logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश से शहर की रफ्तार थमी, कई जगह जलभराव से लगे जाम, गर्मी-उमस से मिली राहत

5 hrs ago
user_Sandeep sheoran
Sandeep sheoran
News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
5 hrs ago

बारिश से शहर की रफ्तार थमी, कई जगह जलभराव से लगे जाम, गर्मी-उमस से मिली राहत

More news from हरियाणा and nearby areas
  • भिवानी की बेटी जैस्मिन लम्बोरिया ने रचा इतिहास, आयरलैंड की चैंपियन को हराकर जीता कॉमनवेल्थ गोल्ड भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले की बेटी और भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्वभर में रोशन कर दिया। जैस्मिन ने फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और भारत को गौरवान्वित किया। जैस्मिन की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ समय पहले वह गंभीर बीमारी के कारण करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं। बीमारी से उबरने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के दम पर शानदार वापसी की और सीधे कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद जैस्मिन को भारत की फ्लैग बियरर बनने का सम्मान भी मिला। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश, खासकर हरियाणा और भिवानी में खुशी की लहर है। परिवार, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता का जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को प्रधानमंत्री भी जैस्मिन को सम्मानित करेंगे। इस सम्मान को लेकर जैस्मिन और उनके परिवार में जबरदस्त उत्साह है। जैस्मिन लम्बोरिया की संघर्ष से सफलता तक की यह कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। रिपोर्ट: FoujiNews24
    1
    भिवानी की बेटी जैस्मिन लम्बोरिया ने रचा इतिहास, आयरलैंड की चैंपियन को हराकर जीता कॉमनवेल्थ गोल्ड
भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले की बेटी और भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्वभर में रोशन कर दिया। जैस्मिन ने फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और भारत को गौरवान्वित किया।
जैस्मिन की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ समय पहले वह गंभीर बीमारी के कारण करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं। बीमारी से उबरने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के दम पर शानदार वापसी की और सीधे कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद जैस्मिन को भारत की फ्लैग बियरर बनने का सम्मान भी मिला। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश, खासकर हरियाणा और भिवानी में खुशी की लहर है। परिवार, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता का जोरदार स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को प्रधानमंत्री भी जैस्मिन को सम्मानित करेंगे। इस सम्मान को लेकर जैस्मिन और उनके परिवार में जबरदस्त उत्साह है।
जैस्मिन लम्बोरिया की संघर्ष से सफलता तक की यह कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।
रिपोर्ट: FoujiNews24
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • *सीहमा में बिजली निजीकरण का विरोध, स्मार्ट मीटर और एग्री डिस्कॉम पर उठे सवाल*
    1
    *सीहमा में बिजली निजीकरण का विरोध, स्मार्ट मीटर और एग्री डिस्कॉम पर उठे सवाल*
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 को नारनौल से करेंगे 'हर घर तिरंगा' व वंदे मातरम् अभियान का आगाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 को नारनौल से करेंगे 'हर घर तिरंगा' व वंदे मातरम् अभियान का आगाज देशभक्ति के रंग में रंगेगा प्रदेश, तिरंगे के साथ फोटो खींचकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर अपलोड करेंगे नागरिक तैयारियों को लेकर सीएस ने डीसी के साथ वीसी के जरिए की समीक्षा बैठक नारनौल 7 अगस्त। प्रदेश भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने जा रहे राज्यस्तरीय 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' अभियान का भव्य शुभारंभ इस बार ऐतिहासिक नगरी नारनौल से होने जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अगस्त को नारनौल शहर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह से इस महाअभियान का आगाज करेंगे। इसके साथ ही पूरा हरियाणा देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ इसी विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक के बाद दी। वीसी के बाद उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की बैठक ली और मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप मुख्यमंत्री के आगमन और अभियान की सफलता को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। इस देशव्यापी अभियान में जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर बाइक, साइकिल और ई-बाइक रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनसीसी, एनएसएस, खेल विभाग, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संस्थाओं के युवाओं की भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही जिले के प्रमुख सरकारी भवनों, चौराहों और पार्कों को तिरंगे की रोशनी से चमकाया जाएगा तथा वंदे मातरम थीम पर भव्य रंगोली सजाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट्स