logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेबसी का इक समंदर दूर तक फैला हुआ, और कश्ती कागजी पतवार के साये में... रायबरेली. "सावधान, होशियार, बामुलाहिजा"... यहां डीएम मैडम आ रही हैं.........! "बेबसी का इक समंदर दूर तक फैला हुआ, और कश्ती कागजी पतवार के साये में है" व्यवस्थाओं पर चोट करता अदम गोंडवी साहब का यह शेर इन तस्वीरों पर मौजू है। आप सोच रहे हैं कि युद्ध स्तर पर यह सफाई कार्य किस लिए चल रहा है? यह अमावा विकास खंड के बहादुर नगर का कंपोजिट विद्यालय व उसके आसपास का क्षेत्र है। यहां 13 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी की चौपाल होनी है। सफाई कर्मियों की एक सैकड़ा फौज और विकास भवन के दर्जन पर अधिकारी सुबह से यहां डटे हुए थे। डीएम मैडम को सब कुछ चाक चौबंद दिखाने का खाका तैयार किया जा रहा है। क्या कभी ऐसे भी किसी गांव में या सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की सफाई देखने को मिलती है? खैर बहादुर नगर की तस्वीर दो दिनों में बदलने की पूरी कोशिश हो रही है, तकदीर कब बदलेगी, यह अभी समय के गर्त में है? वैसे जिलाधिकारी ने रायबरेली में एक ऐतिहासिक कार्यकाल बिताया है। उनके कार्यकाल में जनपद को हुए लाभ हानि का गुणा गणित तो लगता रहेगा लेकिन अगर वह जनपद के हर विद्यालय में इसी तरह की चौपाल लगा दें तो कम से कम कुछ दिनों के लिए ही सही वह विद्यालय, गांव और आसपास का इलाका "अपनी रायबरेली, रमणीय रायबरेली" के सूत्र वाक्य को चरितार्थ कर देगा। वैसे आज का नजारा देखकर अदम गोंडवी साहब एक बार फिर याद आते हैं- "तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आँकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है।"

4 hrs ago
user_Vinay Kumar Srivastav
Vinay Kumar Srivastav
Court reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बेबसी का इक समंदर दूर तक फैला हुआ, और कश्ती कागजी पतवार के साये में... रायबरेली. "सावधान, होशियार, बामुलाहिजा"... यहां डीएम मैडम आ रही हैं.........! "बेबसी का इक समंदर दूर तक फैला हुआ, और कश्ती कागजी पतवार के साये में है" व्यवस्थाओं पर चोट करता अदम गोंडवी साहब का यह शेर इन तस्वीरों पर मौजू है। आप सोच रहे हैं कि युद्ध स्तर पर यह सफाई कार्य किस लिए चल रहा है? यह अमावा विकास खंड के बहादुर नगर का कंपोजिट विद्यालय व उसके आसपास का क्षेत्र है। यहां 13 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी की चौपाल होनी है। सफाई कर्मियों की एक सैकड़ा फौज और विकास भवन के दर्जन पर अधिकारी सुबह से यहां डटे हुए थे। डीएम मैडम को सब कुछ चाक चौबंद दिखाने का खाका तैयार किया जा रहा है। क्या कभी ऐसे भी किसी गांव में या सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की सफाई देखने को मिलती है? खैर बहादुर नगर की तस्वीर दो दिनों में बदलने की पूरी कोशिश हो रही है, तकदीर कब बदलेगी, यह अभी समय के गर्त में है? वैसे जिलाधिकारी ने रायबरेली में एक ऐतिहासिक कार्यकाल बिताया है। उनके कार्यकाल में जनपद को हुए लाभ हानि का गुणा गणित तो लगता रहेगा लेकिन अगर वह जनपद के हर विद्यालय में इसी तरह की चौपाल लगा दें तो कम से कम कुछ दिनों के लिए ही सही वह विद्यालय, गांव और आसपास का इलाका "अपनी रायबरेली, रमणीय रायबरेली" के सूत्र वाक्य को चरितार्थ कर देगा। वैसे आज का नजारा देखकर अदम गोंडवी साहब एक बार फिर याद आते हैं- "तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आँकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली: एक जरूरतमंद व्यक्ति को सुनने की मशीन की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके और समाज से जुड़ सके। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं यह मशीन खरीद पाने में असमर्थ हैं। यदि कोई सज्जन/संस्था सुनने की मशीन दान करने या आर्थिक सहयोग करने के इच्छुक हों, तो कृपया आगे आएँ। आपका छोटा सा सहयोग किसी के जीवन में नई आवाज़ और नई उम्मीद ला सकता है। 👉 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें। धन्यवाद। 🙏
    2
    रायबरेली: एक जरूरतमंद व्यक्ति को सुनने की मशीन की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके और समाज से जुड़ सके।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं यह मशीन खरीद पाने में असमर्थ हैं।
यदि कोई सज्जन/संस्था सुनने की मशीन दान करने या आर्थिक सहयोग करने के इच्छुक हों, तो कृपया आगे आएँ। आपका छोटा सा सहयोग किसी के जीवन में नई आवाज़ और नई उम्मीद ला सकता है।
👉 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें।
धन्यवाद। 🙏
    user_Vinay Kumar Srivastav
    Vinay Kumar Srivastav
