जालौर शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित के नेतृत्व में दिया ज्ञापन प्रेस नोट बाकरारोड रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शिव सेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भारत सरकार के रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओ) के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि बाकरारोड रेलवे स्टेशन जालोर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा इसके आसपास करीब 60–70 गांवों के लोग इस रेलवे स्टेशन पर निर्भर हैं। यहां लंबी दूरी की सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि बाकरारोड रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी सुपरफास्ट, जोधपुर–दादर पश्चिम एक्सप्रेस, यशवंतपुर–बाड़मेर एक्सप्रेस, जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट, जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट तथा भगत की कोठी–दादर सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों का ठहराव दिया जाए। साथ ही यहां कंप्यूटरीकृत आरक्षण विंडो (PRS) की सुविधा भी शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बाकरारोड क्षेत्र धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां जैन तीर्थ, गोशाला तथा आसपास के कई धार्मिक स्थल होने के कारण देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के हजारों लोग रोजगार व व्यापार के लिए गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में रहते हैं, जिनकी आवाजाही इसी रेलवे स्टेशन पर निर्भर है। इस दौरान जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, शहर उप प्रमुख पुनमोजी माली, जितेंद्र दास वैष्णव डकातरा, खेतसिंह सोलंकी, सुरेश भारती गोस्वामी, पोलाराम देवासी, वागसिंह राजपुरोहित, टीलाराम देवासी, बुटाराम मेघवाल, लाखाराम देवासी, कुइयाराम मेघवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
जालौर शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित के नेतृत्व में दिया ज्ञापन प्रेस नोट बाकरारोड रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शिव सेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भारत सरकार के रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओ) के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि बाकरारोड रेलवे स्टेशन जालोर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा इसके आसपास करीब 60–70 गांवों के लोग इस रेलवे स्टेशन पर निर्भर हैं। यहां लंबी दूरी की सुपरफास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि बाकरारोड रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी सुपरफास्ट,
जोधपुर–दादर पश्चिम एक्सप्रेस, यशवंतपुर–बाड़मेर एक्सप्रेस, जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट, जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट तथा भगत की कोठी–दादर सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों का ठहराव दिया जाए। साथ ही यहां कंप्यूटरीकृत आरक्षण विंडो (PRS) की सुविधा भी शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बाकरारोड क्षेत्र धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां जैन तीर्थ, गोशाला तथा आसपास के कई धार्मिक स्थल होने के कारण देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों के हजारों लोग रोजगार व व्यापार के लिए गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में रहते हैं, जिनकी आवाजाही इसी रेलवे स्टेशन पर निर्भर है। इस दौरान जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, शहर उप प्रमुख पुनमोजी माली, जितेंद्र दास वैष्णव डकातरा, खेतसिंह सोलंकी, सुरेश भारती गोस्वामी, पोलाराम देवासी, वागसिंह राजपुरोहित, टीलाराम देवासी, बुटाराम मेघवाल, लाखाराम देवासी, कुइयाराम मेघवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
- देसूरी में अवैध देह व्यापार बंद कराने की मांगः हरिओम सागर बांध के पास गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- बालोतरा। बालोतरा के विभिन्न गांव में होली के बाद 7 दिन तक गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है।1
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- *श्री वैष्णव उच्च माध्यमिक शिक्षा सदन, नई बस्ती, पाल गांव, जोधपुर में आयोजित हुई प्रभावशाली विज्ञान प्रदर्शनी* श्री वैष्णव शिक्षण संस्थान एवं विद्या भारती जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में श्री वैष्णव उच्च माध्यमिक शिक्षा सदन, पाल गांव में एक दिवसीय विज्ञान, वाणिज्य एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री लक्ष्मणदास वैष्णव एवं प्रधानाचार्य श्री आशीष कुमार तिवारी ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों और पोस्टरों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान और सर्वांगीण विकास की भावना को मजबूत करती हैं उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया प्रदर्शनी में विभिन्न संकायों के छात्रों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए:भौतिक विज्ञान विभाग के छात्रों ने 'सरल विद्युत परिपथ' एवं 'फायर अलार्म सिस्टम' का मॉडल बनाया रसायन विज्ञान के छात्रों ने रासायनिक अभिक्रियाओं से नवीन उत्पादों का निर्माण करके दिखाया जीव विज्ञान के छात्रों ने 'मानव शरीर में दोहरा रक्त परिसंचरण तंत्र' का जीवंत मॉडल प्रस्तुत किया। कला संकाय के छात्रों ने 'भारत की भौगोलिक स्थिति' का 3डी मॉडल तैयार किया कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों ने 'Li-Fi (लाइट फिडेलिटी)' वायरलेस संचार तकनीक का प्रारूप प्रदर्शित किया कार्यक्रम प्रभारी श्री देवेंद्र वैष्णव ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, खेल महोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा निखरती है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में विद्यालय की होनहार छात्राओं पायल, दिव्या एवं खुशबू ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान को विशेष रूप से उजागर किया। उन्होंने कल्पना चावला (प्रथम भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री), ऋतु