"‘बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है’ — डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन" "‘बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है’ — डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन" नर्मदापुरम, द चैम्प्स फन स्कूल के रामायण हॉल में विद्यालय पच्चीस वर्ष के कार्यक्रम में आज सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, वार्ड 18 की पार्षद पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पी.के चटर्जी, निदेशक श्रीमती प्रणोति चटर्जी, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी रहे। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती काकोली रॉय चौहान, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्नेहा शर्मा एवं एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनीता जैसलानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, "बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही हमारे विद्यालय की पहचान है।" उन्होंने विद्यालय के सिल्वर जुबली ईयर के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव एवं श्रीमती मीना वर्मा ने विद्यालय परिवार को सिल्वर जुबली ईयर की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि द चैम्प्स फन स्कूल बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। अतिथियों ने विद्यालय की निरंतर प्रगति की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य, पर्यावरण गीत, यू.के.जी. एवं कक्षा द्वितीय के मनमोहक नृत्य, प्रेरक भाषण, पर्यावरण विषय पर आधारित लघु नाटिका तथा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे पृथ्वी, बादल, इंद्रधनुष, जंगल, वृक्ष, फूल एवं प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों में मंच पर आए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पर्यावरण विषय पर आधारित स्किट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर आज स्कूल मैदान के सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन किया गया। यह टर्फ बच्चों के शारीरिक विकास हेतु आदर्श मैदान के रूप में जिले का पहला टर्फ है। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शिल्पा गौर एवं सुश्री मनीषा तोमर रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साठ वर्ष की शिक्षा यात्रा हेतु अध्यक्ष श्री पी के चटर्जी का एवं पच्चीस वर्ष के शिक्षा सेवा हेतु निदेशक श्रीमती प्रोनोती चटर्जी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। द चैम्प्स फन स्कूल के सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन ने विद्यालय की गौरवपूर्ण यात्रा के 25वें वर्ष की शानदार शुरुआत करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश समाज तक पहुँचाया।
"‘बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है’ — डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन" "‘बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है’ — डॉ. आशीष चटर्जी रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ द चैम्प्स फन स्कूल के रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन" नर्मदापुरम, द चैम्प्स फन स्कूल के रामायण हॉल में विद्यालय पच्चीस वर्ष के कार्यक्रम में आज सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, वार्ड 18 की पार्षद पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पी.के चटर्जी, निदेशक श्रीमती प्रणोति चटर्जी, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी रहे। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती काकोली रॉय चौहान, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्नेहा शर्मा एवं एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनीता जैसलानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, "बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार,
अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही हमारे विद्यालय की पहचान है।" उन्होंने विद्यालय के सिल्वर जुबली ईयर के शुभारंभ पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव एवं श्रीमती मीना वर्मा ने विद्यालय परिवार को सिल्वर जुबली ईयर की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि द चैम्प्स फन स्कूल बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। अतिथियों ने विद्यालय की निरंतर प्रगति की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य, पर्यावरण गीत, यू.के.जी. एवं कक्षा द्वितीय के मनमोहक नृत्य, प्रेरक भाषण, पर्यावरण विषय पर आधारित लघु नाटिका तथा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे पृथ्वी, बादल, इंद्रधनुष, जंगल, वृक्ष, फूल एवं प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों में मंच पर आए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पर्यावरण
विषय पर आधारित स्किट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर आज स्कूल मैदान के सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन किया गया। यह टर्फ बच्चों के शारीरिक विकास हेतु आदर्श मैदान के रूप में जिले का पहला टर्फ है। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शिल्पा गौर एवं सुश्री मनीषा तोमर रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साठ वर्ष की शिक्षा यात्रा हेतु अध्यक्ष श्री पी के चटर्जी का एवं पच्चीस वर्ष के शिक्षा सेवा हेतु निदेशक श्रीमती प्रोनोती चटर्जी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। द चैम्प्स फन स्कूल के सिल्वर जुबली ईयर सेलिब्रेशन ने विद्यालय की गौरवपूर्ण यात्रा के 25वें वर्ष की शानदार शुरुआत करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश समाज तक पहुँचाया।
- Post by Vineet maheshwari1
- शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई1