    Court reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज 11 फरवरी को 3 तारीख से 10 तारीख तक अनवरत साप्ताहिक लग्गू वीर बाबा गूढ़ा ब्लॉक शिवगढ़ रायबरेली में आयोजक श्री राजेश मौर्य के द्वारा,श्री जगजीवन चरित्र मानस संगीत में कथा में समर्थक महंत परम पूज्य घनश्याम दास पूरे पुरवाधाम देवीदास बाराबंकी के मुखारविंद से आदरणीय नरसिंह महाराज जी की कथा में सभी ग्राम वासियों के सहयोग से भागवत कथा समापन के बाद आज सभी के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस भंडारे में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार वर्मा प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा ,बाबू श्री छत्रशाल सिंह जी पूर्व प्रधान रामहेत राजेश कुमार मौर्य जंग बहादुर बीडीसी , राजकुमार वर्मा, ज्वाला सिंह,शंकर रावत प्रकाश रावत सत्यनारायण रावत राकेश मौर्या रोहित वर्मा डॉक्टर बलदेव वर्मा पुरवा धाम महंत परम् पूज्य घनश्याम दास जी , अर्जुन सिंह, महंत राधे दास बरेहटा टूटी बाराबंकी, सरदार बीरेंद्र सिंह बाराबंकी, लल्लू सिंह,श्री दिनेश यादव अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़,श्री आशाराम वर्मा जी नील कमल दीक्षित पुजारी ज्वाला सिंह बरसाती लाल वर्मा, सुरेश यादव , पप्पू यादव, , विजय शंकर मौर्य, सहयोगी गण उपस्थित रहे । प्रसाद वितरण में ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सरदार वीरेंद्र सिंह जी मोतीलाल गूढ़ा, ने समर्थ गुरु जगजीवन साहेब के अमृतमय भजनों से भाव विभोर किया। जय सतनाम जय जगजीवन पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    4
    आज 11 फरवरी को 
3 तारीख से 10 तारीख तक अनवरत साप्ताहिक लग्गू वीर बाबा गूढ़ा ब्लॉक शिवगढ़ रायबरेली में आयोजक श्री राजेश मौर्य के द्वारा,श्री जगजीवन चरित्र मानस संगीत में कथा में समर्थक महंत परम पूज्य घनश्याम दास पूरे पुरवाधाम देवीदास बाराबंकी के मुखारविंद से आदरणीय नरसिंह महाराज जी की कथा में सभी ग्राम वासियों के सहयोग से भागवत कथा समापन के बाद आज सभी के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
इस भंडारे में  उपस्थित जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार वर्मा प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा ,बाबू श्री छत्रशाल सिंह जी पूर्व प्रधान रामहेत राजेश कुमार मौर्य  जंग बहादुर बीडीसी , राजकुमार वर्मा, ज्वाला सिंह,शंकर रावत प्रकाश रावत सत्यनारायण रावत राकेश मौर्या रोहित वर्मा डॉक्टर बलदेव वर्मा पुरवा धाम महंत परम् पूज्य घनश्याम दास  जी , अर्जुन सिंह, महंत राधे दास बरेहटा टूटी बाराबंकी, सरदार बीरेंद्र सिंह बाराबंकी, लल्लू सिंह,श्री दिनेश यादव अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़,श्री आशाराम वर्मा जी नील कमल दीक्षित पुजारी ज्वाला सिंह बरसाती लाल वर्मा, सुरेश यादव , पप्पू यादव, , विजय शंकर मौर्य, सहयोगी गण उपस्थित रहे । प्रसाद वितरण में ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सरदार वीरेंद्र सिंह जी मोतीलाल गूढ़ा, ने समर्थ गुरु जगजीवन साहेब के अमृतमय भजनों से भाव विभोर किया।
जय सतनाम जय जगजीवन
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव
गांधी विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • रायबरेली - सीसी रोड निर्माण के दौरान विवाद पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े मारपीट करने का वीडियो वायरल दारोगा, सिपाही समेत 10 लोग घायल चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज 10 नामजद व अज्ञातों पर केस दर्ज एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान पति समेत परिवारीजन से मारपीट खीरो थाना क्षेत्र के अतरहर गांव का मामला। स्थान -खीरो रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली - सीसी रोड निर्माण के दौरान विवाद
पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े
मारपीट करने का वीडियो वायरल
दारोगा, सिपाही समेत 10 लोग घायल
चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज 
10 नामजद व अज्ञातों पर केस दर्ज 
एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
ग्राम प्रधान पति समेत परिवारीजन से मारपीट 
खीरो थाना क्षेत्र के अतरहर गांव का मामला।
स्थान -खीरो रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली। एक कर्मचारी कल नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर के रूम में घुसा और खुद को अंदर से बंद कर लिया। कहा कि जब तक सैलरी का मैसेज नहीं आएगा, तब तक बाहर नहीं आऊंगा। 📍 Chandigarh
    1
    घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली।
एक कर्मचारी कल नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर के रूम में घुसा और खुद को अंदर से बंद कर लिया। 
कहा कि जब तक सैलरी का मैसेज नहीं आएगा, तब तक बाहर नहीं आऊंगा।
📍 Chandigarh
