मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेवर डिपो के चालकों का सैलरी कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी बेवर (मैनपुरी): बेवर डिपो में तैनात चालकों ने विभागीय अव्यवस्थाओं और सैलरी से अकारण पैसे काटे जाने के विरोध में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चालकों ने रोडवेज विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके मानदेय से मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने मीडिया के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करने के बाद भी जब महीने के अंत में कट-छंट कर आधी-अधूरी सैलरी मिलती है, तो परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो जाता है। बच्चों की फीस, घर का राशन और दवाइयों का खर्च निकालना नामुमकिन साबित हो रहा है।
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेवर डिपो के चालकों का सैलरी कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी बेवर (मैनपुरी): बेवर डिपो में तैनात चालकों ने विभागीय अव्यवस्थाओं और सैलरी से अकारण पैसे काटे जाने के विरोध में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चालकों ने रोडवेज विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके मानदेय से मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने मीडिया के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करने के बाद भी जब महीने के अंत में कट-छंट कर आधी-अधूरी सैलरी मिलती है, तो परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो जाता है। बच्चों की फीस, घर का राशन और दवाइयों का खर्च निकालना नामुमकिन साबित हो रहा है।
- कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मीडिया को दी बाइट।1
- गाजियाबाद जी के साथ निकली गजानन भगवान की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति विसर्जन यात्रा, भावुक हुए श्रद्धालु इटावा में जगह-जगह गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ’ का जयघोष इटावा में गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर जगह-जगह गजानन महाराज की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते ‘गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर महिलाएं श्रद्धा और उत्साह के साथ नृत्य करती नजर आईं। वहीं, गणपति प्रतिमा के विसर्जन के समय कई महिलाओं और बच्चों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना के साथ भावुक मन से विदाई दी। पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था गणपति विसर्जन को लेकर इटावा पुलिस द्वारा नहर एवं विसर्जन मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। यातायात प्रभारी संजय सिंह भी लगातार मौके पर रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शहर के प्रमुख चौराहों और विसर्जन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। पुलिस की सक्रियता के चलते कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। गणपति विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।2
- आठवीं के बच्चे की रैगिंग के चलते बारहवीं के छात्रों ने की मारपीट, दहसत से बच्चा गायब इटावा:- जनपद इटावा थाना भरथना क्षेत्र के शाम्हो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों द्वारा आठवीं के छात्र के साथ रैगिंग के चलते बच्चा स्कूल से गायब , बच्चा गायब होने पर स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप के साथ सिक्योरिटी पर भी कई सवाल । रिपोर्ट :- मनोज कुमार इटावा 88658001821
- https://youtube. Vikas Rao Sahab 2058 please Mere channel ko share Karen subscribe Karen bhai mere please Mere channel ko share Karen subscribe Karen like Karen support Karen1
- खेत पर बिजली के तारों को ऊंचा कराने की मांग किसान यूनियन ने उठाई आवाज1
- गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के निर्देश जसवंतनगर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर ग्राम सिरहौल के पास भोगनीपुर नहर पुल स्थित विसर्जन स्थल का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विसर्जन के लिए नहर किनारे प्रशासन द्वारा गड्ढा तैयार कराया गया है। जसवंतनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं यहां विसर्जन के लिए पहुंचेंगी। हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और बच्चों के आने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन प्रक्रिया में सहयोग करेगी। प्रशासन ने निर्धारित स्थल पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।1
- सदर विधायका श्रीमती सरिता भदौरिया ने ग्राम महानपुर की पूजा अर्चना ग्राम महानेपुर में विराजमान गणपति पंडाल में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन और पूजा-अर्चना करना निश्चित रूप से एक आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी जीवन के सभी कष्टों को दूर करें और आपको सुख, समृद्धि व सफलता प्रदान करें।1
- बांके बिहारी जी के प्यारे दर्शन jay Radhe Jay Jay Shyam Jay Jay Shri Vrindavan Dham प्लीज YouTube चैनल को subscribe करेंगे 🙏1
- *मां की ममता के आगे हारी नदी की रफ्तार 4 किमी बहा नन्हा बच्चा तो तड़प उठी हथिनी रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलाप* उफनती नदी की तेज धार में बहकर करीब 4 किलोमीटर दूर पहुंच गया हथिनी का नन्हा बच्चा नदी में बह जाने के बाद मां हथिनी बेचैन होकर उसकी तलाश करती रही। काफी प्रयासों के बाद जब नन्हे बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और उसे उसकी मां के पास पहुंचाया गया, तो वहां मौजूद लोगों ने मां-बच्चे के बीच ऐसा भावुक मिलाप देखा, जिसने सभी का दिल छू लिया। बच्चे को सामने देखते ही हथिनी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपने नन्हे बच्चे के पास पहुंची और उसे सूंड से सहलाकर दुलार करने लगी। लंबे समय बाद अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर मां का स्नेह और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। उफनती नदी की तेज धार बच्चे को करीब 4 किलोमीटर दूर बहाकर ले गई, लेकिन मां की ममता ने हार नहीं मानी। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जब मां और उसका बच्चा एक-दूसरे के सामने आए तो यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। कुदरत के कहर और नदी की रफ्तार के बीच मां की ममता की यह तस्वीर इंसान ही नहीं, हर जीव के बीच मां-बच्चे के अटूट रिश्ते की गवाही देती नजर आई। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970641