- नर्मदा तट सांडिया से कांवड़ यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक नर्मदा तट सांडिया से कांवड़ यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक 31/7/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ एवं महतारी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2009 से लगातार आयोजित की जा रही कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी 31 जुलाई 2026 की प्रातःकाल नर्मदा तट स्थित सीताराम घाट, सांडिया से प्रारंभ होगी। यात्रा में शामिल शिवभक्त नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर पैदल यात्रा करते हुए पिपरिया मार्ग से पचमढ़ी के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम पहुंचेंगे। यहां प्राकृतिक पर्वतीय गुफाओं में जटाओं के मध्य विराजमान स्वयंभू भगवान शिव का नर्मदा जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजक मीरा गढवाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्ष 2009 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा मैया के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यात्रा के दौरान शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "नर्मदे हर" के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर यात्रा में सहभागी बनने तथा अनुशासन एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।1
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन हमेशा ग्राहकों की सेवा में तत्पर हैं इसी क्रम में छठा मिल अरवलिया बैरसिया रोड पर जे.के.पेट्रोलियम प्लाजा का शुभारम थॉमस जेम्स हेड (रिटेल) वेस्ट मुकुंद धमाल जनरल मैनेजर मार्केटिंग (रिटेल) वेस्ट नीरज के जारिआ स्टेट हेड (रिटेल) मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ने किया इस मौके पर जे.के.पेट्रोलियम प्लाजा के ऑनर शकील खान सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे1
- 🚨 BREAKING | सावधान! बारिश के मौसम में बढ़ा सांप काटने का खतरा 🐍 डॉक्टर की अहम सलाह: सांप काटने के बाद क्या करें, जिससे जान बचाई जा सके? ✅ घबराएं नहीं, मरीज को शांत रखें। ✅ काटे गए अंग को जितना हो सके स्थिर रखें। ✅ तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचें। ❌ जहर चूसने की कोशिश न करें। ❌ ब्लेड से चीरा न लगाएं। ❌ कसकर रस्सी या कपड़ा न बांधें। ❌ झाड़-फूंक या घरेलू इलाज में समय बर्बाद न करें। ⏳ याद रखें: सही समय पर अस्पताल में इलाज और एंटी-स्नेक वेनम (ASV) मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 📢 इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, क्योंकि सही जानकारी किसी की जान बचा सकती है।1
- E 20 पेट्रोल पर केजरीवाल बोले – सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे! आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टी-20 पेट्रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सरकार से अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की है। आखिर इस मुद्दे पर केजरीवाल ने क्या कहा और इसके राजनीतिक मायने क्या हैं, जानिए इस वीडियो में।1
- होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #HoshangabadNews #Sohagpur #RoadRepair #MPNews होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #HoshangabadNews #Sohagpur #RoadRepair #MPNews1
- रिहायशी इलाकों की दुकानों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! ⚠️ अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़िया कला की 429 दुकानों, ऑफिस, बैंक और शोरूम को नोटिस जारी। 🏢 शहरभर में 1500+ नोटिस, जबकि 30 हजार तक दुकानों पर सीलिंग का खतरा बताया जा रहा है। ⏳ 19 भवन मालिकों को 24 घंटे में दुकानें बंद करने की चेतावनी, नहीं तो हो सकती है सीलिंग कार्रवाई। 🗣️ व्यापारियों का आरोप— सालों तक टैक्स लेने के बाद अब दुकानों को अवैध बताना गलत है। कई नोटिसों की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ⚖️ मामला अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इस विवाद पर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। 👉 क्या नगर निगम की कार्रवाई सही है या व्यापारियों के साथ अन्याय? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bhopal #BreakingNews #BhopalNews #NagarNigam #AreraColony #RohitNagar #SealAction #MPNews #SABNewsT1
- टाइटल राम मंदिर चढ़ावा विवाद। भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा एंकर संसद में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हुए ड्रामे और विवाद की आंच अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। इसके विरोध में बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने से पहले भी कांग्रेसियों ने विरोध कर बवाल खड़ा किया था और आज जब राम मंदिर बन चुका है तब चंदा चोरी का झुठा आरोप कर राम लला को जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा और स्थानीय संतों ने राहुल गांधी व विपक्ष के कृत्यों पर तीखा रोष जताया। वक्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के वेश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बाइट - अनिलानंद महाराज बाइट - हरिओम शर्मा भोपाल विभाग सहमंत्री विश्वहिंदू परिषद टाइटल राम मंदिर चढ़ावा विवाद। भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा एंकर संसद में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हुए ड्रामे और विवाद की आंच अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। इसके विरोध में बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने से पहले भी कांग्रेसियों ने विरोध कर बवाल खड़ा किया था और आज जब राम मंदिर बन चुका है तब चंदा चोरी का झुठा आरोप कर राम लला को जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा और स्थानीय संतों ने राहुल गांधी व विपक्ष के कृत्यों पर तीखा रोष जताया। वक्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के वेश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बाइट - अनिलानंद महाराज बाइट - हरिओम शर्मा भोपाल विभाग सहमंत्री विश्वहिंदू परिषद1