logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह पीडब्ल्यूडी के जीर्ण-शीर्ण भवनों को जमींदोज करने के लिए बुलडोजर कार्यवाही शुरू की थी, लेकिन केवल दो या तीन मकान गिराए जाने के बाद ही इसे रोकना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने इस कार्यवाही का कड़ा विरोध किया। उनकी मांग थी कि प्रशासन पहले बड़े भू-माफियों पर बुलडोजर चलाए, उसके बाद ही इन गरीबों को हटाया जाए। बढ़ते विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल बुलडोजर की कार्यवाही को रोक दिया है। यह कार्यवाही ऐसे समय में हुई, जब बीते दिनों 4 तारीख को टौरिया मुहल्ले में एक परिवार के साथ हुई मामूली दुर्घटना के बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके बाद जनसामान्य लगातार बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहा था। इसी बीच, प्रशासन ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने एसबीआई बैंक के पास करोड़ों की संपत्ति से कब्जा हटाने के उद्देश्य से चिन्हित 10 पीडब्ल्यूडी भवनों पर कार्यवाही शुरू की थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, राजस्व, नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। हिंदूवादी संगठनों ने अपनी मांग के समर्थन में शनिवार को छतरपुर बंद का आह्वान भी किया है।

5 days ago
user_Kapil Patel Mp 16 News
Kapil Patel Mp 16 News
Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
5 days ago

छतरपुर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह पीडब्ल्यूडी के जीर्ण-शीर्ण भवनों को जमींदोज करने के लिए बुलडोजर कार्यवाही शुरू की थी, लेकिन केवल दो या तीन मकान गिराए जाने के बाद ही इसे रोकना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने इस कार्यवाही का

कड़ा विरोध किया। उनकी मांग थी कि प्रशासन पहले बड़े भू-माफियों पर बुलडोजर चलाए, उसके बाद ही इन गरीबों को हटाया जाए। बढ़ते विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल बुलडोजर की कार्यवाही को रोक दिया है। यह कार्यवाही ऐसे समय में हुई, जब बीते दिनों 4 तारीख को टौरिया मुहल्ले

में एक परिवार के साथ हुई मामूली दुर्घटना के बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके बाद जनसामान्य लगातार बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहा था। इसी बीच, प्रशासन ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने एसबीआई बैंक के पास करोड़ों की संपत्ति से कब्जा

हटाने के उद्देश्य से चिन्हित 10 पीडब्ल्यूडी भवनों पर कार्यवाही शुरू की थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, राजस्व, नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। हिंदूवादी संगठनों ने अपनी मांग के समर्थन में शनिवार को छतरपुर बंद का आह्वान भी किया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर जिले में अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपति को युवती के परिवार वालों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मायके पक्ष के डर से सहमे इस दंपति ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। आवेदिका कृतिका राजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्पष्ट किया है कि वह पूर्ण रूप से बालिग हैं और उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से यह विवाह किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के ग्राम बराहों की निवासी कृतिका राजा (इंद्रपाल सिंह की पुत्री) ने गत 15 जून 2026 को छतरपुर के मोटे के महावीर धाम मंदिर में अभय प्रताप सिंह बुंदेला के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था। शादी के बाद से वे दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं। कृतिका का आरोप है कि उनके इस विवाह से उनके मायके पक्ष के लोग बेहद नाखुश हैं। इसी नाराजगी के चलते लड़की के परिवार वाले और रिश्तेदार लड़के अभय प्रताप सिंह के गांव पहुंच गए, जहाँ उन्होंने नवदंपति के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की गंभीर धमकी दी। आवेदिका कृतिका राजा का कहना है कि उनके परिजन इस कदर आक्रोशित हैं कि वे किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए, आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक से मामले पर गंभीरता से विचार करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
    4
    छतरपुर जिले में अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपति को युवती के परिवार वालों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मायके पक्ष के डर से सहमे इस दंपति ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। आवेदिका कृतिका राजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्पष्ट किया है कि वह पूर्ण रूप से बालिग हैं और उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से यह विवाह किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के ग्राम बराहों की निवासी कृतिका राजा (इंद्रपाल सिंह की पुत्री) ने गत 15 जून 2026 को छतरपुर के मोटे के महावीर धाम मंदिर में अभय प्रताप सिंह बुंदेला के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था। शादी के बाद से वे दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं। कृतिका का आरोप है कि उनके इस विवाह से उनके मायके पक्ष के लोग बेहद नाखुश हैं।