भी स्थापित किए जा रहे हैं, जहां लोग तिरंगे के साथ फोटो खींचकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि नागरिक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर इस कार्यक्रम में आएं ताकि एकरूपता दिखाई दे। उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आयोजनों में राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पूर्ण पालन अनिवार्य रहेगा। ------------------------- विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भी होंगे विभिन्न कार्यक्रम नारनौल। मुख्यमंत्री निर्देशों के तहत विभाजन की त्रासदी और यातनाओं को याद करते हुए जिले में 14 अगस्त को 'विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस' भी पूरी गंभीरता के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं और विद्यार्थियों में ऐतिहासिक घटनाओं की सही समझ विकसित करने के उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष व्याख्यान, विचार-विमर्श और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही माय जीओवी पोर्टल पर 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों को पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 को नारनौल से करेंगे 'हर घर तिरंगा' व वंदे मातरम् अभियान का आगाज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 को नारनौल से करेंगे 'हर घर तिरंगा' व वंदे मातरम् अभियान का आगाज
देशभक्ति के रंग में रंगेगा प्रदेश, तिरंगे के साथ फोटो खींचकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर अपलोड करेंगे नागरिक
तैयारियों को लेकर सीएस ने डीसी के साथ वीसी के जरिए की समीक्षा बैठक
नारनौल 7 अगस्त। प्रदेश भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने जा रहे राज्यस्तरीय 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' अभियान का भव्य शुभारंभ इस बार ऐतिहासिक नगरी नारनौल से होने जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अगस्त को नारनौल शहर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह से इस महाअभियान का आगाज करेंगे। इसके साथ ही पूरा हरियाणा देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा।
यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ इसी विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक के बाद दी।
वीसी के बाद उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की बैठक ली और मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप मुख्यमंत्री के आगमन और अभियान की सफलता को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।
इस देशव्यापी अभियान में जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर बाइक, साइकिल और ई-बाइक रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनसीसी, एनएसएस, खेल विभाग, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संस्थाओं के युवाओं की भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही जिले के प्रमुख सरकारी भवनों, चौराहों और पार्कों को तिरंगे की रोशनी से चमकाया जाएगा तथा वंदे मातरम थीम पर भव्य रंगोली सजाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट्स भी स्थापित किए जा रहे हैं, जहां लोग तिरंगे के साथ फोटो खींचकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि नागरिक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर इस कार्यक्रम में आएं ताकि एकरूपता दिखाई दे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आयोजनों में राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पूर्ण पालन अनिवार्य रहेगा।
-------------------------
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भी होंगे विभिन्न कार्यक्रम
नारनौल। मुख्यमंत्री निर्देशों के तहत विभाजन की त्रासदी और यातनाओं को याद करते हुए जिले में 14 अगस्त को 'विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस' भी पूरी गंभीरता के साथ मनाया जाएगा।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं और विद्यार्थियों में ऐतिहासिक घटनाओं की सही समझ विकसित करने के उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष व्याख्यान, विचार-विमर्श और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही माय जीओवी पोर्टल पर 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों को पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • विधायक कंवर सिंह यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस विधायक कंवर सिंह यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    1
    विधायक कंवर सिंह यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस विधायक कंवर सिंह यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    7 hrs ago
  • बोले शंकर को प्यारा सावन और सावन में कावर का जल बम बम भोले
    1
    बोले शंकर को प्यारा सावन और सावन में कावर का जल बम बम भोले
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ के मेघनववास में चोरों का तांडवl पानी पियाl फिर तसल्ली से कई घरों में चोरीl महेंद्रगढ़, हरियाणा ,रेवाडी समाचारl
    1
    महेंद्रगढ़ के मेघनववास में चोरों का तांडवl पानी पियाl फिर तसल्ली से कई घरों में चोरीl
महेंद्रगढ़, हरियाणा ,रेवाडी समाचारl
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.