logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन इंटरनेशनल फेडरेशन आफ ट्रेंनिंग एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशंस (IFTDO -CWYEE) और दिवाथर्व विकास फाऊंडेशन की चौथी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 13-14 फरवरी 2026, को राजस्थान यूनिवर्सिटी के आर. ए. पोद्दार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । उक्त कॉन्फ्रेंस में 15 विभिन्न देश के प्रतिनिधि मंडल एवं भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं एवं सम्पूर्ण राष्ट्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों/ वैज्ञानिकों/शिक्षक गणों की सहभागिता रही। गुजरात यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक पॉलिसी एवं गवर्नेंस के बीस विद्यार्थियों की टीम प्रोफेसर नीलम पांचाल और डॉ रामचंदानी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुई। कॉन्फ्रेंस के प्रायोजक नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, पावर ग्रिड, निपको, कॉल इंडिया, NHPC, PFC, NBCC, CWC, SPARC, EcoDeall, बामर लोरी एंड कं. लि., अग्रितांश ऑर्गेनिक आर्ट ऑफ़ गिविंग, विश्व युवक केंद्र, कोटा ज्ञानद्वार समिति आदि रहे। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की। शक्ति से समृद्धि की ओर" इस कॉन्फ्रेंस का मूल मंत्र रहा। विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों द्वारा ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। सात सदस्यों के निर्णायक मंडल द्वारा 100% दिव्यांग बूंदी के सुरेंद्र सिंह सोलंकी को "डायनामिक डोएन्स अवार्ड" से नवाज़ा गया। सोलंकी की 35 वर्षीय दिव्यांगजनों के क्षेत्र में गतिशीलता एवं सेवाओं के आधार पर उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। समारोह में IFTDO के प्रेसिडेंट अहमद अल ज़यानी, चेयर डॉ पैटी फिलिप्स, डॉ जैनेट, लेबनान से डॉ वाफा, मलेशिया से सुनील हसमुखराय, बहरीन से मोहम्मद ईशा, मुनीरा जाबर, मूना मदान, अल्जीरिया से डॉ ओलासुंडा अजीज, भारत में आई.एफ.टी.डी.ओ. की को-चेयर अनीता चौहान, आई एफ टी डी ओ के सेक्रेटरी जनरल श्री उदेश कोहली, एनटीपीसी के श्री उत्तम लाल, आर ए पोदार इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अनुराग शर्मा, कुमारप्पा राष्ट्रीय हाथ कागज संस्थान, जयपुर की डॉ सुनीता चौहान और साथ ही समारोह के विशिष्ट अतिथि श्रीमान दीपक वोहरा भारती (प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं राजदूत) उपस्थित रहे। इस कॉन्फ्रेंस का सम्पूर्ण आयोजन एवं प्रबंधन अनिता चौहान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। राजदूत दीपक वोहरा द्वारा आज के भारत की महान छवि विश्व पटल पर अन्य देशों की तुलनात्मकता और तथ्यों के साथ बहुत ही जोशीले अंदाज में चुनिंदा गीतों के साथ प्रस्तुत की गई। कॉन्फ्रेंस में divatharv विकास फाऊंडेशन की पत्रिका " Divatharv Chronicles" की प्रथम प्रति लॉन्च की गई। इस वर्ष दिसंबर माह में बहरीन में होने वाली 52nd IFTDO की वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का "curtain raiser" बहुत ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, शिक्षक गणों आदि द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न तकनीकी पेपर के प्रेजेंटेशन को तीन सदस्यीय जूरी ने मूल्यांकित कर सर्वश्रेष्ठ तीन पेपर्स को 5000/-, 3000/- और 2000/- रुपए और ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत भी किया गया। कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। कॉन्फ्रेंस में divatharv विकास संस्थान द्वारा रिसाइकल्ड प्लास्टिक बॉटल से निर्मित बैग रजिस्ट्रेशन किट के रूप में वितरित किए गए । एवं सभी उपस्थित लोगों को प्लास्टिक वेस्ट रीसाइकिल करने के लिए उन्हें प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

14 hrs ago
user_Ravi Samariya
Ravi Samariya
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा जिले के सांगोद में मिनी सचिवालय के बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर को लोगों ने विरोध कर वापस लौटा दिया। अतिक्रमण हटाने की आशंका में बस्तीवासियों ने प्रदर्शन किया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग रखी।
    1
    कोटा जिले के सांगोद में मिनी सचिवालय के बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर को लोगों ने विरोध कर वापस लौटा दिया। अतिक्रमण हटाने की आशंका में बस्तीवासियों ने प्रदर्शन किया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग रखी।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद किया। ओम बिरला ने कहा कि संवाद से विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का उदघाटन भी किया। ओम बिरला ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना और सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित भी किया। इस मौके पर कोटा पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और अफसर उपस्थित रहे।