इसी नाराजगी के चलते लड़की के परिवार वाले और रिश्तेदार लड़के अभय प्रताप सिंह के गांव पहुंच गए, जहाँ उन्होंने नवदंपति के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की गंभीर धमकी दी। आवेदिका कृतिका राजा का कहना है कि उनके परिजन इस कदर आक्रोशित हैं कि वे किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए, आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक से मामले पर गंभीरता से विचार करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एक साथ चार मोर्चों पर काम कर रही है... #WorldSickleCellDay सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एक साथ चार मोर्चों पर काम कर रही है... #WorldSickleCellDay
    1
    सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एक साथ चार मोर्चों पर काम कर रही है...

#WorldSickleCellDay
सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एक साथ चार मोर्चों पर काम कर रही है...
#WorldSickleCellDay
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • जतारा के नवागत नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर से मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख प्रदेश सचिव ने की सौजन्य भेंट लोकेशन जतारा मध्यप्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा जतारा के नवागत नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर से मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख प्रदेश सचिव ने की सौजन्य भेंट जतारा। नगर के नवागत नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर से मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित ने मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की कानून व्यवस्था, आमजन की समस्याओं और पुलिस-जन सहयोग को लेकर चर्चा हुई। राम रतन दीक्षित ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है। उन्होंने नवागत थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जतारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने भी क्षेत्र में निष्पक्ष कार्यवाही और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। मुलाकात के दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
    3
    जतारा के नवागत नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर से मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख प्रदेश सचिव ने की सौजन्य भेंट
लोकेशन जतारा मध्यप्रदेश 
रिपोर्टर अनिल मिश्रा 
जतारा के नवागत नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर से मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख प्रदेश सचिव ने की सौजन्य भेंट
जतारा। नगर के नवागत नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर से मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित ने मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की कानून व्यवस्था, आमजन की समस्याओं और पुलिस-जन सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
राम रतन दीक्षित ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है। उन्होंने नवागत थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जतारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने भी क्षेत्र में निष्पक्ष कार्यवाही और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। मुलाकात के दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आईआईटी में चयन से सार्थक ने बढ़ाया गहोई समाज और झांसी का मान, संघर्ष सेवा समिति एवं गहोई वैश्य पंचायत ने किया अभिनंदन झाँसी। प्रतिभा जब परिश्रम का हाथ थाम लेती है तो सफलता स्वयं उसके चरण चूमने लगती है। जनपद के होनहार छात्र सार्थक गुप्ता ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के आर्किटेक्चर विभाग में प्रवेश प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि समूचे गहोई वैश्य समाज एवं झाँसी जनपद का गौरव बढ़ाया है। सार्थक की अखिल भारतीय रैंक 3620 रही। सार्थक गुप्ता, अभय गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गहोई वैश्य पंचायत एवं संघर्ष सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में सार्थक का तिलक, माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गहोई समाज के वरिष्ठजनों एवं संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सार्थक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सार्थक जैसे प्रतिभाशाली बच्चे केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण गहोई समाज और झांसी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। आज के युवा यदि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और निरंतर परिश्रम करें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। सार्थक की उपलब्धि समाज के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीपक है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में अपनी प्रतिभा से देश और समाज का नाम और अधिक गौरवान्वित करेगा। कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति की ओर से श्री राम बाथम, राजू रायकवार, रघुवीर साहू, सुनीता साहू, यशवंत राव एडवोकेट, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, अंजली विश्वकर्मा, राजू सेन, सिद्धांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, मुन्ना मास्टर एवं मोहित लक्षकार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं श्री गहोई वैश्य पंचायत की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष एवं संरक्षक प्रकाश नगरिया, संजू डेंगरे, संजीव सेठ, नीरज नागर, कुंविहार सांवला एवं प्रदीप नगरिया ने उपस्थित होकर सार्थक को शुभाशीष प्रदान किया। रिपोर्टर- संतोष श्रीवास
    4
    आईआईटी में चयन से सार्थक ने बढ़ाया गहोई समाज और झांसी का मान, संघर्ष सेवा समिति एवं गहोई वैश्य पंचायत ने किया अभिनंदन
झाँसी। 
प्रतिभा जब परिश्रम का हाथ थाम लेती है तो सफलता स्वयं उसके चरण चूमने लगती है। जनपद के होनहार छात्र सार्थक गुप्ता ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के आर्किटेक्चर विभाग में प्रवेश प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि समूचे गहोई वैश्य समाज एवं झाँसी जनपद का गौरव बढ़ाया है। सार्थक की अखिल भारतीय रैंक 3620 रही।
सार्थक गुप्ता, अभय गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गहोई वैश्य पंचायत एवं संघर्ष सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में सार्थक का तिलक, माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गहोई समाज के वरिष्ठजनों एवं संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सार्थक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।
संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सार्थक जैसे प्रतिभाशाली बच्चे केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण गहोई समाज और झांसी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। आज के युवा यदि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और निरंतर परिश्रम करें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। सार्थक की उपलब्धि समाज के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीपक है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में अपनी प्रतिभा से देश और समाज का नाम और अधिक गौरवान्वित करेगा।
कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति की ओर से श्री राम बाथम, राजू रायकवार, रघुवीर साहू, सुनीता साहू, यशवंत राव एडवोकेट, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, अंजली विश्वकर्मा, राजू सेन, सिद्धांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, मुन्ना मास्टर एवं मोहित लक्षकार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं श्री गहोई वैश्य पंचायत की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष एवं संरक्षक प्रकाश नगरिया, संजू डेंगरे, संजीव सेठ, नीरज नागर, कुंविहार सांवला एवं प्रदीप नगरिया ने उपस्थित होकर सार्थक को शुभाशीष प्रदान किया।
रिपोर्टर- संतोष श्रीवास
    user_रिपोर्टर-संतोष श्रीवास
    रिपोर्टर-संतोष श्रीवास
    Nurse मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • छतरपुर, मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनकी अंतिम विदाई में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और एक पत्रकार ने कंधा दिया, जो मानवता की मिसाल बन गई। मुंबई से आए परिजनों ने छतरपुर में उनका अंतिम संस्कार किया। मृतक की बेटी ने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि वे अपनी अंतिम सांस बागेश्वर धाम में लें।
    1
    छतरपुर, मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनकी अंतिम विदाई में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और एक पत्रकार ने कंधा दिया, जो मानवता की मिसाल बन गई।

