गाजियाबाद मे हो राहुल गांधी तक पहुंचा हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मामला, आंदोलनकारियों ने कहा—पुरानी दरों से ही हो वसूली निगम बनाम नगर: हाउस टैक्स पर मंगलवार के बाद होगा बड़ा आंदोलन! राहुल गांधी तक पहुंचा हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मामला, आंदोलनकारियों ने कहा—पुरानी दरों से ही हो वसूली पाँचवें दिन भी जारी रहा धरना, व्यापारी, RWA और विभिन्न संगठनों का बढ़ता समर्थन गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के तत्वावधान में नवयुग मार्केट में चल रहा व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पाँचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार व्यापारिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों का समर्थन मिल रहा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक एवं गाजियाबाद सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने आंदोलन को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि मंगलवार को शिवरात्रि के बाद आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन को और बड़ा किया जाएगा तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों और संगठनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। राजकिशोर गुप्ता ने दावा किया कि हाउस टैक्स का मामला अब दिल्ली तक पहुंच चुका है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है। उनके मुताबिक कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सतीश शर्मा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात करने गए हैं। हालांकि, राहुल गांधी की ओर से आंदोलन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। धरने को संबोधित करते हुए समिति के आयोजक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई कथित बेतहाशा वृद्धि व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने मांग की कि हाउस टैक्स की गणना एवं वसूली वर्ष 2024 में लागू दरों के आधार पर ही की जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई दरों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन को अब व्यापारी संगठनों के साथ-साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। पी-ब्लॉक (एचआईजी), प्रताप विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। समर्थन पत्रों में हाउस टैक्स में 200 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक की वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा गया कि इससे संपत्ति स्वामियों और आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। संगठनों ने पुरानी दरों के आधार पर हाउस टैक्स लागू करने की मांग का समर्थन किया। इसके अलावा सब्जी मंडी व्यापार मंडल, जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र और आजाद अधिकार सेना ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। आजाद अधिकार सेना के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रवि समनिया द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी समर्थन पत्र में हाउस टैक्स वृद्धि को जनहित के विपरीत बताते हुए आंदोलन के समर्थन की घोषणा की गई। धरना स्थल पर वक्ताओं ने नगर निगम की ओर से छोटे दुकानदारों को हाउस टैक्स में 70 प्रतिशत तक छूट दिए जाने संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए। पूर्व पार्षद एवं आरटीआई कार्यकर्ता मुनीन्द्र आर्य ने नगर निगम अधिकारियों के कथित बयान को भ्रामक बताते हुए शासनादेश के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो शिवरात्रि के बाद आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। समिति ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य बाजारों, व्यापार मंडलों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन से जोड़ा जाएगा। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा— बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में राजकिशोर गुप्ता, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल मंगली, सुभाष छाबड़ा, हरविंदर गांधी, सुभाष गुप्ता, प्रीतम लाल, गौरव बंसल (RWA फेडरेशन), तिलक राज अरोड़ा, हिमांशु मित्तल (पूर्व पार्षद), हरीश चौधरी, लोकेश कुमार, एडवोकेट हर्ष, नितिन गोयल, मुनीन्द्र आर्य, बिजेंद्र यादव, सुनील चाचा, अभिषेक गर्ग, अमित वर्मा, मो. कासिम, सोनू सिंघल, राजेंद्र आर्य, आम अवतार यादव, वी.पी. सिंह, शशांक गोयल सहित सैकड़ों व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
गाजियाबाद मे हो राहुल गांधी तक पहुंचा हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मामला, आंदोलनकारियों ने कहा—पुरानी दरों से ही हो वसूली निगम बनाम नगर: हाउस टैक्स पर मंगलवार के बाद होगा बड़ा आंदोलन! राहुल गांधी तक पहुंचा हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मामला, आंदोलनकारियों ने कहा—पुरानी दरों से ही हो वसूली पाँचवें दिन भी जारी रहा धरना, व्यापारी, RWA और विभिन्न संगठनों का बढ़ता समर्थन गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के तत्वावधान में नवयुग मार्केट में चल रहा व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पाँचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार व्यापारिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों का समर्थन मिल रहा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक एवं गाजियाबाद सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने आंदोलन को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि मंगलवार को शिवरात्रि के बाद आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि आने
वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन को और बड़ा किया जाएगा तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों और संगठनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। राजकिशोर गुप्ता ने दावा किया कि हाउस टैक्स का मामला अब दिल्ली तक पहुंच चुका है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है। उनके मुताबिक कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सतीश शर्मा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात करने गए हैं। हालांकि, राहुल गांधी की ओर से आंदोलन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। धरने को संबोधित करते हुए समिति के आयोजक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई कथित बेतहाशा वृद्धि व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने मांग की कि हाउस टैक्स की गणना एवं वसूली वर्ष 2024 में लागू दरों के आधार पर ही की जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई दरों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हाउस
टैक्स विरोधी आंदोलन को अब व्यापारी संगठनों के साथ-साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। पी-ब्लॉक (एचआईजी), प्रताप विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। समर्थन पत्रों में हाउस टैक्स में 200 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक की वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा गया कि इससे संपत्ति स्वामियों और आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। संगठनों ने पुरानी दरों के आधार पर हाउस टैक्स लागू करने की मांग का समर्थन किया। इसके अलावा सब्जी मंडी व्यापार मंडल, जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र और आजाद अधिकार सेना ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। आजाद अधिकार सेना के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रवि समनिया द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी समर्थन पत्र में हाउस टैक्स वृद्धि को जनहित के विपरीत बताते हुए आंदोलन के समर्थन की घोषणा की गई। धरना स्थल पर वक्ताओं ने नगर निगम की ओर से छोटे दुकानदारों को हाउस टैक्स में 70 प्रतिशत तक छूट दिए जाने संबंधी दावों पर
भी सवाल उठाए। पूर्व पार्षद एवं आरटीआई कार्यकर्ता मुनीन्द्र आर्य ने नगर निगम अधिकारियों के कथित बयान को भ्रामक बताते हुए शासनादेश के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो शिवरात्रि के बाद आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। समिति ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य बाजारों, व्यापार मंडलों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन से जोड़ा जाएगा। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा— बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में राजकिशोर गुप्ता, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल मंगली, सुभाष छाबड़ा, हरविंदर गांधी, सुभाष गुप्ता, प्रीतम लाल, गौरव बंसल (RWA फेडरेशन), तिलक राज अरोड़ा, हिमांशु मित्तल (पूर्व पार्षद), हरीश चौधरी, लोकेश कुमार, एडवोकेट हर्ष, नितिन गोयल, मुनीन्द्र आर्य, बिजेंद्र यादव, सुनील चाचा, अभिषेक गर्ग, अमित वर्मा, मो. कासिम, सोनू सिंघल, राजेंद्र आर्य, आम अवतार यादव, वी.पी. सिंह, शशांक गोयल सहित सैकड़ों व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
- हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ गाजियाबाद, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता1
- गाजियाबाद गली के. पसोंडा. गली के. नतुजा है मिडिया प्रभारी का आइडिया ये सब नेता की हार्दिक शुभकामनायें और बधाई का नटतीजा है4
- शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक गाजियाबाद जनपद के शालीमार गार्डन स्थित शिव चौक पर आज सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। कांवड़ लेकर अपने घरों को लौटे शिवभक्त भी श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। इस पावन अवसर पर शालीमार गार्डन और गाजियाबाद जनपद के सभी शिवभक्तों को सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों और उनके परिवारों पर बनी रहे। हर घर में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि आए। हर हर महादेव! बोल बम! ॐ नमः शिवाय! संवाददाता रेनू पुरी4
- मुरादनगर में लाखों रुपए की कंवर का चला चर्चा बड़ी-बड़ी झांकी देखने को मिली कांवड़ मेले को देखने के लिए मुरादनगर की जनता में बड़ा उत्सव देखने को मिला है खूबसूरत झांकी4
- लोनी बॉर्डर पर हार्डवेयर दुकान की छत गिरी, एक व्यक्ति घायल। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पारस हार्डवेयर एंड सेनेटरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए सावधानीपूर्वक मलबा हटाया गया। वहीं, SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान में जुट गई। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस और बचाव दल हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों की निगरानी में मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।2
- गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक1
- Columbia bhukamp ke jhatake7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 47 लोगों की मौत... मलबे में दबे कई लोग1