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • tle : मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्रवाई तेज... एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर... Synopsis : वीओ-1- तस्वीरें मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र की हैं, जहां गुरुवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। मारे गए इनामी बदमाश अमजद पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में लूट, हत्या, डकैती और अपहरण जैसे लगभग 40 गंभीर मुकदमें दर्ज थे। अकेले 17 से 18 मामले सिर्फ लूट के थे। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस की रडार पर था। और अब पूरे मामले पर नजर डालते हैं......
    1
    tle : मुजफ्फरनगर में पुलिस की कार्रवाई तेज... एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर...
Synopsis : वीओ-1- तस्वीरें मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र की हैं, जहां गुरुवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। मारे गए इनामी बदमाश अमजद पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में लूट, हत्या, डकैती और अपहरण जैसे लगभग 40 गंभीर मुकदमें दर्ज थे। अकेले 17 से 18 मामले सिर्फ लूट के थे। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस की रडार पर था। और अब पूरे मामले पर नजर डालते हैं......
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Suresh Kumar
    2
    Post by Suresh Kumar
    user_Suresh Kumar
    Suresh Kumar
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली: लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर प्रगति पुरम मोड़ के पास ट्रक धू-धू कर जला, हड़कंप मचा रायबरेली : लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मिल एरिया क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास एक खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया और लपटें इतनी ऊँची उठीं कि पास की प्रगति पुरम कॉलोनी से भी साफ दिखाई देने लगीं। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, घना धुआं और धमाकों जैसी आवाजों से वाहन चालकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक और उसमें लदा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ट्रक का अगला हिस्सा और ड्राइवर केबिन पूरी तरह नष्ट हो चुका है। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका l
    1
    रायबरेली: लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर प्रगति पुरम मोड़ के पास ट्रक धू-धू कर जला, हड़कंप मचा
रायबरेली : लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मिल एरिया क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास एक खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया और लपटें इतनी ऊँची उठीं कि पास की प्रगति पुरम कॉलोनी से भी साफ दिखाई देने लगीं।
घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, घना धुआं और धमाकों जैसी आवाजों से वाहन चालकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक और उसमें लदा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ट्रक का अगला हिस्सा और ड्राइवर केबिन पूरी तरह नष्ट हो चुका है। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका l
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • रायबरेली:पति पत्नी के विवाद में पति ने लगाई फांसी फांसी लगाने से पति की हालत बिगड़ी परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया सीएचसी में हालत न सुधरने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर जिला अस्पताल में फिजिशियन की देख रेख में किया जा रहा इलाज हरचंदपुर थाना क्षेत्र गढ़ी खास गांव को घटना। स्थान हरचंदपुर रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार।
    1
    रायबरेली:पति पत्नी के विवाद में पति ने लगाई फांसी
फांसी लगाने से पति की हालत बिगड़ी 
परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया
सीएचसी में हालत न सुधरने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर 
जिला अस्पताल में फिजिशियन की देख रेख में किया जा रहा इलाज
हरचंदपुर थाना क्षेत्र गढ़ी खास गांव को घटना।
स्थान हरचंदपुर रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुस्लिम मुल्क दुबई में शेख की शादी में बारातियों को 24 केरट सोने के बिस्कुट बाटे गए, एक हमारा देश है, पैसे बालों की तेल निकल जा रहें सोना खरीदने में!
    1
    मुस्लिम मुल्क दुबई में शेख की शादी में बारातियों को 24 केरट सोने के बिस्कुट बाटे गए, एक हमारा देश है, पैसे बालों की तेल निकल जा रहें सोना खरीदने में!
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.