logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइकिल मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर एक की मौत तीन घायल काराकाट /रोहतास।अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-81 बरडीहा-बिहटा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया ।काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरियां गांव स्थित चांदी टोला के समीप तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं एक ही बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसा रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ । प्राप्त जानकारी के अनुसार काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरियां गांव निवासी रूपचंद नट के करीब 48 वर्षीय पुत्र महेंद्र नट अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बरडीहा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे । इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयावह थी कि महेंद्र नट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । वहीं बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई । सूचना मिलते ही काराकाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया । साथ ही ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गोड़ारी भेजा गया । वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया । पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही उनके स्वजनों का दर्द गुस्से में बदल गया । आक्रोशित स्वजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाईवे-81 बरडीहा-बिहटा मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलते ही काराकाट बीडीओ राहुल कुमार सिंह,आरओ ध्रुव कुमार तथा थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । इसके बाद आवागमन पुनः सामान्य हो सका । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज बाहर के अस्पताल में चल रहा है । खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी ।

5 hrs ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
5 hrs ago

साइकिल मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर एक की मौत तीन घायल काराकाट /रोहतास।अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-81 बरडीहा-बिहटा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया ।काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरियां गांव स्थित चांदी टोला के समीप तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं एक ही बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसा रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ । प्राप्त जानकारी के अनुसार काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरियां गांव निवासी रूपचंद

नट के करीब 48 वर्षीय पुत्र महेंद्र नट अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बरडीहा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे । इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयावह थी कि महेंद्र नट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । वहीं बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई । सूचना मिलते ही काराकाट थाना की पुलिस मौके

पर पहुंची और हालात को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया । साथ ही ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गोड़ारी भेजा गया । वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया । पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही उनके स्वजनों का दर्द गुस्से में बदल गया । आक्रोशित स्वजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर

स्टेट हाईवे-81 बरडीहा-बिहटा मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलते ही काराकाट बीडीओ राहुल कुमार सिंह,आरओ ध्रुव कुमार तथा थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । इसके बाद आवागमन पुनः सामान्य हो सका । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज बाहर के अस्पताल में चल रहा है । खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी ।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Chandan kumar
    1
    Post by Chandan kumar
    user_Chandan kumar
    Chandan kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    5 hrs ago
  • *यह एक नई शुरुआत है… नए संकल्प और नई जिम्मेदारियों के साथ।* *बिहारवासियों की आशाओं को पूर्ण करने के संकल्प के साथ निशांत कुमार जी जनसेवा में जुटे हैं।* कृपया ऊपर👆🏻 दिये गये Link को Open कर Like, Comment और Share जरूर करें*🙏🏻🙏🏻 *यह एक नई शुरुआत है… नए संकल्प और नई जिम्मेदारियों के साथ।* *बिहारवासियों की आशाओं को पूर्ण करने के संकल्प के साथ निशांत कुमार जी जनसेवा में जुटे हैं।* कृपया ऊपर👆🏻 दिये गये Link को Open कर Like, Comment और Share जरूर करें*🙏🏻🙏🏻
    6
    *यह एक नई शुरुआत है… नए संकल्प और नई जिम्मेदारियों के साथ।*
*बिहारवासियों की आशाओं को पूर्ण करने के संकल्प के साथ निशांत कुमार जी जनसेवा में जुटे हैं।*

कृपया ऊपर👆🏻 दिये गये Link को Open कर Like, Comment और Share जरूर करें*🙏🏻🙏🏻
*यह एक नई शुरुआत है… नए संकल्प और नई जिम्मेदारियों के साथ।*
*बिहारवासियों की आशाओं को पूर्ण करने के संकल्प के साथ निशांत कुमार जी जनसेवा में जुटे हैं।*
कृपया ऊपर👆🏻 दिये गये Link को Open कर Like, Comment और Share जरूर करें*🙏🏻🙏🏻
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • अरवल के नौगांव पुलिस चौकी में एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अप्रत्याशित घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    अरवल के नौगांव पुलिस चौकी में एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अप्रत्याशित घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    7 hrs ago
  • इस भविष्यवादी व्लॉग में 1 लाख साल बाद की पृथ्वी की कल्पना की गई है। इसमें विशाल शहर नष्ट हो चुके हैं और इंसान नई जिंदगी की तलाश में भटक रहा है।
    4
    इस भविष्यवादी व्लॉग में 1 लाख साल बाद की पृथ्वी की कल्पना की गई है। इसमें विशाल शहर नष्ट हो चुके हैं और इंसान नई जिंदगी की तलाश में भटक रहा है।
    user_Niranjan Kumar
    Niranjan Kumar
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार के गया जिले के टेकरी उत्सव मैरिज हॉल में देहव्यापार की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कई पुरुषों और महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
    1
    बिहार के गया जिले के टेकरी उत्सव मैरिज हॉल में देहव्यापार की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कई पुरुषों और महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
    user_Baban पासवान
    Baban पासवान
    अरवल, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • रोहतास में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पढ़ी-लिखी महिला के महत्व को दिखाया गया है। यह वीडियो आपको बताएगा कि असल में एक शिक्षित महिला क्या कर सकती है और कैसे समाज को प्रभावित कर सकती है।
    1
    रोहतास में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पढ़ी-लिखी महिला के महत्व को दिखाया गया है। यह वीडियो आपको बताएगा कि असल में एक शिक्षित महिला क्या कर सकती है और कैसे समाज को प्रभावित कर सकती है।
    user_Arun bhaiya
    Arun bhaiya
    Social worker सासाराम, रोहतास, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के गडहनी समेत कई इलाकों में बिजली कटते ही Jio का नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और जरूरी कॉल ठप हो गए हैं, जिससे लाखों लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता कंपनी से मजबूत बैकअप व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    4
    बिहार के गडहनी समेत कई इलाकों में बिजली कटते ही Jio का नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और जरूरी कॉल ठप हो गए हैं, जिससे लाखों लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता कंपनी से मजबूत बैकअप व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Deshi dashtak
    1
    Post by Deshi dashtak
    user_Deshi dashtak
    Deshi dashtak
    पत्रकार Behea, Bhojpur•
    13 hrs ago
  • अरवल जिले की माली ग्राम पंचायत के वार्ड 14 में पिछले 10 सालों से विकास कार्य नहीं हुए हैं। बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीण मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं।
    1
    अरवल जिले की माली ग्राम पंचायत के वार्ड 14 में पिछले 10 सालों से विकास कार्य नहीं हुए हैं। बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीण मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं।
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.