    1
    कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद किया।
ओम बिरला ने कहा कि संवाद से विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का उदघाटन भी किया। ओम बिरला ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना और सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित भी किया। इस मौके पर कोटा पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और अफसर उपस्थित रहे।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अनुदान मांगों पर रखा पक्ष* *मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य में 2 साल में 7300 करोड़ से 37 लाख का उपचार* *रोगियों के परिजनों के लिए अत्याधुनिक आश्रयस्थल ऐतिहासिक कार्य* *विकसित राजस्थान में सम्मिलित है स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य* *कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं से सरकार को अवगत करवाया* विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की दुर्दशा का वर्णन करते हुए भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं की मांग उठाते हुए कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 300 चौपहिया एवं 500 दुपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग मय केफेटेरिया, इंटरवेंशन रेडियोलॉजिकल सुईट, टर्नकी बेसिस पर बाईप्लानर इंटरवेंशन रेडियोलॉजीकल कैथलेब, एमबीएस चिकित्सालय में अलग एमआरआई मशीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनन्तपुरा, कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन, नवीन चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रोगी भार के अनुपात में रेडियोग्राफर संवर्ग के पर्याप्त पद स्वीकृत करवाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने गत बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर यूनिट का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हवाई किले के रूप में निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी, आरजीएचएस, राईट टू हेल्थ जैसी योजनाएं चला दी गई जिनका कोई आधार ही नहीं था इसके कारण जनता को लाभ मिलना तो दूर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए और रोगी दर दर भटकने को विवश हो गए। प्रदेश में भजनलाल सरकार आते ही योजना का शुद्धिकरण किया, पूरे संसाधन उपलब्ध करवाए जिसका नतीजा यह है कि आज प्रदेश पहला राज्य है जिसकी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना देश की पहली योजना है जिसके अन्तर्गत देशभर के 30 हजार चिकित्सालयों में 25 लाख तक के केशलेस उपचार की व्यवस्था है। मोदी सरकार की स्वास्थ्य नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 23 एम्स के बाद इस वर्ष 71 नए मडिकल कॉलेेज और 2100 मेडिकल सीटें बढ़ाना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और बायोफार्मा हब से देश में न केवल विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ चिकित्सा पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी।
    1
    *चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अनुदान मांगों पर रखा पक्ष*
*मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य में 2 साल में 7300 करोड़ से 37 लाख का उपचार*
*रोगियों के परिजनों के लिए अत्याधुनिक आश्रयस्थल ऐतिहासिक कार्य*
*विकसित राजस्थान में सम्मिलित है स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य*
*कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं से सरकार को अवगत करवाया*
विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की दुर्दशा का वर्णन करते हुए भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं की मांग उठाते हुए कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 300 चौपहिया एवं 500 दुपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग मय केफेटेरिया, इंटरवेंशन रेडियोलॉजिकल सुईट, टर्नकी बेसिस पर बाईप्लानर इंटरवेंशन रेडियोलॉजीकल कैथलेब, एमबीएस चिकित्सालय में अलग एमआरआई मशीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनन्तपुरा, कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन, नवीन चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रोगी भार के अनुपात में रेडियोग्राफर संवर्ग के पर्याप्त पद स्वीकृत करवाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने गत बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर यूनिट का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने की भी मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हवाई किले के रूप में निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी, आरजीएचएस, राईट टू हेल्थ जैसी योजनाएं चला दी गई जिनका कोई आधार ही नहीं था इसके कारण जनता को लाभ मिलना तो दूर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए और रोगी दर दर भटकने को विवश हो गए। प्रदेश में भजनलाल सरकार आते ही योजना का शुद्धिकरण किया, पूरे संसाधन उपलब्ध करवाए जिसका नतीजा यह है कि आज प्रदेश पहला राज्य है जिसकी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना देश की पहली योजना है जिसके अन्तर्गत देशभर के 30 हजार चिकित्सालयों में 25 लाख तक के केशलेस उपचार की व्यवस्था है। 