मुंबई से आए परिजनों ने छतरपुर में उनका अंतिम संस्कार किया। मृतक की बेटी ने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि वे अपनी अंतिम सांस बागेश्वर धाम में लें।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ले में हुए चर्चित पत्थरकांड के बाद अब आरोपी परिवार के सदस्य अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे हैं। मंगलवार, 18 जून को दोपहर करीब 2:00 बजे यह परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा। आरोपी परिवार की महिला खुशबू खान ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से उनका परिवार अपने ही घर में नहीं रह पा रहा है। उनके अनुसार, मोहल्ले के कुछ लोग उन्हें लगातार घर छोड़कर चले जाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। खुशबू खान ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पहले सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, और अब पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा को एक शिकायती आवेदन देकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है। खुशबू खान का कहना है कि पत्थरकांड में जिन लोगों पर आरोप लगे थे, वे परिवार के सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और घर जाने पर उनके साथ मारपीट व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए इस आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    1
    छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ले में हुए चर्चित पत्थरकांड के बाद अब आरोपी परिवार के सदस्य अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे हैं। मंगलवार, 18 जून को दोपहर करीब 2:00 बजे यह परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा।

आरोपी परिवार की महिला खुशबू खान ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से उनका परिवार अपने ही घर में नहीं रह पा रहा है। उनके अनुसार, मोहल्ले के कुछ लोग उन्हें लगातार घर छोड़कर चले जाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। खुशबू खान ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पहले सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, और अब पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा को एक शिकायती आवेदन देकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

खुशबू खान का कहना है कि पत्थरकांड में जिन लोगों पर आरोप लगे थे, वे परिवार के सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और घर जाने पर उनके साथ मारपीट व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए इस आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब श्री मंगुभाई पटेल जी के साथ मिलकर सिकल सेल एनीमिया से लड़ने के लिए एक अभियान चलाया था। अब इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है और इन प्रयासों को गति दे रही है।
    1
    यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब श्री मंगुभाई पटेल जी के साथ मिलकर सिकल सेल एनीमिया से लड़ने के लिए एक अभियान चलाया था। अब इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है और इन प्रयासों को गति दे रही है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झमटुली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक बच्चू आदिवासी ने अपने चाचा और उनके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने आज 18 जून को दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया है।
    1
    छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झमटुली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक बच्चू आदिवासी ने अपने चाचा और उनके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने आज 18 जून को दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.