logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी में 20 से 26 फरवरी तक सजेगा सहकारिता मेला, ‘पर्यावरण संरक्षण व ईको टूरिज्म’ होगी थीम "अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत 20 से 26 फरवरी तक सहकारिता मेले का आयोजन" संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है, जिसकी थीम “Cooperative Build a Better World” निर्धारित की गई है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में सहकारिता की भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 तक “पर्यावरण संरक्षण एवं ईको टूरिज्म” थीम पर आधारित सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष, जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति टिहरी गढ़वाल वरूणा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मेला नन्दा की छैली, बादशाहीथौल में आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों एवं स्थानीय उत्पादकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन कर सकें। मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि एवं उद्यान उत्पाद, जैविक उत्पाद, दुग्ध एवं पशुपालन से जुड़े उत्पाद, पारम्परिक व्यंजन, वन उत्पाद तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम, एवं परिचर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सहकारिता मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी। जनपद के समस्त नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मेले को सफल बनाएं।

2 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
2 hrs ago
5493f322-4085-47e8-93cb-361a6775c9fc

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आगामी फायर सीजन के दृश्टिगत वन बिभाग ने चलाया मॉक ड्रिल अभियान
    1
    आगामी फायर सीजन के दृश्टिगत वन बिभाग ने चलाया मॉक ड्रिल अभियान
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Vijaypal Rana
    1
    Post by Vijaypal Rana
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Parvat Paigaam
    1
    Post by Parvat Paigaam
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।
    1
    डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास
    1
    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास
    user_SAGAR
    SAGAR
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • जोशीमठ/चमोली लगातार बढ़ रही गैर हिंदुओं की संख्या ज्योतिर्मठ में चिंता जनक ज्योर्तिमठ में मजदूरी के नाम पर लगातार गैर हिंदुओं की संख्या बढ़ रही है जबकि निर्माण कार्य सब बंद है। नगर पालिका के द्वारा इनको सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है पहले गांधी मैदान में खुले में नवाज अदा की जाती थी लेकिन वर्तमान समय में नगर पालिका के एक हाल मीट बाजार के नीचे नवाज अदा की जा रही है और सुरक्षा के सारे मानकों को तार तार किया जा रहा है सवाल जाति धर्म का नहीं है सवाल सुरक्षा को लेकर जिस तरीके से ज्योतिर्मठ मे बाहरी व्यक्तियों का आवागमन हो रहा है वह चिंताजनक है प्रशासन को सभी का सत्यापन करना चाहिए क्योंकि हर दिन नए-नए लोग नगर में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए जांच और सुरक्षा के व्यापार के इंतजाम होने चाहिए इन सभी गैर हिंदुओं के नमाज पढ़ने की एक जगह भी निश्चित की जानी चाहिए पहले खुले में संख्या बल का आंकलन हो जाता था लेकिन अब बंद कमरे में नमाज पढ़वाई जा रही है इस पर नगर पालिका को भी चिंता करने की आवश्यकता है वोट बैंक की राजनीति में क्षेत्र की सुरक्षा को मोहरा नहीं बनाया जा सकता.. मजदूरी का कार्य करने वाले गैर हिंदू मजदूरों का सत्यापन में निरंतर होना चाहिए। आभार नितीन भाई जी का
    1
    जोशीमठ/चमोली 
लगातार बढ़ रही गैर हिंदुओं की संख्या ज्योतिर्मठ में चिंता जनक
ज्योर्तिमठ में मजदूरी के नाम पर लगातार गैर हिंदुओं की संख्या बढ़ रही है जबकि निर्माण कार्य सब बंद है। नगर पालिका के द्वारा इनको सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है पहले गांधी मैदान में खुले में नवाज अदा की जाती थी लेकिन वर्तमान समय में नगर पालिका के एक हाल मीट बाजार के नीचे नवाज अदा की जा रही है और सुरक्षा के सारे मानकों को तार तार किया जा रहा है  सवाल जाति धर्म का नहीं है सवाल सुरक्षा को लेकर जिस तरीके से ज्योतिर्मठ मे बाहरी व्यक्तियों का आवागमन हो रहा है वह चिंताजनक है प्रशासन को सभी का सत्यापन करना चाहिए क्योंकि हर दिन नए-नए लोग नगर में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए जांच और सुरक्षा के व्यापार के इंतजाम होने चाहिए इन सभी गैर हिंदुओं के नमाज पढ़ने की एक जगह भी निश्चित की जानी चाहिए पहले खुले में संख्या बल का आंकलन हो जाता था लेकिन अब बंद कमरे में नमाज पढ़वाई जा रही है इस पर नगर पालिका को भी चिंता करने की आवश्यकता है वोट बैंक की राजनीति में क्षेत्र की सुरक्षा को मोहरा नहीं बनाया जा सकता.. मजदूरी का कार्य करने वाले गैर हिंदू मजदूरों का सत्यापन में निरंतर होना चाहिए।
