा कि जमीन खाली कराने में कुछ समय लग रहा है, इसलिए रजिस्ट्री 6 दिसंबर 2025 को होगी. इसके बाद आरोपित लगातार टाल-मटोल करने लगा. जब पीड़ित ने जमीन के बारे में पता किया तो पता चला कि शेख सादउल्ला ने तीन जून 2025 को जमीन किसी अन्य को बेच दी है।
जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी। देहरादून क्लेमनटाउन पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में अरुण कुमार निवासी टर्नर रोड क्लेमेनटाउन ने बताया दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते में शेख सादउल्ला निवासी गांधी रोड ने संपर्क किया कहा कि वह अपनी आवासीय जमीन बेचता चाहता है. उसके साथ लगी जमीन उसकी बुआ खुशनुदा बेगम की है खुशनुदा बेगम का देहांत हो गया है. खुशनुदा बेगम के वारिसों से जमीने बेचने संबंधी बातचीत हो गई है. वह भी अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। शेख सादउल्ला ने कहा कि उसकी भूमि व खुशनुदा बेगम की जमीन को मिलाकर कुल 502 वर्गमीटर भूमि है खुशनुदा बेगम की जमीन पर संजीव कुमार ने अवैध कब्जा किया है. कब्जा खाली कराने के लिए उसे रुपये देने होंगे। 5 दिसंबर 2024 को शेख सादउल्ला ने संजीव कुमार से मुलाकात कराई और कहा कि वह कब्जा खाली करने को तैयार है । सजीव कुमार गिल ने भी कब्जा खाली करने की बात कही. 6 दिसंबर 2024 को शेख सादउल्ला. संजीव कुमार गिल ने जमीन का सौदा किया गया कब्जा खाली कराने के लिए शेख सादउल्ला, संजीव कुमार गिल ने उनसे 12 लाख रुपये लिए. जमीन की रजिस्ट्री कराने की तिथि 10 अप्रैल 2025 को तय की। 3 अप्रैल 2025 को शेख सादउल्ला ने उनसे संपर्क किया कहा कि जमीन खाली कराने में कुछ समय लग रहा है, इसलिए रजिस्ट्री 6 दिसंबर 2025 को होगी. इसके बाद आरोपित लगातार टाल-मटोल करने लगा. जब पीड़ित ने जमीन के बारे में पता किया तो पता चला कि शेख सादउल्ला ने तीन जून 2025 को जमीन किसी अन्य को बेच दी है।
- 🔥 The Aman Times 🔥 🚩 हनुमान जयंती पर डोईवाला से ऋषिकेश तक भव्य शोभा यात्रा 🚩 डोईवाला से ऋषिकेश तक हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बजरंग दल द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम व जय बजरंगबली के नारों से गूंज उठा। 👉 शोभा यात्रा में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। 🗣️ बजरंग दल नेता नरेश उनियाल ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान हनुमान का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एकता और ऊर्जा का संचार करते हैं। ✨ जगह-जगह स्वागत, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- *प्रेस नोट-2026* *कोतवाली रानीपुर हरिद्वार* *दिनांक 03.04.2026* *“रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपह्रण करने वाले आरोपी को धर दबोचा”* *“रानीपुर पुलिस ने जनपद देहरादून से आरोपी को किया गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया”* ““कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 31.03.2026 को वादी अमान पुत्र शाहिद नि0 ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को प्रतिवादी आवेश पुत्र मुजफ्फर नि0 बाकर की डेरी के पास सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 94/26 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।” ““प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी एवं नामजद आरोपी की तलाश करते हुये विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया, तथा काफी तलाश के उपरान्त कल दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर *आदर्श कॉलोनी नेहरू ग्राम थाना रायपुर जनपद देहरादून* में दबिश देकर पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी *आवेश पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष* के किराये के कमरे से आरोपी की गिरफ्तारी कर मुकदमें से सम्बन्धित नाबालिग अपह्रता की बरामदगी की गयी ।” ““पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया कि वह वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को कुछ दिन पहले हरिद्वार से बहला फुसलाकर देहरादून लेकर आया और आदर्श कालोनी नहेरू ग्राम रायपुर में किराये पर कमरा लेकर नाबालिग को अपनी पत्नी बताकर रह रहा था । रानीपुर पुलिस द्वारा पीडिता को संरक्षण में लेकर आरोपी आवेश उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त मे धारा 137(2) BNS में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।” *गिरफ्तार आरोपी-* 1- आवेश पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष *पुलिस टीम-* 1- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट, थाना रानीपुर 2- कानि0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर 3- कानि0 256 सुमन डोभाल, कोतवाली रानीपुर 4- म0कानि0 40 सुमन, कोतवाली रानीपुर1
- विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *कोतवाली भगवानपुर** *हत्या के मामले फरार आरोपित आया पुलिस की गिरफ्त में* *बिनारसी गांव में हुई हत्या मामले में काफी समय से चला रहा था फरार* दिनांक 01.02.26 को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या और घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी। प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये दोनो पक्षो से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था तथा अन्य वांछित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमे बनाई गई थी । वांछित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत टीम ने तलाश हेतु सघन खोज अभियान जारी रख स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मेहनत एवं सतर्कता के परिणाम स्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर दिनांक 03/04/2026 को ग्राम बिनारसी से वांछित बबलेश कुमार को गिरफ्तार किया। वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। *पकड़ा गया आरोपी-* बबलेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी ग्राम बिनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह 2- उ०नि० पुनीत दनोशी 3- का० विनय थपलियाल 4- का० उबैदुल्ला2
- दरगाह पिरान कलियर शरीफ और रोडवेज़ बस स्टैण्ड रुड़की में BDS व Dog स्क्वायड ने चलाया चैकिंग अभियान SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर BDS व डॉग स्क्वायड टीमों की ग्राउंड जीरो पर सघन चेकिंग परिसर एवं आसपास के मार्गों पर विशेष सतर्कता रखते हुए लावारिस वाहनों व संदिग्ध वस्तुओं की अत्याधुनिक उपकरणों से गहन जांच की गई ▲ किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 पर सूचना दें1
- Post by SALMAN HUSAINI HARIDWARI1
- The Aman Times 🚨 छिददरवाला में देर रात दर्दनाक हादसा, CCTV वीडियो आया सामने 🚨 ऋषिकेश क्षेत्र के छिददरवाला मैन चौक पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। 💥 कैसे हुआ हादसा? बताया जा रहा है कि ट्रैफिक लाइट पर एक बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पास में खड़ा एक स्कूटी सवार भी बस की चपेट में आ गया। ⚠️ हादसे का परिणाम बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल 🚑 रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 😡 स्थानीय लोगों में आक्रोश वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि छिददरवाला चौक पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। 📢 जनता की मांग ट्रैफिक कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम स्पीड ब्रेकर और सिग्नल की सख्ती चौक पर पुलिस की नियमित तैनाती 👉 क्या अब प्रशासन जागेगा या ऐसे ही जारी रहेगा हादसों का सिलसिला?1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *कोतवाली मंगलौर* *आँपरेशन प्रहार में जनपद पुलिस की तेजतर्रार शुरुवात, कुल पांच गिरफ़्तार* *गिरफ्तार में तीन वारंटी, एक मोटर साईकिल चोर और नशे मे गाडी चला रहा ड्राइवर शामिल* मुख्यालय स्तर से प्राप्त आदेश व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" में तेजतर्रार शुरूआत की है। अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर की अलग-अलग पुलिस टीमों ने अलग अलग फ्रंट पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए तीन वारंटी, एक दोपहिया वाहन चोर व सडक पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले के आरोपी एक ड्राइवर को विरुद्ध दबोचा। *नाम पता वारंटी-* 1- योगेश पुत्र स्व0 चन्द्रपाल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार वाद संख्या 1494/2023 धारा 147,323,504,506 आईपीसी 2 - सुहैल पुत्र रोशन निवासी ग्राम लहबोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार वाद संख्या 3041/2023 धारा 380,411 आईपीसी 3- अंकित पुत्र पिरथी निवासी ग्राम लिब्बरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार वाद संख्या 1494/2023 धारा 147,323,504,506 आईपीसी *बाइक चोरी में पकड़ा गया व्यक्ति-* निकित पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम सिख्खर कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार बरामद मोटर साईकिल- बिना नम्बर हीरो स्पेण्डर रंग काला *शराब पीकर वाहन चलने पर-* विकास कुमार पुत्र फितरे निवासी सिरसा गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 *सीज गाडी-* 1- कार *पुलिस टीम-* 1- उ0नि0 कमलकान्त रतूडी 2- उ0नि0 मनोज कठैत 3- उ0नि0 वीरपाल सिह 4-उ0नि0 रामबहादुर सिह 5- हे0कानि0 विकास 6- कानि0 रोशन 7- कानि0 केडी राणा 8- कानि0 आमिर2