logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ’लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला कलक्टर देशलदान’ ’साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश’ । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ’लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला कलक्टर देशलदान’ ’साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश’ । डूंगरपुर, 15 सितंबर । जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की विभागवार अनुपालना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू, मलेरिया एवं स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा करते हुए रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने, प्रभावी निगरानी तथा आवश्यक निरोधात्मक गतिविधियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा करते हुए आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र बालिकाओं को समयबद्ध रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही एचपीवी टीकाकरण की प्रगति, अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति एवं फील्ड में सैंपलिंग बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने एनएफएसए के तहत प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने शेष आवेदनों को समय पर प्राप्त करने, बाईपास वेरिफिकेशन एवं अन्य आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित सत्यापन प्रकरणों का भी प्राथमिकता से शीघ्र निस्तारण करने को कहा। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में नॉन-पेचेबल कार्य, मिसिंग लिंक, परमानेंट रेस्टोरेशन कार्य तथा गारंटी पीरियड में निर्मित सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गारंटी अवधि में निर्मित सड़कों का नियमित निरीक्षण करने तथा सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग से पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने आमजन को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल से संबंधित लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने एसडीआरएफ के तहत जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम पोषण योजना, बाल गोपाल योजना की प्रगति तथा शिक्षा विभाग की गत माह की रैंकिंग की जानकारी लेते हुए रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को वर्षा के दौरान जर्जर भवनों का नियमित निरीक्षण कर स्थिति की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीमा से संबंधित तहसील स्तर पर आयोजित की जाने वाली सभी बैठकों को इसी सप्ताह पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनजाति क्षेत्र विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में संचालित छात्रावासों का स्वयं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में खाद्यान्न की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, भवन निर्माण कार्य, भवनों की स्थिति तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करने को कहा। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मंगला पशु बीमा योजना, पशुओं में लम्पी रोग के टीकाकरण की प्रगति सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के आइसोलेशन सहित आवश्यक सावधानियों एवं विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजीविका विभाग की समीक्षा के दौरान लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खुलवाने, सीएफ के लिए भवन निर्माण तथा लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आवंटित पौधारोपण लक्ष्यों के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण कार्य की जियो-टैगिंग समय पर करवाने तथा विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ पोर्टल पर अद्यतन जानकारी दर्ज करने को कहा। बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक परिवेदना का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं पूर्ण हो चुके शिलान्यास एवं लोकार्पण से संबंधित समस्त कार्यों की सूचना शीघ्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित पुराने भवनों की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का चिन्हीकरण करते हुए उनकी स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इन भवनों के कारण आमजन एवं मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी अथवा जोखिम का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का नियमित एवं समयबद्ध निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भोजन, आवास, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज समस्त परिवेदनाओं का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, टीएडी उपयुक्त डॉक्टर सत्य प्रकाश कसवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गौड, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा सहित समस्त उपस्थित रहें।

6 hrs ago
user_Bharat Pandya भरत पंड्या
Bharat Pandya भरत पंड्या
Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago
c73cb78d-4fdb-4d2f-9717-8c157c9d0dc8

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ’लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला कलक्टर देशलदान’ ’साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश’ । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ’लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला कलक्टर देशलदान’ ’साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश’ । डूंगरपुर, 15 सितंबर । जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की विभागवार अनुपालना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू, मलेरिया एवं स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा करते हुए रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने, प्रभावी निगरानी तथा आवश्यक निरोधात्मक गतिविधियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा करते हुए आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र बालिकाओं को समयबद्ध रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही एचपीवी टीकाकरण की प्रगति, अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति एवं फील्ड में सैंपलिंग बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने एनएफएसए के तहत प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने शेष आवेदनों को समय पर प्राप्त करने, बाईपास वेरिफिकेशन एवं अन्य आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित सत्यापन प्रकरणों का भी प्राथमिकता से शीघ्र निस्तारण करने को कहा। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में नॉन-पेचेबल कार्य, मिसिंग लिंक, परमानेंट रेस्टोरेशन कार्य तथा गारंटी पीरियड में निर्मित सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गारंटी अवधि में निर्मित सड़कों का नियमित निरीक्षण करने तथा सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग से पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने आमजन को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल से संबंधित लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने एसडीआरएफ के तहत जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम पोषण योजना, बाल गोपाल योजना की प्रगति तथा शिक्षा विभाग की गत माह की रैंकिंग की जानकारी लेते हुए रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। उन्होंने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को वर्षा के दौरान जर्जर भवनों का नियमित निरीक्षण कर