आभार नितीन भाई जी का
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • टिहरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के टिहरी जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे उन्होंने पुनर्वास बिभाग जो अब टीएचडीसी को हस्तानांतरित हो गया है पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई टिहरी-बौराड़ी मुख्य मार्ग से जेल रोड के ऊपर हुये आवंटित भूखण्डों को पुनर्वास बिभाग द्वारा गलत तरीके से आवंटन किया गया है l उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त मोटर मार्ग के ऊपर टिहरी बांध परियोजना द्वारा डंपिंग जोन बनाने हेतु लगभग 5 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, किन्तु पुर्नवास निदेशालय और बिल्डरों की मिलीभगत से उक्त डंपिग जोन के ऊपर भूखण्ड आंवटित कर दिये गये हैं। जबकि पुर्नवास निदेशालय द्वारा उक्त भूखण्ड पूर्व में अन्यत्र आवंटित किये जा चुके थे किन्तु बिल्डरों द्वारा कास्तकारों की पात्रता खरीद कर पूर्व में आंवटित भूखण्डों को पुर्नवास निदेशालय के अधिकारियों की मिली भगत से परिवर्तित करवा दिया गया, जहां पर कई अखरोट के पेड़ व अन्य फलदार वृक्ष मौजूद थे, जिनको काटकर वर्तमान समय में बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि डम्पिंग जोन के ऊपर आवासीय कॉलोनी सी० ब्लॉक टाईप 3 का सी0 4/4 बलबीर सिंह नेगी एवं सी0-3/4 सतीश उनियाल को स्वामित्व के रूप में आवंटित हो रखा है जिन पर हम परिवार सहित निवासरत हैं, जबकि उक्त आवासीय सी०-ब्लॉक का भवन तत्कालीन समय में बिना कॉलम के बने हुये हैं l उन्होंने कहा कि ठीक उसी के नीचे बिल्डरों द्वारा जे०सी०बी० मशीन से खड़ी कटिंग की जा रही है । जिससे उक्त आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है और भवन में निवासरत परिवारों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त भवन एवं उसमें निवासरत परिवारों को भविष्य में कोई हानि होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुर्नवास निदेशालय की होगी । उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उक्त आवासीय भवन में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये परिवर्तित भूखण्डों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए l
    1
    टिहरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के टिहरी जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे उन्होंने पुनर्वास बिभाग जो अब टीएचडीसी को हस्तानांतरित हो गया है पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई टिहरी-बौराड़ी मुख्य मार्ग से जेल रोड के ऊपर हुये आवंटित भूखण्डों को पुनर्वास बिभाग द्वारा गलत तरीके से आवंटन किया गया है l
उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त मोटर मार्ग के ऊपर टिहरी बांध परियोजना द्वारा डंपिंग जोन बनाने हेतु लगभग 5 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, किन्तु पुर्नवास निदेशालय और बिल्डरों की मिलीभगत से उक्त डंपिग जोन के ऊपर भूखण्ड आंवटित कर दिये गये हैं। जबकि पुर्नवास निदेशालय द्वारा उक्त भूखण्ड पूर्व में अन्यत्र आवंटित किये जा चुके थे किन्तु बिल्डरों द्वारा कास्तकारों की पात्रता खरीद कर पूर्व में आंवटित भूखण्डों को पुर्नवास निदेशालय के अधिकारियों की मिली भगत से परिवर्तित करवा दिया गया, जहां पर कई अखरोट के पेड़ व अन्य फलदार वृक्ष मौजूद थे, जिनको काटकर वर्तमान समय में बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि डम्पिंग  जोन के ऊपर आवासीय कॉलोनी सी० ब्लॉक टाईप 3 का सी0 4/4 बलबीर सिंह नेगी एवं सी0-3/4 सतीश उनियाल को स्वामित्व के रूप में आवंटित हो रखा है जिन पर हम परिवार सहित निवासरत हैं, जबकि उक्त आवासीय सी०-ब्लॉक का भवन तत्कालीन समय में बिना कॉलम के बने हुये हैं l
उन्होंने कहा कि ठीक उसी के नीचे  बिल्डरों द्वारा जे०सी०बी० मशीन से खड़ी कटिंग की जा रही है । जिससे उक्त आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है और भवन में निवासरत परिवारों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। 
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त भवन एवं उसमें निवासरत परिवारों को भविष्य में कोई हानि होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुर्नवास निदेशालय की होगी ।
उन्होंने  जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि  उक्त आवासीय भवन में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये परिवर्तित भूखण्डों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए l
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.