जसवंतनगर में ईद मिलादुन्नबी पर नगर भ्रमण को निकला मोहम्मदी जुलूस जसवंतनगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में यह जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मोहल्ला सराय खाम स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम से शुरू हुआ। इसमें झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ सजे-धजे लोग नारों के साथ शामिल थे। पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। हजरत कमालुद्दीन, हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, मौलाना फरहान, हाफिज मो. सईद करहलवी, हाफिज आसिफ चिश्ती, हाफिज उस्मान और अजहर मुल्लाजी सहित अन्य लोगों का मिष्ठान और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। लुधपुरा मस्जिद के पास हाजी मो. हनीफ के बेटों, हाजी मो. सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम उर्फ पप्पू और मुल्ला जी खराद फर्म पर इखलाक अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, सुभाष गुप्ता, सभासद सुधीर यादव और गोपाल गुप्ता का स्वागत हाजी अहसान पेंटर, पूर्व सभासद मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, लड्डन खान, मो. आसिफ, मु. नईम और जावेद खान ने लुधपुरा मस्जिद के निकट किया। नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदी जुलूस वापस सराय खाम मदरसा पहुंचा। यहां मौलाना ने परचम कुसाई और सलाम पढ़कर देश में शांति और अमन के लिए दुआ मांगी, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

- *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई। पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।1
- इटावा पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राखी विद खाकी कार्यक्रम का किया आयोजन1
- इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी1
- तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद1
- स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला. स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग. वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला.1
- जसवंतनगर में हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल संपन्न: अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा स्थित दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल और कुल शरीफ गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सालाना गुशल की रस्म मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में अदा की गई। मजार शरीफ को गुलाब जल और संदल के मिश्रण से स्नान कराया गया, जिसके बाद सुगंधित इत्र लगाया गया। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलाब के फूलों की मालाएं पेश कीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस कार्यक्रम में मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी, पेश इमाम ईदगाह, हाजी हाफिज सईद आलम करहलवी, हाजी मोहम्मद सलीम और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम सहित अजहर मुल्ला, अमजद, अजमल, अकरम, इलियास, मोहम्मद अली तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति और अकीदतमंद मौजूद रहे। गुशल की रस्म संपन्न होने के बाद कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से फातिहा पढ़ी। इसके उपरांत तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश में भाईचारे, आपसी सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस अवसर पर सभासद मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आसिफ, भूरे खां, शफीक पप्पू, हासिम, शेखू, मोहम्मद जानिब, क्रांति शाह, शौहिल और इकलाख के साथ बड़ी संख्या में अन्य अकीदतमंद भी उपस्थित थे।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला1
- गाय से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, महिला और बालक घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में बाराकला और अकोड़ा के बीच गुरुवार को गायों के झुंड से ई-रिक्शा टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक महिला और उसके 10 वर्षीय भतीजे को चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा पत्नी करन खान अपने 10 वर्षीय भतीजे गोलू पुत्र अमर सिंह आदिवासी के साथ गुरुवार को ऊमरी से ई-रिक्शा चलाकर भिण्ड लौट रही थीं। अकोड़ा निकलने के बाद बाराकला के पास सड़क पर गायों का झुंड आ गया। इसी दौरान ई-रिक्शा एक गाय से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में पूजा और गोलू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार गोलू के सिर और हाथ में गाय के सींग लगने से चोट आई है। घायल पूजा ने बताया कि वह कबाड़ा बीनने का काम करती है और ऊमरी से ई-रिक्शा लेकर अपने भतीजे के साथ भिण्ड लौट रही थी तभी बाराकला के पास हादसा हो गया।1