9f17bc67-e283-4e8e-a4f8-27d1800f6cde

स्थिति की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीमा से संबंधित तहसील स्तर पर आयोजित की जाने वाली सभी बैठकों को इसी सप्ताह पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनजाति क्षेत्र विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में संचालित छात्रावासों का स्वयं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में खाद्यान्न की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, भवन निर्माण कार्य, भवनों की स्थिति तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करने को कहा। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मंगला पशु बीमा योजना, पशुओं में लम्पी रोग के टीकाकरण की प्रगति सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के आइसोलेशन सहित आवश्यक सावधानियों एवं विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजीविका विभाग की समीक्षा के दौरान लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खुलवाने, सीएफ के लिए भवन निर्माण तथा लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आवंटित पौधारोपण लक्ष्यों के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण कार्य की जियो-टैगिंग समय पर करवाने तथा विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ पोर्टल पर अद्यतन जानकारी दर्ज करने को कहा। बैठक में जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक परिवेदना का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं पूर्ण हो चुके शिलान्यास एवं लोकार्पण से संबंधित समस्त कार्यों की सूचना शीघ्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित पुराने भवनों की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का चिन्हीकरण करते हुए उनकी स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इन भवनों के कारण आमजन एवं मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी अथवा जोखिम का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का नियमित एवं समयबद्ध निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भोजन, आवास, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज समस्त परिवेदनाओं का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, टीएडी उपयुक्त डॉक्टर सत्य प्रकाश कसवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गौड, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा सहित समस्त उपस्थित रहें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नालंदा के विद्यार्थियों ने देखा मोबाइल स्पेस डोम शो, चंद्रयान की सफ़लता और अंतरिक्ष की बारीकियों से हुए रूबरू सीमलवाड़ा। स्थानीय नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से एक विशेष 'मोबाइल स्पेस डोम शो' का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली अंतरिक्ष अभियानों और चंद्रयान मिशनों के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ​विद्यालय परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए एयर-प्रेशर डोम के भीतर छात्रों को 30-30 के समूहों में ले जाया गया। करीब 30 मिनट के विजुअल प्रेजेंटेशन में चंद्रयान-1 से लेकर चंद्रयान-3 तक की यात्रा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भारतीय वैज्ञानिकों के अतुलनीय योगदान को 3D विजुअल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डोम के अद्भुत माहौल ने बच्चों को खुद अंतरिक्ष में होने जैसा रोमांचक अनुभव कराया। ​स्कूल प्रबंधन ने पोलाद स्टील की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि केवल व्यावसायिक विज्ञापन के बजाय बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय पाटीदार के मार्गदर्शन में जिग्नेश सर एवं धवल सर ने पोलाद स्टील टीम के साथ समन्वय बनाकर सहयोग दिया।
    4
    नालंदा के विद्यार्थियों ने देखा मोबाइल स्पेस डोम शो, चंद्रयान की सफ़लता और अंतरिक्ष की बारीकियों से हुए रूबरू
सीमलवाड़ा। स्थानीय नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से एक विशेष 'मोबाइल स्पेस डोम शो' का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली अंतरिक्ष अभियानों और चंद्रयान मिशनों के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
​विद्यालय परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए एयर-प्रेशर डोम के भीतर छात्रों को 30-30 के समूहों में ले जाया गया। करीब 30 मिनट के विजुअल प्रेजेंटेशन में चंद्रयान-1 से लेकर चंद्रयान-3 तक की यात्रा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भारतीय वैज्ञानिकों के अतुलनीय योगदान को 3D विजुअल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डोम के अद्भुत माहौल ने बच्चों को खुद अंतरिक्ष में होने जैसा रोमांचक अनुभव कराया।
​स्कूल प्रबंधन ने पोलाद स्टील की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि केवल व्यावसायिक विज्ञापन के बजाय बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय पाटीदार के मार्गदर्शन में जिग्नेश सर एवं धवल सर ने पोलाद स्टील टीम के साथ समन्वय बनाकर सहयोग दिया।
    user_जितेन्द्र कुमार
    जितेन्द्र कुमार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक निकाली रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक एक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही, किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक निकाली रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक एक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही, किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बांसवाडा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की भंग, बांसवाडा में निकाय चुनाव में बीएपी के पुअर परफोर्मेंस के चलते लिया एक्शन, कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भी हटाया एंकर इंट्रो- बांसवाडा जिले की तीन निकाय चुनावो में भारत आदिवासी पार्टी के पुअर परफोर्मेंस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कडा कदम उठाया है | पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाडा जिले की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है | वही इसके साथ कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत को भी पद से हटा दिया है | बॉडी- भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत जिला अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 वर्ष का निर्धारित है। डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत का 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण उन्हें नियम अनुसार पदमुक्त किया गया है। वही उन्होने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों विशेषकर बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका तथा गढ़ी नगरपालिका में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया है। हालाकि बांसवाडा जिले की नई कार्यकारिणी व डूंगरपुर जिला अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है | बाईट- मोहनलाल रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएपी
    1
