logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे शक्तिफार्म। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र के दमुआढुंगा में छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ तस्कर भारी मात्रा में चरस की खेप को पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों तक पहुंचाने में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने दमुआढुंगा क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण आर्य निवासी दमुआढुंगा, थाना काठगोदाम तथा बलवंत सिंह निवासी पंचायत घर हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं थाना काठगोदाम पुलिस टीम में एसओ विमल मिश्रा, एसआई दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार और आरक्षी कारज सिंह मौजूद रहे।

1 hr ago
user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
1 hr ago
6329723b-6fe5-41b2-93f6-5766cc0dd8df

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड के किच्छा स्थित इंदिरा नगर के वार्ड 20 में पिछले 15 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    1
    उत्तराखंड के किच्छा स्थित इंदिरा नगर के वार्ड 20 में पिछले 15 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    user_Mohd saleem
    Mohd saleem
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार।
    1
    कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार।
    user_दैनिक ताज़ा समाचार News खटीमा
    दैनिक ताज़ा समाचार News खटीमा
    Local News Reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    25 min ago
  • चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार। चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार। खटीमा से बड़ी खबर,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट आज खटीमा पहुंचीं। यहां उन्होंने चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट आज खटीमा पहुंचीं। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर विनीता सक्सेना के नेतृत्व में यहां एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। प्रेस वार्ता में चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और कथित षड्यंत्र पर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रदेश की जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साफ छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंपावत मामले में जांच एजेंसियों द्वारा कई तथ्यों का खुलासा किया जा चुका है, जिससे कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है। प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि महिला मोर्चा ऐसे किसी भी साजिश को नाकाम करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिला अध्यक्ष डॉक्टर विनीता सक्सेना ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल झूठी राजनीति और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, जबकि भाजपा जनता के विश्वास और विकास की राजनीति करती है। प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की साजिश और नकारात्मक राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी बबली चौहान,जिला महामंत्री प्रीति धीर, जिला उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता, चंपावत सह प्रभारी विमला मंडेला, हेमा जोशी, शकुंतला, मंजू नेगी, रेखा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खटीमा से गुड्डू खान की रिपोर्ट।
    1
    चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार।
चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार।
खटीमा से बड़ी खबर,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट आज खटीमा पहुंचीं।
यहां उन्होंने चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट आज खटीमा पहुंचीं। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर विनीता सक्सेना के नेतृत्व में यहां एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
प्रेस वार्ता में चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और कथित षड्यंत्र पर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रदेश की जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साफ छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंपावत मामले में जांच एजेंसियों द्वारा कई तथ्यों का खुलासा किया जा चुका है, जिससे कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है।
प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि महिला मोर्चा ऐसे किसी भी साजिश को नाकाम करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिला अध्यक्ष डॉक्टर विनीता सक्सेना ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल झूठी राजनीति और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, जबकि भाजपा जनता के विश्वास और विकास की राजनीति करती है। प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की साजिश और नकारात्मक राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी बबली चौहान,जिला महामंत्री प्रीति धीर, जिला उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता, चंपावत सह प्रभारी विमला मंडेला, हेमा जोशी, शकुंतला, मंजू नेगी, रेखा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खटीमा से गुड्डू खान की रिपोर्ट।
    user_Bharat 10 News
    Bharat 10 News
    Local News Reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • भंगा मोहम्मदगंज में बाघ की दहशत, दो रात लगातार दिखा वनराज अमरिया तहसील क्षेत्र के भंगा मोहम्मदगंज गांव में दो रात लगातार बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी ग्रामीणों ने वन विभाग पर रेस्क्यू में लापरवाही का आरोप लगाया है। डर का आलम यह है कि किसान रात में ट्रैक्टरों के जरिए समूह बनाकर खेतों पर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द बाघ पकड़ने की मांग की है।
    2
    भंगा मोहम्मदगंज में बाघ की दहशत, दो रात लगातार दिखा वनराज
अमरिया तहसील क्षेत्र के भंगा मोहम्मदगंज गांव में दो रात लगातार बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी ग्रामीणों ने वन विभाग पर रेस्क्यू में लापरवाही का आरोप लगाया है। डर का आलम यह है कि किसान रात में ट्रैक्टरों के जरिए समूह बनाकर खेतों पर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द बाघ पकड़ने की मांग की है।
    user_राजकुमार वर्मा
    राजकुमार वर्मा
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    28 min ago
  • If India attained political freedom in 1947, then the Pran Pratishtha of Somnath in 1951 became the proclamation of India’s awakened civilisational consciousness. 𝐒𝐨𝐦𝐧𝐚𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐞𝐦𝐚𝐢𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐚𝐧𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐠𝐥𝐨𝐫𝐲…🛕 Watch
    1
    If India attained political freedom in 1947, then the Pran Pratishtha of Somnath in 1951 became the proclamation of India’s awakened civilisational consciousness.

𝐒𝐨𝐦𝐧𝐚𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐞𝐦𝐚𝐢𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐚𝐧𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐠𝐥𝐨𝐫𝐲…🛕

Watch
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • पीलीभीत में बवाल के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, गांव से हटाई जाएगी शराब की दुकान शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुआ था टकराव एसडीएम, आबकारी टीम और पुलिस से ग्रामीणों की हुई थी तीखी झड़प लाठीचार्ज और एफआईआर के बाद मामला पहुंचा राजनीतिक गलियारों तक डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गांव में पहुंचकर लगाई चौपाल, दिया भरोसा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के निर्देश गांव से शराब दुकान हटाकर इंटर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया प्रशासन ने कहा— दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा |
    1
    पीलीभीत में बवाल के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, गांव से हटाई जाएगी शराब की दुकान शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुआ था
टकराव एसडीएम, आबकारी टीम और पुलिस से ग्रामीणों की हुई थी तीखी झड़प लाठीचार्ज और एफआईआर के बाद मामला पहुंचा राजनीतिक गलियारों तक
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने गांव में पहुंचकर लगाई चौपाल, दिया भरोसा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच के निर्देश गांव से शराब दुकान हटाकर इंटर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया प्रशासन ने कहा— दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा |
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यह प्रेरणादायक विचार बताता है कि जब तक जीवन है, तभी तक हमें सफलता प्राप्त करने का अवसर है। मृत्यु के बाद कोई भी उपलब्धि बेमानी हो जाती है। यह हमें अपने लक्ष्यों को गंभीरता से लेने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
    1
    यह प्रेरणादायक विचार बताता है कि जब तक जीवन है, तभी तक हमें सफलता प्राप्त करने का अवसर है। मृत्यु के बाद कोई भी उपलब्धि बेमानी हो जाती है। यह हमें अपने लक्ष्यों को गंभीरता से लेने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
    user_Subhash kumar
    Subhash kumar
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार - महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार - महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट
    1
    चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार - महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट

चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार - महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट
    user_Bharat 10 News
    Bharat 10 News
    Local News Reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.