मोदी सरकार की स्वास्थ्य नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 23 एम्स के बाद इस वर्ष 71 नए मडिकल कॉलेेज और 2100 मेडिकल सीटें बढ़ाना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और बायोफार्मा हब से देश में न केवल विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ चिकित्सा पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेत में कर रहा था आराम -दिनभर निगरानी करती रही वन विभाग की टीम, सोमवार को किया शिकार कोटा‌। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारां के जंगल में आया चीता केपी-2 मंगलवार को दिनभर रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेतों में आराम करता देखा गया। चीते ने सोमवार सुबह शिकार भी किया। रात को रामगढ़ क्रेटर के आसपास घूमता रहा। कूनो नेशनल पार्क और स्थानीय वन विभाग टीम दिनभर उसकी निगरानी में बैठी रही। जानकारी के अनुसार कूनो से निकलकर चीता केपी-2 शनिवार को जैतपुरा से बांझ आमली एरिया में पहुंचा।रविवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया। सोमवार को फिर से लौटकर रामगढ़ क्रेटर एरिया में पहुंच गया। यहां उसने एक नीलगाय का शिकार भी किया है। बारां के चीता केपी-2 के पहुंचने से वन्यजीवों प्रेमियों में खुशी बनी हुई है। इसके स्थाई रूप से बसाने को लेकर इंतजाम करने की मांग की जा रही है।
    1
    रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेत में कर रहा था आराम 
-दिनभर निगरानी करती रही वन विभाग की टीम, सोमवार को किया शिकार 
कोटा‌। 
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारां के जंगल में आया चीता केपी-2 मंगलवार को दिनभर रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेतों में आराम करता देखा गया। चीते ने सोमवार सुबह शिकार भी किया। रात को रामगढ़ क्रेटर के आसपास घूमता रहा। कूनो नेशनल पार्क और स्थानीय वन विभाग टीम दिनभर उसकी निगरानी में बैठी रही। 
जानकारी के अनुसार कूनो से निकलकर चीता केपी-2 शनिवार को जैतपुरा से बांझ आमली एरिया में पहुंचा।रविवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया। सोमवार को फिर से लौटकर रामगढ़ क्रेटर एरिया में पहुंच गया। यहां उसने एक नीलगाय का शिकार भी किया है। बारां के चीता केपी-2 के पहुंचने से वन्यजीवों प्रेमियों में खुशी बनी हुई है। इसके स्थाई रूप से बसाने को लेकर इंतजाम करने की मांग की जा रही है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग कोटा कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पुलिस  कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद “संवाद से विश्वास” लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : ओम बिरला नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का किया उदघाटन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को किया संबोधित
    1
    ब्रेकिंग कोटा 
कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
पुलिस  कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद
“संवाद से विश्वास” लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : ओम बिरला
नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान
इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का किया उदघाटन
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना
सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को किया संबोधित
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज, ओम बिरला का सफल आयोजन का आह्वान कोटा। 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित होने वाले "कोटा महोत्सव 2026" को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव कोटा की सांस्कृतिक पहचान और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। प्रशासन और आयोजकों से समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। #kota #rajasthannews #ओमबिरला #ombirla #स्पीकर
    1
    कोटा महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज, ओम बिरला का सफल आयोजन का आह्वान
कोटा। 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित होने वाले "कोटा महोत्सव 2026" को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव कोटा की सांस्कृतिक पहचान और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। प्रशासन और आयोजकों से समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
#kota #rajasthannews #ओमबिरला #ombirla #स्पीकर
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.