logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच में बकरा ईद से पहले हरदी पुलिस अलर्ट मोड परपुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा बकरा ईद से पहले हरदी पुलिस अलर्ट मोड पर बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में बकरा ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) महसी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में रूट मार्च किया और आम जनमानस को सुरक्षा का संदेश दिया। रूट मार्च के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि “आम जन की सुरक्षा मेरी प्रथम प्राथमिकता है। केवल कहना ही नहीं, बल्कि इसे धरातल पर उतारना मेरा दायित्व और धर्म है।” पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

18 hrs ago
user_अंकित अवस्थी
अंकित अवस्थी
मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

बहराइच में बकरा ईद से पहले हरदी पुलिस अलर्ट मोड परपुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा बकरा ईद से पहले हरदी पुलिस अलर्ट मोड पर बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में बकरा ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) महसी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में रूट मार्च किया और आम जनमानस को सुरक्षा का संदेश दिया। रूट मार्च के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि “आम जन की सुरक्षा मेरी प्रथम प्राथमिकता है। केवल कहना ही नहीं, बल्कि इसे धरातल पर उतारना मेरा दायित्व और धर्म है।” पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने बीती रात करीब 2 बजे ग्राम पथार खुर्द क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे एक मड लोडर और दो ट्रालियों को जब्त किया। सभी जब्त किए गए वाहनों को खैरीघाट थाने में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर लेखपाल राकेश कुमार, नरेंद्र यादव और शुभम यादव के साथ टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन करते हुए पाई गईं। जब टीम ने इन वाहनों को पकड़ने की कोशिश की, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए कई गाड़ियों को छुड़ा लिया। अधिकारियों की संख्या कम होने के कारण टीम केवल एक मड लोडर और दो ट्रालियों को ही कब्जे में ले सकी। फिलहाल, जब्त किए गए वाहनों को खैरीघाट थाने में रखा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने बीती रात करीब 2 बजे ग्राम पथार खुर्द क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे एक मड लोडर और दो ट्रालियों को जब्त किया। सभी जब्त किए गए वाहनों को खैरीघाट थाने में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर लेखपाल राकेश कुमार, नरेंद्र यादव और शुभम यादव के साथ टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन करते हुए पाई गईं। जब टीम ने इन वाहनों को पकड़ने की कोशिश की, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए कई गाड़ियों को छुड़ा लिया। अधिकारियों की संख्या कम होने के कारण टीम केवल एक मड लोडर और दो ट्रालियों को ही कब्जे में ले सकी।

फिलहाल, जब्त किए गए वाहनों को खैरीघाट थाने में रखा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच जिला
    1
    बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच बहराइच 
जिला
    user_आलोक कुमार मिश्रा
    आलोक कुमार मिश्रा
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जनपद बहराइच के थाना नानपारा क्षेत्र के ब्लॉक शिवपुर की ग्राम पंचायत संकल्प में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, इस निर्माण में गुणवत्ता मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है, जहां लाल पेटी और पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी जुटाने के लिए जब पत्रकार मौके पर पहुँचे, तो ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को बुलाकर रिश्वत देने का प्रयास किया। हालांकि, पत्रकारों ने प्रधान से मिलने से इनकार कर दिया और इस पूरे मामले को सार्वजनिक करने का फैसला किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित ग्राम प्रधान का नाम शेर अली खान बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में हो रहे इस निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है और सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अब इस सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है। इन आरोपों और सार्वजनिक खुलासे के बाद एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित विभाग और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे? क्या शिवपुर ब्लॉक की बीडीओ द्वारा इसकी गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, या फिर यह मामला भी केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह जाएगा?
    1
    जनपद बहराइच के थाना नानपारा क्षेत्र के ब्लॉक शिवपुर की ग्राम पंचायत संकल्प में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, इस निर्माण में गुणवत्ता मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है, जहां लाल पेटी और पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मामले की जानकारी जुटाने के लिए जब पत्रकार मौके पर पहुँचे, तो ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को बुलाकर रिश्वत देने का प्रयास किया। हालांकि, पत्रकारों ने प्रधान से मिलने से इनकार कर दिया और इस पूरे मामले को सार्वजनिक करने का फैसला किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित ग्राम प्रधान का नाम शेर अली खान बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में हो रहे इस निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है और सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अब इस सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जोरदार मांग की है।

इन आरोपों और सार्वजनिक खुलासे के बाद एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित विभाग और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले का संज्ञान लेंगे? क्या शिवपुर ब्लॉक की बीडीओ द्वारा इसकी गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, या फिर यह मामला भी केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह जाएगा?
    user_4850
    4850
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर बहराइच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। जनपद में शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वयं कमान संभाली है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मिलकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और मुख्य बाजारों में एक संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनसे त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने जनता को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया, साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया कि हुड़दंग करने या अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर बहराइच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। जनपद में शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वयं कमान संभाली है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मिलकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और मुख्य बाजारों में एक संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनसे त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने जनता को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया, साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया कि हुड़दंग करने या अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohd Shakeel
    Mohd Shakeel
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मौलाना अफजल नदवी ने इदुल अज़हा के अवसर पर अपनी बात रखी है। लोग उनके इस बयान को जान सकते हैं।
    1
    मौलाना अफजल नदवी ने इदुल अज़हा के अवसर पर अपनी बात रखी है। लोग उनके इस बयान को जान सकते हैं।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच के जिला संवाददाता और पत्रकार राजू खान ने अपनी तरफ से सभी लोगों को तहे दिल से ईद मुबारकबाद पेश की है।
    1
    बहराइच के जिला संवाददाता और पत्रकार राजू खान ने अपनी तरफ से सभी लोगों को तहे दिल से ईद मुबारकबाद पेश की है।
    user_Raju,U
    Raju,U
    Newspaper publisher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Nkm Nkm
    1
    Post by Nkm Nkm
    user_Nkm Nkm
    Nkm Nkm
    Nanpara, Bahraich•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.