    बांसवाडा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की भंग, बांसवाडा में निकाय चुनाव में बीएपी के पुअर परफोर्मेंस के चलते लिया एक्शन, कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भी हटाया
एंकर इंट्रो- बांसवाडा जिले की तीन निकाय चुनावो में भारत आदिवासी पार्टी के पुअर परफोर्मेंस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कडा कदम उठाया है | पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाडा जिले की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है | वही इसके साथ कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत को भी पद से हटा दिया है |
बॉडी- भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि  पार्टी संविधान के तहत जिला अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 वर्ष का निर्धारित है। डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत का 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण उन्हें नियम अनुसार पदमुक्त किया गया है।  वही उन्होने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों विशेषकर बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका तथा गढ़ी नगरपालिका में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया है। हालाकि बांसवाडा जिले की नई कार्यकारिणी व डूंगरपुर जिला अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है |
बाईट- मोहनलाल रोत  राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएपी
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदो का शपथ ग्रहण बोर्ड गठन की प्रकिया शुरू। डुंगरपुर संवाददाता.तेजसिंह राठौड 9929285157 ​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026:, जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण, बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू । ​डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद विजयी घोषित हुए सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तय प्रक्रिया के तहत औपचारिक रूप से शपथ दिलवाई गई। ​40 वार्डों वाली नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, कांग्रेस के 12, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के 3 और 1 निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजे सामने आने और शपथ ग्रहण के बाद अब नगर परिषद के नए अध्यक्ष (सभापति) के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ​प्रमुख बिंदु: ​पद की शपथ: चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी दलों एवं निर्दलीय पार्षदों को आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई। ​नगर परिषद की स्थिति: कुल 40 सीटों में से भाजपा 24, कांग्रेस 12, बीएपी 3 और निर्दलीय 1 सीट पर विजयी रहे हैं। ​सभापति चुनाव की तैयारी: शपथ ग्रहण संपन्न होने के साथ ही बोर्ड बनाने और सभापति के निर्वाचन के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।
    1
    डुंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदो का शपथ ग्रहण बोर्ड गठन की प्रकिया शुरू।
डुंगरपुर संवाददाता.तेजसिंह राठौड 9929285157
​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026:,  जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण, बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू ।
​डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद विजयी घोषित हुए सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तय प्रक्रिया के तहत औपचारिक रूप से शपथ दिलवाई गई।
​40 वार्डों वाली नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, कांग्रेस के 12, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के 3 और 1 निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजे सामने आने और शपथ ग्रहण के बाद अब नगर परिषद के नए अध्यक्ष (सभापति) के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
​प्रमुख बिंदु:
​पद की शपथ: चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी दलों एवं निर्दलीय पार्षदों को आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
​नगर परिषद की स्थिति: कुल 40 सीटों में से भाजपा 24, कांग्रेस 12, बीएपी 3 और निर्दलीय 1 सीट पर विजयी रहे हैं।
​सभापति चुनाव की तैयारी: शपथ ग्रहण संपन्न होने के साथ ही बोर्ड बनाने और सभापति के निर्वाचन के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • प्रकृति की गोद में बस संगेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन सुंदरता के लिए एवं पौराणिक मान्यता भक्तों की हर आस्था पूर्ण करने वाला नदी के किनारे स्थित जहां की सुंदरता मनमोहन
    1
    प्रकृति की गोद में बस संगेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन सुंदरता के लिए एवं पौराणिक मान्यता भक्तों की हर आस्था पूर्ण करने वाला नदी के किनारे स्थित जहां की सुंदरता मनमोहन
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया। डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई। स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
    1
    चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी
सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया।
डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा।
कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई।
स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    44 min ago
  • लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
    1
    लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो 
लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो
    user_JANTA KI AAWAZ
    JANTA KI AAWAZ
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक उमेश डामोर, बच्चों को दिया शिक्षा व अनुशासन का संदेश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के आसपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारड़ा जानी में आयोजित 11 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की सेक्टर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस समारोह में भारत आदिवासी पार्टी के आसपुर विधायक उमेश डामोर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विधायक डामोर ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने मैदान पर बच्चों के जोश की सराहना की और विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। विधायक उमेश डामोर ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बाल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
    1
    खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक उमेश डामोर, बच्चों को दिया शिक्षा व अनुशासन का संदेश
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के आसपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारड़ा जानी में आयोजित 11 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की सेक्टर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस समारोह में भारत आदिवासी पार्टी के आसपुर विधायक उमेश डामोर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डामोर ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने मैदान पर बच्चों के जोश की सराहना की और विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विधायक उमेश डामोर ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बाल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.