करिधाल (मंगलयान मिशन की उप-परियोजना निदेशक, 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया') एवं नंदिनी हरिनाथ (चंद्रयान-3 सहित कई ISRO मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका) जैसी महान वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और छात्राओं को विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी में विद्यालय के अलावा आसपास के अन्य स्कूलों जैसे विंग्स एकेडमी (झंबर), माउंट वैली (बोरानाडा), आर्यन एकेडमी (बासनी), सिलावटा एवं मिनर्वा नोबल एकेडमी (बोरानाडा) के संस्थापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया उन्होंने प्रदर्शित मॉडलों और पोस्टरों की सराहना की तथा श्री वैष्णव के नन्हे वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया यह प्रदर्शनी न केवल छात्रों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में सफल रही, बल्कि भारतीय महिला वैज्ञानिकों के महान योगदान को याद दिलाकर लड़कियों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनी2
- पाली,मनीष राठौड़ । शहर के मंडिया रोड स्थित सरगरा समाज भवन में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ गैर नृत्य का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल की थाप पर सामूहिक गैर नृत्य कर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल गहलोत ने की। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से मांगीलाल माठ, घीसू लाल, बाबूलाल खाटक, कानाराम, जेठाराम, शंकरलाल, शिवलाल,एडवोकेट प्रताप चौहान, सुखाराम मनिहारी, कैलाश, बद्रीराम, सुरेन्द्र, श्रवण माठ, मालाराम, दिलीप, रमेश माठ, बंशीलाल, भीमाराम और देवाराम सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान अध्यक्ष मनोहर लाल गहलोत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। सभी समाज बंधुओं ने मिलकर गैर का आयोजन रखा, जिसमें अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के विकास और एकजुटता का संकल्प लिया।1
- अब में ऐसी होली को क्या नाम दु जो एक लड़की की अंडरवियर उतार कर खुद ही पहन ली और लड़की के साथ में मस्ती कर रहा है शर्म करनी चाहिए ऐसे लोगों को समाज में ये कैसा संदेश जाएगा।1
- रेवदर तहसील के निम्बोड़ा गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से गांव में एक बंदर के हमलावर होने के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार अब तक दर्जनभर ग्रामीण इस बंदर के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हमलों में कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर अचानक लोगों पर झपट्टा मारकर हमला कर रहा है। खासकर छोटे बच्चों को निशाना बनाने से परिवारों में दहशत फैल गई है। कई अभिभावक अब अपने बच्चों को घर के बाहर खेलने तक नहीं भेज रहे हैं। गांव में रोजमर्रा के कामकाज के दौरान भी लोगों को बंदर के हमले का डर सताने लगा है। समाजसेवी गणपत सिंह निम्बोड़ा ने इस पूरे मामले को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में करीब दर्जनभर लोग इस बंदर के हमले में घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक बंदर को पकड़ने या नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द टीम भेजकर हमलावर बंदर को पकड़ा जाए, ताकि गांव में फैले डर के माहौल को खत्म किया जा सके और मासूम बच्चों सहित ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो ।1
- *विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक सम्पन्न हुई । समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद- उमाशंकर* रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली आज सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक सोमवार को मंडिया रोड स्थित ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई । बैठक का आगाज केंद्रीय मंत्री व धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने राम दरबार भारत माता के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बेठक का आगाज किया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रथम सत्र में केंद्रीय मंत्री व धर्मप्रसार के अखिल भारतीय सह प्रमुख उमाशंकर, ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव है समाज में संगठन नही समाज का संगठन है विश्व हिन्दू परिषद 1964 से समाज के बीच रहकर कार्य कर रहा है 1 लाख गावो तक विश्व हिन्दू परिषद के कार्य भारत वर्ष में चल रहे है विश्व हिन्दू परिषद में जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता देवकार्य भगवान के कार्य कर रहे है विहिप की प्रस्तावना रखते हुए अपनी बात रखी । द्वितीय सत्र में प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी आने वाले रामोत्सव मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है व हर ग्राम प्रखंड स्तर तक रामोत्सव कार्यक्रम करने है जिस तरह पाली विभाग में ऐतिहासिक हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम पाली में हुआ उसी प्रकार रामोत्सव कार्यक्रम भी हर गाँव मे सम्पन्न हो साथ ही आगामी दुर्गावाहिनी वर्ग,परिषद वर्ग, की भी विस्तृत चर्चा की गई बेठक में पाली विभाग संगठन दृष्टि से पाली,बाली,सोजत संगठन जिला के कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे। बैठक का संचालन विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया । जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में प्रांत से सुरेश चौधरी,कुसुम थावानी,विनीता तनवानी,अनिल चौहान, भीमराज चौधरी,विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया, पाली जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सोजत जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत,जिला टीम से किशन सीरवी,सन्तोष वैष्णव,प्रियंका माली,रेखा सोलंकी,प्रकाश वैष्णव,विक्रांत सिंह गणेशाराम कुमावत, परमेश्वर शर्मा,अभयवीर सिंह,सुनील लक्षकार,बाबूदास वैष्णव,प्रखंड टोली दुर्गेश चौहान,श्रवण भिलवाला,जीतू पंडित,दलपतसिंह भाटी,अजय वैष्णव, कुलदीप,गोविंद मेगवाल,जया कुमारी, ललिता दय्या, प्रकास कवर, सहित कार्यकर्ता पाली विभाग के कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे4